फोटो गैलरी

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

हिंदी न्यूज़ लाइफस्टाइल खाना3 चीजों से बनाएं बेसन के लड्डू, बसंत पंचमी पर लगाएं मां सरस्वती को भोग

3 चीजों से बनाएं बेसन के लड्डू, बसंत पंचमी पर लगाएं मां सरस्वती को भोग

Basant Panchami Bhog: बसंत पंचमी पर देवी सरस्वती की आराधना की जाती है। पूजा और भोग के लिए पीली वस्तु देवी शारदा को प्रिय हैं। घर में बनें बेसन के लड्डुओं का भोग लगाकर देवी सरस्वती को प्रसन्न करें।

3 चीजों से बनाएं बेसन के लड्डू, बसंत पंचमी पर लगाएं मां सरस्वती को भोग
Aparajitaलाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीWed, 25 Jan 2023 11:10 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

बसंत पंचमी का पर्व देवी सरस्वती की आराधना का दिन है। इस दिन वाणी और विद्या की देवी शारदा की पूजा की जाती है। खासतौर पर शिक्षा संस्थानों में पूजन का खास महत्व होता है। सरस्वती मां को पीले फूल, पीले वस्त्र और पीले चावल के साथ ही पीले भोग लगाने की भी मान्यता है। अगर आप पूजा में बेसन के लड्डुओं का भोग लगाना चाहती हैं तो इन्हें घर में भी तैयार कर सकती हैं। ये फटाफट और केवल तीन सामग्री से मिलाकर बन जाएंगे। तो चलिए जानें कैसे बनेंगे बेसन के लड्डू।

बेसन के लड्डू बनाने की सामग्री
आधा कप देसी घी
2 कप दानेदार बेसन
1 कप चीनी
पसंद के अनुसार ड्राई फ्रूट्स

बेसन के लड्डू बनाने की रेसिपी
सबसे पहले किसी मोटे तले की कड़ाही में देसी घी डालकर गर्म करें। इसमे बेसन डालें और बिल्कुल धीमी आंच पर सुनहरा होने तक भूनें। बेसन को तबतक भूनें जब तक कि ये एक सार ना हो जाए और इसका रंग बदल कर सोंधी सी खूशबू ना आने लगे। हालांकि इस बात का ध्यान रखें कि बेसन जलने ना पाए इसलिए लगातार चलाते रहें और आंच को धीमा ही रखें। बेसन भुन जाने के बाद इसे दानेदार बनाने के लिए हाथों पर पानी लेकर छींटा मारे। इससे बेसन दानेदार हो जाएगा।

चीनी को मिक्सर जार में इलायची के दानों के साथ मिलाकर बारीक पाउडर बना लें। जब बेसन ठंडा हो जाए तो बेसन में चीनी को मिलाएं और हाथों पर देसी घी लगाकर लड्डू तैयार करें।
नोट: बेसन भूनते समय घी की मात्रा का ध्यान रखें जिससे बेसन एकसार रहें। अगर बेसन सूखा होगा तो लड्डू बांधने में दिक्कत होगी।

पढ़े Lifestyle tips in Hindi लाइफस्टाइल न्यूज के अलावा लेटेस्ट travel tips, fashion trends और Health Tips