फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइल खानाChaitra Navratri Day 8 bhog: मां महागौरी को लगाएं नारियल की बर्फी का भोग, देखिए बनाने का तरीका

Chaitra Navratri Day 8 bhog: मां महागौरी को लगाएं नारियल की बर्फी का भोग, देखिए बनाने का तरीका

Nariyal ki Barfi Prasad Recipe: नवरात्रि के आठवे दिन देवी महागौरी को पूजा जाता है। कहते हैं कि देवी को खुश करने के लिए नारियल का भोग लगाना चाहिए। यहां देखिए नारियल की बर्फी बनाने का तरीका-

Chaitra Navratri Day 8 bhog: मां महागौरी को लगाएं नारियल की बर्फी का भोग, देखिए बनाने का तरीका
Avantika Jainलाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीWed, 29 Mar 2023 07:15 AM
ऐप पर पढ़ें

नवरात्रि के नौ दिनों में देवी के अलग-अलग रूप की पूजा की जाती है। आंठवे दिन महाअष्टमी पर मां महागौरी को पूजा जाता है। माना जाता है कि इस दिन देवी को नारियल का भोग लगाकर खुश किया जा सकता है। अगर आप देवी मां को नारियल से बनी चीज का भोग लगाना चाहते हैं तो यहां नारियल की बर्फी बनाने की आसान रेसिपी दी गई है। देखिए-

नारियल की बर्फी बनाने के लिए आपको चाहिए...

- कद्दूकस किया नारियल
- दूध
- कंडेंस्ड मिल्क
- पिस्ता, काजू और बादाम
-इलायची पाउडर

कैसे बनाएं 

- इसे बनाने के लिए सबसे पहले पिस्ता, काजू और बादाम को ड्राई रोस्ट करें। तब तक रोस्ट करें जब तक की ये क्रंची ना हो जाएं। फिर इन्हें एक प्ले में निकाल लें और ठंडे होने पर काट लें। 

- अब एक कढ़ाई में दूध के साथ कद्दूकस किए नारियल को डालें और अच्छे से मिक्स करें। इसी में कंडेंस मिल्क भी डालें। अच्छे से मिक्स करें। कोशिश करें कि इसमें कोई गांठ ना पड़े। 

- इसे मीडियम से कम आंच पर पकाएं। जब ये मिक्सचर गाढ़ा हो जाए तब इसमें इलायची पाउडर डालें और अच्छे से मिक्स करें। 

- एक प्लेट पर घी लगाएं और फिर इस पर नारियल का सारा मिश्रण निकाल लें। इसे अच्छे से दबाएं और फिर इस पर ड्राई रोस्ट वाले मेवा डाल दें। 

- अब बर्फी बनने के लिए इसे कुछ देर के लिए छोड़ दें। करीब एक घंटे तक रखने के बाद ये जम जाएगी। ऐसे में इसे टुकड़ों में काटें।

- नारियल की बर्फी तैयार है, देवी मां को भोग लगाने के बाद प्रसाद बांटे। 

Ram Navami 2023: कंजक के लिए यूं बनाएं हलवा, चना और पूड़ी का प्रसाद, देवी मां होंगी प्रसन्न

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें