फोटो गैलरी

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

हिंदी न्यूज़ लाइफस्टाइल खानाबिहार की इन डिश को थाली में जरूर करें शामिल, मिलेगा भरपूर पोषण

बिहार की इन डिश को थाली में जरूर करें शामिल, मिलेगा भरपूर पोषण

Bihari Dish: बिहार के खानपान के नाम पर लोगों को लिट्टी चोखा ही याद आता है लेकिन इसके अलावा भी बिहार में टेस्टी डिशेज होती हैं। जिन्हें थाली में शामिल किया तो मिलेगा भरपूर पौष्टिक तत्व।

बिहार की इन डिश को थाली में जरूर करें शामिल, मिलेगा भरपूर पोषण
Aparajitaलाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीThu, 02 Feb 2023 08:38 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

बिहार के खाने का नाम आते ही सबसे पहल दिमाग में लिट्टी-चोखा की तस्वीर आती है। लेकिन केवल लिट्टी चोखा या अहूना मटन ही टेस्टी डिश नही हैं जिसके बिहार वाले दीवाने हैं। यहां के घरों में कुछ और भी स्वादिष्ट पकवान बनते हैं जो ना केवल खाने में लाजवाब होते हैं बल्कि इनमे पोषण की मात्रा भी काफी ज्यादा होती है। तो चलिए जानें कौन सी हैं वो बिहारी डिश हैं जिन्हें आप डेली डाइट में शामिल कर सकते हैं। 

सत्तू की रोटी
सत्तू की रोटी बिहार के हर घर की सामान्य डिश है। भुने चने से तैयार सत्तू में लहसुन, प्याज, अदरक, हरी मिर्ची और अचार के मसाले मिलाकर स्टफिंग तैयार की जाती है। जिसे गेंहू के आटे में भरकर रोटी सेंकी जाती है। प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर ये रोटी टमाटर की चटनी के साथ सर्व होती है। ब्रेकफास्ट से लेकर डिनर तक किसी भी वक्त ये डिश आसानी से खाई जा सकती है। 

तीसी की चटनी
अलसी को बिहार में तीसी कहते हैं। महिलाओं के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद अलसी से चटनी तैयार की जाती है। अलसी को लहसुन, अदरक, हरी मिर्ची और कच्चे आम के साथ मिलाकर चटनी तैयार की जाती है। तो पौष्टिक होने के साथ ही कई बीमारियों से भी बचाती है। 

मटर का धोखा
सर्दियों में आने वाली ताजी हरी मटर से यूपी मे निमोना तो बिहार में मटर का धोखा तैयार किया जाता है। मटर की प्यूरी बनाकर उसे गरम मसाले के साथ भूना जाता है। ग्रेवी वाली इस मटर के धोखे को चावल के साथ सर्व करते हैं। 

रागी की रोटी या मदुआ की रोटी
रागी के फायदे तो अब सब जानते हैं और इसे डेली डाइट में शामिल करते हैं। बिहार में रागी की रोटी हरी सब्जी के साथ सर्व किया जाता है। जो लगभग हर घर की थाली में मिल जाएगी।

जिमिकंद का चोखा
बिहार के घरों में जिमिकंद या ओले का चोखा बनना आम बात है। मिनरल्स से भरपूर जिमिकंद को उबालकर उसमे लहसुन, नींबू का रस, नमक और हरी मिर्च मिलाकर मैश किया जाता है। जिसे रोटी के साथ खाते हैं। जिमिकंद आंतों की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। 

पढ़े Lifestyle tips in Hindi लाइफस्टाइल न्यूज के अलावा लेटेस्ट travel tips, fashion trends और Health Tips