जीरो ऑयल कुकिंग का वायरल हो रहा ट्रेंड, आप भी फॉलो करने के लिए अपनाएं ये टिप्स
Zero Oil Cooking hacks: भोजन पकाते समय तेल का अत्यधिक इस्तेमाल हार्ट अटैक और स्ट्रोक की संभावना को बढ़ा सकता है। ऐसे में स्वस्थ दिल के लिए खाने में तेल का इस्तेमाल कम या बंद करना बेहद आवश्यक होता है। आ

Zero Oil Cooking Hacks: आजकल फिटनेस फ्रीक लोग खुद को सेहतमंद बनाए रखने के लिए सिर्फ एक्सरसाइज पर ही नहीं बल्कि डाइट में शामिल चीजों को बनाने के तरीके पर भी खास ध्यान देते हैं। फिटनेस की तरफ बढ़ते इस क्रेज की वजह से आजकल लोगों के बीच जीरो ऑयल कुकिंग का ट्रेड बढ़ने लगा है। बता दें, भोजन पकाते समय तेल का अत्यधिक इस्तेमाल हार्ट अटैक और स्ट्रोक की संभावना को बढ़ा सकता है। ऐसे में स्वस्थ दिल के लिए खाने में तेल का इस्तेमाल कम या बंद करना बेहद आवश्यक होता है। आइए जानते हैं कैसे की जाती है जीरो ऑयल कुकिंग।
दाल या सब्जी बनाते समय उसमें डाले जाने वाले हल्दी,प्याज या लहसुन जैसे मसालों को भूनने के लिए तेल का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसा ना करने पर या इन मसालों को ऊपर से डालने पर भोजन का स्वाद खराब हो सकता है। दिनभर में तीन चम्मच यानि 15 ग्राम तक तेल का उपयोग शरीर को हेल्दी बनाए रखता है। लेकिन अतिरिक्त तेल शरीर में कोलेस्ट्रॉल,कैंसर,फैटी लीवर,मधुमेह और कई प्रकार की सेहत से जुड़ी समस्याओं का कारण बन सकता है।
जीरो ऑयल कुकिंग के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स-
ऑयल फ्री कुकिंग करने के लिए सबसे पहले एक नॉन स्टिक पैन को धीमी आंच पर रखकर हल्का गर्म कर लें। इसके बाद पैन में जीरा डालकर थोड़ी देर भून लें। इसके बाद पैन में प्याज डालें। प्याज में जीरा चिपक जाएगा, अब आप जीरा और प्याज दोनों एक साथ भूनें। जब प्याज का पानी पूरी तरह सूख जाए तो पैन में आधा कटोरी पानी डालकर प्याज को पकाएं। जब पानी सूख जाए तो पैन में प्याज के साथ हल्दी, मिर्च, नमक, अदरक और धनिया डालकर भूनें। जरूरत अनुसार आप मसाले भूनते समय पैन में दो से तीन चम्मच पानी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसके बाद पैन में टमाटर डालकर अच्छी तरह मसालों के साथ मिलाते हुए टमाटर का पानी पूरी तरह सूखने तक मसालों को ढककर पकाएं। अब इस मसाले में सब्जी डालकर ढककर पकाएं। इस तरह जीरो ऑयल कुकिंग करके आप अपनी सेहत का ध्यान रख सकते हैं।
लेखक के बारे में
Manju Mamgain
शॉर्ट बायो
मंजू ममगाईं पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
मंजू ममगाईं वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिख रही हैं। बीते साढ़े 6 वर्षों से इस महत्वपूर्ण भूमिका में रहते हुए उन्होंने न केवल डिजिटल कंटेंट के बदलते स्वरूप को करीब से देखा है, बल्कि यूजर बिहेवियर और पाठकों की बदलती रुचि को समझते हुए कंटेंट को नई ऊंचाइयों तक भी पहुंचाया है। पत्रकारिता के तीनों मुख्य स्तंभों— टीवी, प्रिंट और डिजिटल में कुल 18 वर्षों का लंबा अनुभव उनकी पेशेवर परिपक्वता का प्रमाण है।
करियर का सफर (प्रिंट की गहराई से डिजिटल की रफ्तार तक)
एचटी डिजिटल से पहले मंजू ने 'आज तक' (इंडिया टुडे ग्रुप), 'अमर उजाला' और 'सहारा समय' जैसे देश के शीर्ष मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। 'आज तक' में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन को लीड करने का उनका अनुभव आज भी उनकी रिपोर्टिंग में झलकता है। वे केवल खबरें नहीं लिखतीं, बल्कि पाठकों के साथ एक 'कनेक्ट' भी पैदा करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और विशेषज्ञता:
दिल्ली विश्वविद्यालय से अंग्रेजी (ऑनर्स) और भारतीय विद्या भवन से मास कम्युनिकेशन करने वाली मंजू, साल 2008 से ही मेडिकल रिसर्च और हेल्थ विषयों पर अपनी लेखनी चला रही हैं। उनकी सबसे बड़ी ताकत जटिल वैज्ञानिक तथ्यों और मेडिकल रिसर्च को 'एक्सपर्ट-वेरिफाइड' मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज के रूप में सरल भाषा में प्रस्तुत करना है। स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी हर खबर डॉक्टरों द्वारा प्रमाणित होती है, जो डिजिटल युग में विश्वसनीयता की कसौटी पर खरी उतरती है।
बहुमुखी प्रतिभा और विजन
उनका पत्रकारीय जुनून केवल स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है। वे आधुनिक जीवन की भागदौड़ में रिलेशनशिप की जटिलताएं, ब्यूटी ट्रेंड्स, फैशन, ट्रैवलिंग और फूड जैसे विषयों को भी एक्सपर्ट के नजरिए से कवर करती हैं। मंजू का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी 'फैक्ट-चेकिंग' और प्रमाणिक जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक और बेहतर जीवन निर्णय ले सकें।
कोर एक्सपर्टीज (Core Expertise)
हेल्थ एवं वेलनेस: मेडिकल एक्सप्लेनर, फिटनेस और रिसर्च-आधारित स्वास्थ्य लेख।
लाइफस्टाइल: रिलेशनशिप, ब्यूटी, फैशन, ट्रैवल और किचन हैक्स।
एस्ट्रोलॉजी: अंकज्योतिष, राशिफल और व्रत-त्योहारों का ज्ञान।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


