नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री के भोग के लिए बनाएं राजगिरा हलवा, ये है Recipe
Chaitra Navratri day 1 Bhog Recipe: इस दिन मां को प्रसन्न करने के लिए उन्हें गाय के घी से बनी चीजों का भोग लगाया जाता है। माना जाता है कि ऐसा करने से व्यक्ति के रोग दूर होते हैं। अगर आप भी मां को प्रस

Rajgira Halwa Recipe For Maa Shailputri Bhog: आज चैत्र नवरात्रि का पहला दिन है। मां दुर्गा के भक्त आज से पूरे 9 दिन तक मां को प्रसन्न करने के लिए उनके अलग-अलग स्वरूपों की पूजा करते हैं। इतना ही नहीं नवरात्रि के इन 9 दिनों में माता रानी को प्रसन्न करने के लिए रोजाना अलग-अलग चीजों का भोग भी लगाया जाता है। नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना के साथ मां शैलपुत्री की पूजा होती है। इस दिन मां को प्रसन्न करने के लिए उन्हें गाय के घी से बनी चीजों का भोग लगाया जाता है। माना जाता है कि ऐसा करने से व्यक्ति के रोग दूर होते हैं। अगर आप भी मां को प्रसन्न करने के लिए भोग में कुछ अच्छा ट्राई करना चाहते हैं तो बनाएं राजगिरा हलवा। हलवे की ये रेसिपी खाने में जितनी टेस्टी है बनाने में भी उतनी ही आसान भी है।
राजगिरा हलवा बनाने का तरीका-
मां शैलपुत्री को भोग लगाने के लिए बनाए जाने वाले राजगिरा हलवे के लिए आपको सबसे पहले एक कप राजगीरा आटा, एक कप घी, एक कप चीनी, 2 कप पानी और मुट्ठी कटे हुए सूखे मेवे लेने हैं। इसके बाद सबसे पहले पानी और चीनी को मिक्स करके उससे चाशनी तैयार कर लें। अब एक पैन में थोड़ा सा गाय की घी डालकर उसमें आटे को सुनहरा होने तक भूनें। इसके बाद इसमें चाशनी डालकर अच्छे से पकाएं। चाशनी आटे के साथ मिलने पर उसमें कटे हुए सूखे मेवे डालकर अच्छी तरह मिलाएं। आपका टेस्टी राजगिरा हलवा बनकर तैयार है।