
10 किचन टिप्स जो आपके काम को आसान बना देंगी, खाना भी बनेगा फर्स्ट क्लास!
Kitchen Tips: किचन हैक काफी काम आते हैं। ये छोटे-छोटे स्मार्ट हैक पैसे भी बचाते हैं और आपका समय भी। रसोई में चीजों की स्टोरेज से ले कर खाने को टेस्टी बनाने तक, ये हैक रोजमर्रा के कई कामों को आसान बना देते हैं।
रोज खाना बनाते हुए रसोई में अक्सर कई समस्याएं आती हैं। ये छोटी-छोटी प्रॉब्लम्स काम को मुश्किल बना देती हैं और कई बार जो चीज फटाफट हो सकती थी, वो भी लंबी खिंच जाती हैं। ऐसे में किचन हैक काफी काम आते हैं। ये छोटे-छोटे स्मार्ट हैक पैसे भी बचाते हैं और आपका समय भी। रसोई में चीजों की स्टोरेज से ले कर खाने को टेस्टी बनाने तक, ये हैक रोजमर्रा के कई कामों को आसान बना देते हैं। आज हम ऐसे ही 10 हैक ले कर आए हैं, जिन्हें इंस्टाग्राम पर शशिकला चौरसिया ने शेयर किया है। हर एक स्मार्ट हाउसवाइफ के लिए इन्हें जानना वाकई जरूरी है। तो चलिए हम भी जानते हैं।
रोजमर्रा के कई काम आसान कर देंगी ये 10 किचन टिप्स
1) अक्सर सब्जी या दाल बनाते हुए नमक ज्यादा हो जाता है। इस नमक को कम करने के लिए एक कच्चा आलू लें और उसमें डाल दें। लगभग 5 मिनट बाद आलू निकाल लें, नमक अपने आप कम हो जाएगा।
2) अदरक और लहसुन को हमेशा किसी कागज में लपेटकर ही फ्रिज में स्टोर करें। इससे ये लंबे तक फ्रेश रहते हैं और जल्दी सूखते नहीं हैं।
3) प्याज काटते समय सबसे बड़ी समस्या है आंखों से पानी आना। इसके लिए पहले ही चाकू में पानी में भिगो लें, फिर प्याज काटें। इससे आंखों में जलन और आंसू की समस्या काफी कम होगी।
4) फ्रिज में अक्सर एक अजीब सी बदबू आने लगती है। इसके लिए एक कटोरी में बेकिंग सोडा या कॉफी पाउडर भर के, फ्रिज में रख दें। फ्रिज में कोई स्मेल नहीं आएगी।
5) कुकर या पतीले में चावल उबालते समय उसमें एक चम्मच घी या तेल मिला दें। इससे चावल एकदम खिले-खिले और खुशबूदार बनते हैं।
6) हरा धनिया काफी जल्दी सूख जाता है। इसके लिए धनिया को पहले अच्छे से वॉश कर लें, फिर सुखाएं और टिश्यू पेपर के साथ एयर टाइट कंटेनर में स्टोर कर लें। ये लंबे समय तक फ्रेश रहेगा।
7) पुरानी ब्रेड रखी रखी सूख गई है या कड़क हो गई है, तो उसपर हल्का पानी छिड़कें और तवे पर गर्म कर लें। ब्रेड फिर से एकदम नर्म और खाने लायक हो जाएगा।
8) पूड़ी या पकौड़े तलते हुए, तेल में चुटकी भर नमक मिला दें। ऐसा करने से पकौड़े या पूड़ी कम तेल सोखते हैं और काफी अच्छे बनते हैं।
9) सब्जी डालते हुए जब भी टमाटर काटें, उसी वक्त उसमें थोड़ा सा नमक मिला दें। ऐसा करने से टमाटर बहुत जल्दी गलते हैं और सब्जी फटाफट बन जाती है।
10) मिक्सी की स्मेल धोने के बाद भी नहीं जा रही है, तो उसमें नींबू के छिलके और थोड़ा पानी डालकर चला लें। सारी बदबू निकल जाएगी और मिक्सी में जमी चिकनाहट भी काफी हद तक साफ हो जाएगी।

लेखक के बारे में
Anmol Chauhanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




