फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइल खानाTiranga Dhokla Recipe: इस गणतंत्र दिवस को बनाए खास और जायकेदार तिरंगा ढोकला के साथ, नोट करें Recipe

Tiranga Dhokla Recipe: इस गणतंत्र दिवस को बनाए खास और जायकेदार तिरंगा ढोकला के साथ, नोट करें Recipe

Tiranga Dhokla Recipe: इस दिन अपने पहनावे से लेकर खान-पान तक में लोग देशभक्ति के रंग में खुद को रंग लेना चाहते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस खास मौके पर अपनी रसोई को भी देशभक्ति के रंग में रंगना चाहते हैं

Tiranga Dhokla Recipe: इस गणतंत्र दिवस को बनाए खास और जायकेदार तिरंगा ढोकला के साथ, नोट करें Recipe
Manju Mamgainलाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीWed, 25 Jan 2023 10:34 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

Tiranga Dhokla Recipe: हर साल की तरह इस साल भी देशभर में 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस का दिन जोश और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस दिन अपने पहनावे से लेकर खान-पान तक में लोग देशभक्ति के रंग में खुद को रंग लेना चाहते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस खास मौके पर अपनी रसोई को भी देशभक्ति के रंग में रंगना चाहते हैं तो ट्राई करें टेस्टी तिरंगा ढोकला। आइए जान लेते हैं क्या है इसकी रेसिपी।   

तिरंगा ढोकला बनाने के लिए सामग्री-
-सूजी - 250 ग्राम 
-बेसन - 1 कप
-दही - 1 कप
-खाने वाला रंग- हरा और केसरिया
-तेल - 4 टेबल स्पून
-नींबू - 2
-हरी मिर्च - 4
-ताजा नारियल - 2-3 टेबल स्पून (कद्दूकस किया हुआ)
-हल्दी पाउडर - ½ छोटी चम्मच
-सरसों के दाने - 1 छोटी चम्मच
-तिल - 1 छोटी चम्मच
-करी पत्ता - 15 - 20
-नमक - 1.5 छोटी चम्मच या स्वादानुसार

तिरंगा ढोकला बनाने की रेसिपी-
तिरंगा ढोकला बनाने के लिए सबसे पहले तीन अलग- अलग रंग के बैटर तैयार करने होंगे। इसके लिए सबसे पहले 250 ग्राम सूजी को अलग-अलग प्याले में बराबर मात्रा में निकाल लें। हरा बैटर बनाने के लिए खाने वाला रंग (हरा) सूजी में मिला लें।  केसरिया बैटर बनाने के लिए इसमें डार्क ऑरेंज रंग मिला लें और सफेद वाले बैटर को ऐसे ही रहने दें।

अब अलग-अलग प्याले में रखे बैटर में फेंटा हुआ दही और आधा छोटी चम्मच नमक डालकर मिला लें और तीनों प्यालों को 10-15 मिनट के लिए ढककर रख दें। ऐसा करने से सूजी अच्छे से फूल जाएगी।

अब कूकर में पानी डालकर पानी गर्म करें। अब कूकर में एक कंटेनर रखकर उसमें चिकनाई लगाकर अलग-अलग रंग का मिश्रण भरें और इसे कूकर में डाल दें। गैस की आंच हल्की रखें और कूकर में सीटी ना लगाएं। इसे मीडियम आंच पर 15 से 20 मिनट तक पकाएं। इसके बाद कूकर का ढक्कन खोलकर देखें और चाकू की नोक ढोकले में डालकर देखें कि कहीं ये चिपक तो नहीं रहा है। अगर ठीक है तो इसे कंटेनर से निकालकर अलग-अलग रखें। ढोकला ठंडा करके चाकू को किनारे पर चलाकर किनारे से ढोकला अलग कर लें।  ढोकला प्लेट में पलट कर निकालें। चाकू से मनपसंद आकार में ढोकला काट लें। 

तड़का बनाएं-
कड़ाही को गैस पर चढ़ाकर इसमें 1 टेबल स्पून तेल डालें, तेल गरम होने के बाद, राई डालें, राई तड़कने के बाद गैस कम करके तेल में करी पत्ता, तिल डाल कर हल्का सा भून लें। इसमें लंबी कटी हरी मिर्च डालकर हल्का सा भून लें। मसाला तैयार है, गैस बंद करके तड़के को चम्मच से ढोकले के ऊपर सभी जगह डालें। कद्दूकस किया हुआ नारियल भी ऊपर से डाल कर गार्निश करें। आपका टेस्टी तिंरगा ढोकला बनकर तैयार है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें