ना मिल्क पाउडर, ना घंटों पकाना! बस 1 ट्रिक से बनेगी गाढ़ी मलाईदार खीर, नोट कर लें

Anmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share

Caramel Kheer Trick: खीर को गाढ़ा बनाने के लिए आपको ना दूध को ज्यादा देर तक पकाने की जरूरत है, ना ही मलाई और मिल्क पाउडर की। बस इसे बनाने का तरीका थोड़ा बदलना है। आइए जानते हैं एक सीक्रेट ट्रिक।

ना मिल्क पाउडर, ना घंटों पकाना! बस 1 ट्रिक से बनेगी गाढ़ी मलाईदार खीर, नोट कर लें

मीठे में खीर हो तो खाने का मजा दोगुना हो जाता है। इसपर भी अगर ये गाढ़ी और मलाईदार हो, जैसी हलवाई बनाते हैं; तब तो क्या ही कहने। अब हर किसी का खीर बनाने का तरीका अलग होता है, लेकिन अक्सर एक शिकायत कॉमन सुनने को मिलती है कि घर वाली खीर वैसे गाढ़ी और मलाईदार नहीं बन पाती, जैसी हलवाई की बनती है। कभी दूध पतला रह जाता है तो कभी चावल बिल्कुल घुट जाते है। बस इसी से जुड़ी कुछ टिप्स आज हम आपके साथ साझा कर रहे हैं। खीर को गाढ़ा बनाने के लिए आपको ना दूध को ज्यादा देर तक पकाने की जरूरत है, ना ही मलाई और मिल्क पाउडर की। बस इसे बनाने का तरीका थोड़ा बदलना है। प्रेशर कुकर में फटाफट से खीर बन जाएगी, वो भी एकदम गाढ़ी और मलाईदार। इसका टेस्ट भी किसी चॉकलेट डेजर्ट जैसा लगेगा। तो चलिए जानते हैं।

स्टेप 1: खीर बनाने के लिए दूध और चावल का अनुपात का रखें?

परफेक्ट गाढ़ी खीर के लिए दूध और चावल का सही अनुपात रखना बहुत जरूरी है। इससे दूध को ज्यादा देर नहीं पकाना पड़ेगा और ना ही चावल आपस में चिपकेंगे। खासतौर से अगर आप कुकर में खीर बना रही हैं, तो ये अनुपात नोट कर लें। एक कटोरी चावल हैं, तो उसमें एक कटोरी दूध और एक कटोरी ही पानी डालें और कुकर में 3 सीटी आने तक पका लें। साथ में थोड़ी सी इलायची भी डाल देंगी, तो खीर में बढ़िया खुशबू और फ्लेवर आ जाएगा।

स्टेप 2: खीर को पकाने का सही तरीका नोट कर लें

कुकर में 3 सीटी आने के बाद जब चावल अच्छे से पक जाएं, तो आपको इन्हें किसी चमचे से मैश कर लेना है और साथ ही दूध भी एड करना है। दूध आप अपने हिसाब से डाल सकती हैं। आपको कितनी गाढ़ी या पतली खीर रखनी है, ये इसपर डिपेंड है। अब इसे मीडियम फ्लेम पर पकने दें।

टिप: खीर बनाने के लिए फुल क्रीम दूध का इस्तेमाल करें। चूंकि ये गाढ़ा होता है इसीलिए खीर भी गाढ़ी और मलाईदार बनकर तैयार होती है।

स्टेप 3: घी में भूनकर डालें ड्राई फ्रूट्स

ड्राई फ्रूट्स ना सिर्फ खीर के स्वाद को बढ़ाते हैं, बल्कि उसमें गाढ़ापन भी लाते हैं। खासतौर से अगर आप नहीं देसी घी में मखाने, काजू-बादाम और अपने मनपसंद ड्राई फ्रूट्स को हल्का सा रोस्ट कर के खीर में एड करेंगी तो इसका स्वास नेक्स्ट लेवल हो जाएगा।

स्टेप 4: गाढ़ी खीर का सीक्रेट, ऐसे एड करें चीनी

खीर को गाढ़ा और मलाईदार टेस्ट देने के लिए आपको चीनी नॉर्मली नहीं डालनी, बल्कि थोड़ा सा अलग तरीका अपनाना है। इसके लिए एक पैन में स्वादानुसार चीनी लें और उसे हाई फ्लेम पर चलाते हुए पका लें। आपको इसे अच्छे से पिघलने और ब्राउन रंग का होने तक पकाना है। जब ये सही से कैरेमलाइज हो जाए हो इसे खीर में एड कर दें और खीर को दो मिनट तक और पका लें। खीर का रंग बिल्कुल किसी चॉकलेट डेजर्ट जैसा हो जाएगा और इसका टेस्ट भी काफी अच्छा आएगा।

टिप: लास्ट में खीर में थोड़ा सा कद्दूकस किया हुआ नारियल और चिरौंजी के दाने मिलाएं। इससे भी खीर का गाढ़ापन औद टेस्ट दोनों बढ़ जाएंगे।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।