फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइल खानाJanmashtami 2023 Recipe: जन्माष्टमी पर बनाएं पंचामृत का प्रसाद, सही तरह से बनाने पर सेहत को मिलेंगे फायदे

Janmashtami 2023 Recipe: जन्माष्टमी पर बनाएं पंचामृत का प्रसाद, सही तरह से बनाने पर सेहत को मिलेंगे फायदे

Panchamrit Prasad Recipe: जन्माष्टमी आने में कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। ये त्योहार इस साल 6 सितंबर को मनाया जाएगा। इस दिन पंचामृत का प्रसाद तैयार किया जाता है। सही से बनाने पर सेहत को फायदा होता है।

Janmashtami 2023 Recipe: जन्माष्टमी पर बनाएं पंचामृत का प्रसाद, सही तरह से बनाने पर सेहत को मिलेंगे फायदे
Avantika Jainलाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीSun, 03 Sep 2023 01:46 PM
ऐप पर पढ़ें

किसी भी पूजा-अनुष्ठान और खासतौर से जन्माष्टमी पर पंचामृत का प्रसाद तैयार किया जाता है। इसका हल्का मीठा स्वाद हर किसी को पसंद आता है। हिंदू धर्म में पंचामृत किसी भी तरह की पूजा के लिए शुभ माना जाता है। जन्माष्टमी पर कृष्ण जन्म के बाद लड्डू गोपाल का अभिषेक पंचामृत से किया जाता है और फिर प्रसाद के तौर पर इसे सभी में बांटा जाता है। जन्माष्टमी पर आप इसे तैयार कर सकते हैं। अगर आप इसे सही तरीके से बनाते हैं तो ये सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। यहां जानिए इसे बनाने का तरीका-

पंचामृत बनाने के लिए क्या चाहिए-
किसी भी पूजा या त्योहार में पंचामृत तैयार किया जाता है। ये भारत का ट्रेडिशनल प्रसाद है। इस प्रसाद में पांच बेहद पौष्टिक फूड्स को शामिल किया जाता है। इस बनाने के लिए दूध, दही, घी, शक्कर, शहद और तुलसी का इस्तेमाल किया जाता है। 

कैसे बनाएं पंचामृत
पंचामृत बनाने के लिए एक बर्तन में दही डालें और उसे अच्छी तरह से फेंट लें। फिर इसमें दूध, शहद, शक्कर और घी मिलाएं। अंत में इसमें मखाने मिलाएं। पंचामृत तैयार है। इसे भोग लगाने से पहले इसमें तुलसी पत्ते जरूर मिला दें।   

सेहत के लिए फायदेमंद है पंचामृत
पंचामृत बनाने के लिए दूध और दही का इस्तेमाल किया जाता है। ये दोनों चीजें दिमाग को शांत करती हैं और ठंडक पहुंचाती हैं। इसके अलावा पंचामृत में शक्कर और शहद भी मिलाया जाता है जो मिठास के साथ ही ताकत देते हैं। इसके अलावा घी और तुलसी आपके शरीर से कई बीमारियों को दूर रखने में मदद कर सकती हैं।  

Janmashtami 2023 Bhog Recipe: भगवान कृष्ण को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, बेहद आसान है बनाने का तरीका

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें