Thandai Powder: होली पर मेहमानों को करना है इम्प्रेस, तो पहले ही यूं तैयार करके रख लें ठंडाई पाउडर Holi 2024 How to Make Thandai powder in hindi, खाना - Hindustan

Thandai Powder: होली पर मेहमानों को करना है इम्प्रेस, तो पहले ही यूं तैयार करके रख लें ठंडाई पाउडर

Thandai Powder Recipe: ठंडाई होली के जश्न को दोगुुना कर देती है। इसे लोग अलग-अलग तरीके से बनाने पसंद करते हैं। मेहमानों को इम्प्रेस करने के लिए आप पहले से ही ठंडाई का पाउडर बना सकते हैं। देखिए कैसे-

Avantika Jain लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 10 March 2024 04:14 PM
share Share
Follow Us on
Thandai Powder: होली पर मेहमानों को करना है इम्प्रेस, तो पहले ही यूं तैयार करके रख लें ठंडाई पाउडर

होली के त्योहार का सभी को इंतजार रहता है। इस दिन सभी आपस में मिलकर एक दूसरे के साथ रंगों की होली खेलते हैं। इस त्योहार की सबसे अच्छी बात ये होती है कि इस दिन तरह-तरह के पकवान तैयार किए जाते हैं। इन पकवानों में ठंडाई भी शामिल है। ठंडाई हर कोई अलग तरह से बनाता है। आजकल तो फ्लेवरफुल ठंडाई को पीना पसंद किया जाता है। ठंडाई की ट्रेडिशनल रेसिपी को अगर फॉलो करें तो इसे बनाने में काफी समय लगता हैं। क्योंकि एक रात पहले सभी चीजों को भिगोया जाता है। फिर अगली सुबह इसे पीसते हैं। कुछ लोग तो पीसने के लिए सिलबट्टे का इस्तेंमाल करते हैं। फिर इसके पेस्ट को ठंडे दूध में मिलाया जाता है। हालांकि, अगर आप होली पर इतनी मेहनत नहीं करना चाहते हैं तो होली से पहले ठंडाई पाउडर बनाकर रख दें। इस ठंडाई पाउडर को ठंडे दूध में मिलाना होता है और बस ये तैयार हो जाता है। 

ठंडाई पाउडर बनाने के लिए आपको चाहिए...
100 ग्राम बादाम
100 ग्राम काजू
100 ग्राम पिस्ता
2 चम्मच खसखस
4-6 बड़े चम्मच खरबूजे के बीज
2 चम्मच सौंफ के बीज
2/4 कप गुलाब की पंखुड़ियां
20-30  इलायची
6 चुटकी केसर
20 कालीमिर्च

कैसे बनाएं ठंडाई पाउडर 
इसे बनाने के लिए बादाम, काजू और पिस्ता को दस मिनट तक भून लें। फिर इन्हें ठंडा होने दें। अब एक मिक्सर जार में सभी चीजों को बारीक पाउडर होने तक पीस लें। आप इस मिक्स को मीठा करना चाहते हैं तो थोड़ी शक्कर साथ में पीस लें। ध्यान रखें इसे ज्यादा ना पीसें क्योंकि ऐसा करने पक मेवे तैलीय हो जाएंगे। जब ये बारीक हो जाएं तो एक प्लेट में निकाल लें और पूरी तरह से ठंडा होने दें। फिर इसे एक एयरटाइट जार में डालें और फ्रिज में रख दें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।