फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइल खानाराजस्थानी तरीके से बनाएं हरा धनिया की चटनी, दाल-चावल के साथ लगती है जबरदस्त

राजस्थानी तरीके से बनाएं हरा धनिया की चटनी, दाल-चावल के साथ लगती है जबरदस्त

How to Make Rajasthani Style Coriander Chutney: दाल चावल के साथ ज्यादातर लोग सब्जी, पापड़ और चटनी खाना पसंद करते हैं। ऐसे में चटनी बनाने के लिए आप इस तरीके को फॉलो कर सकते हैं। देखिए रेसिपी-

राजस्थानी तरीके से बनाएं हरा धनिया की चटनी, दाल-चावल के साथ लगती है जबरदस्त
Avantika Jainलाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीWed, 08 Feb 2023 04:58 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

Rajasthani Style Coriander Chutney: चटनी चाहें कोई भी हो ये खाने का स्वाद बढ़ा ही देती है। हर कोई इसे अपने अपने तरीके से बनाता है। यहां हम राजस्थानी स्टाइल से हरा धनिया की चटनी बनाने की रेसिपी बता रहे हैं। चटनी को आप किसी भी चीज के साथ सर्व कर सकते हैं। लेकिन ये दाल-चावल के साथ लाजवाब लगती है। तो चलिए अगर आप इस बार कुछ अलग तरीके से चटनी बनाने के बारे में सोच रहे हैं तो एक बार इस रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं। 

राजस्थानी तरीके से हरा धनिया चटनी की रेसिपी

इसे बनाने के लिए आपको चाहिए 

धनिए के पत्ते
कचहरी
हरा लहसुन
हरी मिर्च
लहसुन
जीरा
नमक
अमचूर

कैसे बनाएं 

इसे बनाने के लिए सबसे पहले कचहरी को भिगो लें। फिर हरी मिर्च और हरे लहसुन को अच्छे से काट लें।अब ब्लेंडर में सभी चीजों को डालें। इसी में मसाले भी मिला दें। साथ ही कचहरी के बीज को निकाल लें और इसके गूदे को चटनी में डाल दें। अच्छे से ब्लेंड करें। चटनी तैयार है इसे सर्व करें। ध्यान रखें धनिया, हरा लहसुन और हरी मिर्च को अच्छे से धोने के बाद ही इस्तेमाल करें।  

यह भी पढ़ें: बाजरे की रोटी के साथ लाजवाब लगती है लहसुन चटनी, इस बार देसी रेसिपी करें ट्राई  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें