परिणीति-राघव की शादी में होंगे पंजाबी पकवान, इन 5 फेमस डिशेज को घर में बनाना है आसान
Parineeti Chopra Wedding Menu: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा उदयपुर में रॉयल वेडिंग करने वाले हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो इस शादी का मेन्यू भी पंजाबी डिशेज से भरा है। ऐसे में यहां जानिए 5 फेमस डिशेज-

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा उदयपुर में रॉयल वेडिंग करने वाले हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो ये शादी 23 और 24 सितंबर को होगी। दो दिन की इस शादी के फंक्शन के लिए मेहमान पहुंचने लगे हैं। अब वेडिंग से जुड़े अपडेट्स भी सामने आ रहे हैं। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो इस रॉयल शादी का फूड मेन्यू पंजाबी डिशेज से भरा हुआ है। ऐसे में यहा हम बता रहे हैं उन 5 पंजाबी डिशेज के बारे में जो खूब फेमस हैं और जिन्हें आसानी से घर पर बनाया जा सकता है।
5 फेमस पंजाबी डिशेज (Famous Punjabi Dishes)
1) छोले भटूरे- जब बात पंजाबी खाने के हो तो नॉर्थ के सबसे फेमस छोले भटूरे का नाम जुबान पर आ ही जाता है। ये एक ऐसी डिश है जो उत्तर भारत के अधिकतर रेस्तरां में होती है। ये भटूरे नियमित 'पूरी' से काफी अलग होते हैं। क्योंकि इसकी बनावट काफी स्पंजी होती है, वहीं भटूरे साइज में बड़े होते हैं। जिसे मसालेदार, छोले के साथ सर्व किया जाता है। अगर आपको मसालेदार खाना पसंद है, तो छोले भटूरे आपको जरूर पसंद आएंगे।
2) पराठा- पंजाबी खाने में स्टफ पराठे खूब फेमस है। वैसे तो इन पराठों को सुबह के नाश्ते में सर्व किया जाता है, लेकिन आप लंच या डिनर में भी इन्हें खा सकते हैं। पराठा को अलग-अलग स्टफिंग के साथ तैयार किया जाता है, जैसे आलू, पनीर, गोभी, प्याज।
3) दाल मखनी- उत्तर भारत की सबसे फेमस और पंजाबी थाली की दाल मखनी हर शादी पार्टी की जान है। रेस्तरां में सबसे पहले इसी दाल का ऑर्डर दिया जाता है। इसे घर पर बहुत ही आसानी से तैयार किया जा सकता है। काली साबुत दाल और राजमा मिला कर इस दाल को पकाया जाता है।
4) सरसों का साग और मक्के की रोटी- ये भी बेहद फेमस पंजाबी डिश है जिसे सर्दियों के मौसम में खूब चाव से बनाया जाता है। इस साग को बनाने में समय थोड़ा ज्यादा लगता है, लेकिन इसका स्वाद उतना ही जबरदस्त होता है। मक्के की रोटी भी खाने में काफी अच्छी लगती है।
5) मलाई लस्सी- पंजाबियों को लस्सी खूब पसंद होती है। यही वजह है कि पंजाबी मेन्यू में इसे जरूर शामिल किया जाता है। पंजाब के हर घर और हर रेस्तरां में इसे बनाया जाता है। मूल रूप से, पंजाब में पी जाने वाली लस्सी मीठी और मलाईदार होती है, जिसके ऊपर भरपूर मात्रा में मलाई डाली जाती है। इन दिनों इसे कई फ्लेवर्स के साथ तैयार किया जाता है।
