फोटो गैलरी

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

हिंदी न्यूज़ लाइफस्टाइल खानाMix Vegetable Raita: घर पर रेस्तरां स्टाइल में बनाएं मिक्स वेज रायता, खाकर पेट रहेगा ठंडा

Mix Vegetable Raita: घर पर रेस्तरां स्टाइल में बनाएं मिक्स वेज रायता, खाकर पेट रहेगा ठंडा

Mix Vegetable Raita Recipe: गर्मियों के मौसम में ठंडी-ठंड़ी चीजों को खाना अच्छा लगता है। इसमें रायता सबसे टॉप पर रहता है। यहां हम बता रहे हैं रेस्तरां स्टाइल मिक्स वेज रायता बनाने का आसान तरीका।

Mix Vegetable Raita: घर पर रेस्तरां स्टाइल में बनाएं मिक्स वेज रायता, खाकर पेट रहेगा ठंडा
Avantika Jainलाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीSat, 18 Mar 2023 10:10 AM
ऐप पर पढ़ें

रायता कई चीजों से बनाया जा सकता है, जैसे खीरे, बूंदी, आलू, घिया वगैराह। लेकिन रेस्तरां में मिलने वाला मिक्स वेज रायता कमाल होता है। इसे घर पर बनाने वालों की शिकायत रहती है कि आखिर इसमें वो रेस्तरां वाला स्वाद क्यों नहीं आता? वैसे तो रेस्तरां में मिलने वाला मिक्स वेज रायता बनाना काफी ज्यादा आसान है, लेकिन अच्छे स्वाद के लिए इसे सही तरह से बनाना बेहद जरूरी है। गर्मियों के मौसम में रायते को डायट में शामिल किया जा सकता है। इसे खाने पर पेट ठंडा रहता है। यहां जानिए रेस्तरां स्टाइल रायता बनाने की रेसिपी- 

रायता बनाने के लिए चाहिए...

2-3 कप गाढ़ा दही
1 मीडियम टमाटर
1 मीडियम खीरा
1 मीडियम प्याज
2 बड़े चम्मच बारीक कटी हुई धनिया पत्ती
2 हरी मिर्च
नमक स्वाद अनुसार
1/2 छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर 
1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 छोटा चम्मच चाट मसाला
शक्कर

कैसे बनाएं 

रायता बनाने के लिए सबसे पहले सभी सब्जियों को अच्छे से धोए और फिर इन बिल्कुल बारीक काट लें। अगर ये ज्यादा बड़े आकार में होंगे तो स्वाद और रंगत बिगड़ जाएगा। ध्यान रखें तीनों को एक शेप में काटना है। जब सब्जियां कट जाएं तो फिर दही को एक बर्तन में निकाले और हैंड ब्लेंडर या रई की मदद से इसे फेंट लें। इस समय पर दही में थोड़ी सी शक्कर भी मिला सकते हैं। ऐसा करने पर दही का स्वाद अच्छा आएगा। फेंटने के बाद इसमें सभी सब्जियां डाल कर मिलाएं। फिर नमक और मसाले डालें। हरा धनिया से गार्निश करें और सर्व करें। वैसे तो रायता बनाने के लिए दही में पानी मिलाया जाता है। लेकिन रेस्तरां स्टाइल रायता गाढ़ा होता है इसलिए जरूरत होने पर इसमें पानी मिलाएं वर्ना स्किप कर सकते हैं। 

Cooking Tricks: खीर बनाने के लिए अपनाएं दादी-नानी की ये एक ट्रिक, मिलेगा एकदम देसी स्वाद

पढ़े Lifestyle tips in Hindi लाइफस्टाइल न्यूज के अलावा लेटेस्ट travel tips, fashion trends और Health Tips