फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइल खानाJanmashtami 2023 Bhog Recipes: जन्माष्टमी पर श्री कृष्ण को लगाएं इन 5 चीजों का भोग, कान्हा को पसंद है हर एक चीज

Janmashtami 2023 Bhog Recipes: जन्माष्टमी पर श्री कृष्ण को लगाएं इन 5 चीजों का भोग, कान्हा को पसंद है हर एक चीज

Krishna Janmashtami 2023 Bhog Prasad Recipes: आमतौर पर कृष्ण जन्माष्टमी पर कान्हा को 56 भोग लगाने की परंपरा बताई जाती है। लेकिन आप कान्हा को  56 भोग न लगाकर सिर्फ पांच चीजों का भोग लगाकर भी प्रसन्न कर

Janmashtami 2023 Bhog Recipes: जन्माष्टमी पर श्री कृष्ण को लगाएं इन 5 चीजों का भोग, कान्हा को पसंद है हर एक चीज
Manju Mamgainलाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीThu, 31 Aug 2023 10:38 AM
ऐप पर पढ़ें

Krishna Janmashtami 2023 Bhog Prasad Recipes: दुनियाभर में जन्माष्टमी का पर्व बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है। श्री कृष्ण जन्माष्टमी हर साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है। इस दिन कान्हा के भक्त भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना और व्रत करके उन्हें अलग-अलग चीजों का भोग लगाते हैं। आमतौर पर कृष्ण जन्माष्टमी पर कान्हा को 56 भोग लगाने की परंपरा बताई जाती है। लेकिन आप कान्हा को  56 भोग न लगाकर सिर्फ पांच चीजों का भोग लगाकर भी प्रसन्न कर सकते हैं। आइए जानते हैं भगवान कृष्ण की कृपा पाने के लिए उन्हें किन 5 चीजों का भोग लगाना चाहिए। 

माखन म‌िसरी- 
भगवान कृष्ण के पसंदीदा भोग में से एक माखन मिसरी है। श्री कृष्‍ण माखन के साथ म‌िसरी म‌िलाकर खाते थे। यही वजह है कि जन्माष्टमी के दिन भी उनके भक्त उन्हें प्रसन्न  करने के लिए माखन मिसरी का भोग लगाते हैं। 

खीर- 
श्री कृष्‍ण को चावल की खीर खाना बेहद पसंद था। मैय्या यशोदा अपने लल्ला की इस पसंद को पूरा करने के लिए खासतौर पर खीर बनाया करती थी। जन्माष्टमी के दिन कृष्णा के भक्त भी उन्हें प्रसन्न करने के लिए खीर का भोग लगाते हैं। 

धनिया पंजीरी-
भगवान श्री कृष्ण को जन्माष्टमी के दिन धनिए से बनी पंजीरी का भोग भी लगाया जाता है। धनिया की पंजीरी को धनिया पाउडर में मिसरी, काजू, बादाम और घी मिलाकर अच्छे से मिक्स करके तैयार किया जाता है। जिसके बाद इस प्रसाद का भोग कान्हा को लगाया जाता है।

पंचामृत-
कान्हा की पूजा में पंचामृत जरूरी माना जाता है। इसके बिना जन्माष्टमी की पूजा अधूरी मानी जाती है। पंचामृत में पांच चीजें घी, दूध, दही, तुलसी पत्र, गंगाजल और शहद शामिल होता है।

खीरा-
कृष्ण की पूजा में खीरा रखना भी बहुत जरूरी होता है। कई जगह कृष्ण जन्म को खीरे के प्रतीक के तौर पर दिखाया जाता है, जिसके चलते पूजा में इसका खास महत्व होता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें