छोले उबालते हुए हलवाई भी डालते हैं ये 3 चीजें, खुशबू और रंगत दोनों आते हैं जबरदस्त!
Cooking Tips: टेस्टी छोले बनाने के लिए आपको ज्यादा फैंसी इंग्रेडिएंट्स की कोई जरूरत नहीं है। बस इन्हें कुकर में उबालते हुए ये 3 चीजें मिला दें, इनका रंग, खुशबू और फ्लेवर तीनों इन्हैंस हो जाएंगे। अगली बार छोले बनाएं तो जरूर ट्राई करें।

जिस भी दिन घर में छोले बनते हैं, बच्चों से ले कर बड़े तक सभी खुश हो जाते हैं। बेशक ये कोई बहुत स्पेशल डिश ना हो, लेकिन छुट्टी वाले दिन छोले चावल या छोले भटूरे खाने का मजा ही कुछ और है। आज हम इसकी कोई रेसिपी आपके साथ शेयर नहीं कर रहे हैं, बल्कि एक ट्रिक साझा कर रहे हैं जो बहुत से घरों में इस्तेमाल की जाती है। आपने शायद देखा भी होगा कि कुछ लोग छोले उबालते समय उनमें एक तेजपत्ता, 3-4 सूखे आंवला और 1 चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक मिलाते हैं। अक्सर ढाबों और रेस्टोरेंट में हलवाई भी छोले उबालते समय यही ट्रिक फॉलो करते हैं। क्या आपको पता है कि ऐसा क्यों किया जाता है? अगर अभी तक आप ये ट्रिक नहीं फॉलो करते हैं, तो फायदे जानने के बाद जरूर ट्राई करेंगे।
छोले उबालते हुए तेजपत्ता, सूखा आंवला और अदरक क्यों डालते हैं?
तेजपत्ता डालने से आता है गहरा अरोमा
तेजपत्ता एक खड़ा मसाला है, जो अपनी तेज खुशबू के लिए जाना जाता है। जिस भी चीज में आप तेजपत्ता डाल देते हैं, उसकी खुशबू बड़ी गहरी और रिच हो जाती है। यही वजह है कि हलवाई भी छोले उबालते हुए 1 तेजपत्ता जरूर डालते हैं। तेजपत्ता डालने से छोले का अरोमा काफी गहरा और रिच होता है, जिससे इनका स्वाद भी बहुत बढ़ जाता है।खासतौर से अगर ढाबा स्टाइल छोले घर में बनाना चाहते हैं तो छोले उबालते हुए एक तेजपत्ता जरूर एड करें।
सूखे आंवला डालने का क्या फायदा होता है?
छोले उबालते हुए बहुत से घरों में 3-4 सूखे हुए आंवला के टुकड़े भी जरूर डाले जाते हैं। खासकर भटूरे के लिए छोले बनाते हुए हलवाई ये ट्रिक जरूर फॉलो करते हैं। दरअसल सूखा आंवला डालने से छोले में गहरा रंग आता है, जो देखने में काफी अच्छा लगता है। इसके साथ ही इसके स्वाद में हल्का सा खट्टापन एड होता है, जो ओवरऑल फ्लेवर को बैलेंस करता है। इससे छोले काफी टेस्टी और रिच कलर वाले बनते हैं।
फ्लेवर और पाचन में मदद करता है अदरक
छोले उबालते समय एक चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक मिलाने के भी कई फायदे हैं। छोले पचाने में थोड़े भारी होते हैं और गैस भी बनाते हैं। ऐसे में अगर उबालते हुए अदरक एड कर दिया जाए, तो इन्हें पचाना थोड़ा सा आसान हो जाता है। इसके अलावा अदरक मिलाने से छोलों में अच्छा फ्लेवर और खुशबू भी एड होते हैं।
सिर्फ 3 चीजें और ढाबे जैसे बनते हैं छोले
टेस्टी खाना बनाने के लिए फैंसी इंग्रेडिएंट्स की नहीं, बल्कि सही इंग्रेडिएंट्स की जरूरत होती है। अगर आप छोले उबालते हुए महज ये 3 चीजें ही एड कर दें, तो छोलों की खुशबू, स्वाद और फ्लेवर तीनों कई गुना बढ़ जाते हैं। बिना किसी फैंसी इंग्रेडिएंट के रेस्टोरेंट और ढाबा स्टाइल छोले बनकर तैयार होते हैं।
(Images Credit- Instagram, Pinterest)
लेखक के बारे में
Anmol Chauhanअनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।
करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।
विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


