फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइल खानाJanmashtami 2023 Bhog Recipe: श्री कृष्ण को लगाएं मेवा पाग का भोग, नोट करें ट्रेडिशनल रेसिपी

Janmashtami 2023 Bhog Recipe: श्री कृष्ण को लगाएं मेवा पाग का भोग, नोट करें ट्रेडिशनल रेसिपी

Mewa Paag Recipe: जन्माष्टमी पर आप कान्हा जी को मेवा पाग का भोग लगा सकते हैं। खूब सारी मेवा से बनने वाली ये बर्फी बेहद स्वादिष्ट लगती है। यहां जानिए इसे बनाने की ट्रेडिशनल रेसिपी हिंदी में-

Janmashtami 2023 Bhog Recipe: श्री कृष्ण को लगाएं मेवा पाग का भोग, नोट करें ट्रेडिशनल रेसिपी
Avantika Jainलाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीMon, 04 Sep 2023 01:26 PM
ऐप पर पढ़ें

Janmashtami Bhog Recipes in Hindi: जन्माष्टमी इस साल 6 सितंबर को मनाई जाएगी। भारत में इस त्योहार का अलग ही महत्व है। पूरे देश में इसे खूब धूम-धाम से मनाया जाता है। इस दिव लड्डू गोपाल को खूबसूरती से सजाया जाता है, साथ ही उन्हें तरह-तरह की चीजों का भोग भी लगाया जाता है। जन्माष्टमी पर अधिकतर घरों में मेवा पाग बनाी जाती है। अगर आप भी मेवा पाग का भोग श्री कृष्ण को लगाना चाहते हैं तो यहां देखिए इसे बनाने की ट्रेडिशनल रेसिपी-

मेवा पाग बनाने के लिए आपको चाहिए-
- घी
- गोंद 
- कद्दूकस किया नारियल 
- मखाना
- बादाम 
- काजू
- पिस्ता
- किशमिश
- अंजीर
- खजूर
- खस-खस
- इलायची
- शक्कर 
- पानी

कैसे बनाएं-
- इसे बनाने के लिए एक पैन में आधा कप घी गर्म करें और इसमें गोंद रोस्ट करें। इसे कम आंच पर ही रोस्ट करें, जब तक गोंद फूल ना जाएं। गोंद फूल जाए तो इसे निकाल कर एक तरफ रखें। अब कद्दूकस किया नारियल, मखाना को ड्राई रोस्ट करें। इसे कम आंच पर ही रोस्ट करना है। जब ये दोनों चीजें कुरकुरी हो जाएं तो इसे निकाल लें और ठंडा होने दें। जब ये ठंडा हो जाए तो इसे पीस लें। अब भी काजू, बादाम और पिस्ता को भी रोस्ट करें, जब से सिक जाएं तो इन्हें ठंडा करने के लिए प्लेट में निकालें। पैन में घी गर्म करें और किशमिश, खजूर को सेक लें। अब इसे प्लेट में निकाल लें, फिर 2 बड़े चम्मच खसखस ​​और आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर डालें। सभी चीजों को अच्छी तरह से मिलाएं। फिर एक बड़ी कढ़ाई में 2 कप चीनी और आधा कप पानी लें। चीनी को मिलाएं और घोलें। चाशनी 1 तार की होनी चाहिए। अब चाशनी में भुने हुए मेवे और सूखे मेवे का मिक्स डालें और अच्छी तरह मिलाएं। फिर मिश्रण को ट्रे में डालें और पूरी तरह से ठंडा होने दें। अब इसे टुकड़ों में काट लें। मेवा पाग तैयार है, भोग लगाने के बाद सभी को इसका प्रसाद दें। ज्यादा बन जाए तो आप इसे  एक एयरटाइट कंटेनर में रख सकते हैं और कम से कम एक महीने तक इसे खा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Janmashtami 2023 Recipe: जन्माष्टमी पर बनाएं पंचामृत का प्रसाद, सही तरह से बनाने पर सेहत को मिलेंगे फायदे 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें