रखी हुई मलाई में बदबू आने लगती है? बर्तन में ये 1 चीज डाल दें, हफ्ते-दस दिन तक फ्रेश रहेगी!

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Kitchen Tips: घी या मक्खन बनाने के लिए अगर आप भी मलाई स्टोर करती हैं, तो ये 1 ट्रिक आपके बड़े काम आएगी। इस तरीके से आप हफ्ते दस दिन आराम से मलाई को फ्रेश रख सकती हैं, बिना किसी स्मेल के।

रखी हुई मलाई में बदबू आने लगती है? बर्तन में ये 1 चीज डाल दें, हफ्ते-दस दिन तक फ्रेश रहेगी!

घर में जो दूध आता है, ज्यादातर गृहणियां उसकी मलाई को इक्कठा कर के स्टोर कर लेती है। इस मलाई से बाद में घी और मक्खन भी बनाया जा सकता है, या फिर कई डिशेज बनाने में भी मलाई इस्तेमाल होती है। हालांकि एक-दो दिन तो मलाई फ्रेश रहती है, लेकिन अगर आप घी बनाने के लिए हफ्तेभर की मलाई इक्कठा कर रही हैं तो इसमें से अजीब सी स्मेल आना काफी नॉर्मल है। फ्रीजर में रखने के बाद भी कई बार मलाई से बदबू आने लगती है। इस बदबूदार मलाई का घी या मक्खन भी अजीब सी स्मेल वाला ही बनता है। अब एक-दो दिन की मलाई में तो घी बनेगा नहीं, फिर हफ्तेभर इसे बिना बदबू के कैसे स्टोर करें? आज का ये सिंपल सा हैक आपकी इस प्रॉब्लम को हमेशा के लिए दूर कर देगा।

दही वाली ट्रिक से हमेशा फ्रेश रहेगी मलाई

गर्मियों के मौसम में हफ्ते-दस दिन की मलाई से अजीब सी बदबू आने लगती है। ऐसे में ये 1 सिंपल सी ट्रिक आपको जरूर फॉलो करनी चाहिए। जिस भी बर्तन या कंटेनर में आप मलाई स्टोर करने वाली हैं, उसमें पहले थोड़ी सी ताजी दही डालकर फैला लें। अब इसमें अपनी मलाई स्टोर करें। हफ्ते भर की मलाई आप इसमें आराम से स्टोर कर सकती हैं, बिल्कुल भी बदबू या अजीब सी महक नहीं आएगी। इसका मक्खन और घी भी बिल्कुल फ्रेश बनेगा।

गर्मियों में ऐसे स्टोर करें मलाई

गर्मियों के मौसम में दो-तीन दिन के बाद ही मलाई खराब होने लगती है। अगर आप इसे फ्रिज में भी स्टोर कर रही हैं, तब भी अजीब सी बदबू आनी शुरू हो जाती है। इसलिए गर्मी के दिनों में मलाई को हमेशा फ्रीजर में ही रखना चाहिए। इससे ये आराम से हफ्तेभर फ्रेश रहेगी। आपको जब भी इसका घी का मक्खन बनाना हो, सिर्फ दो घंटे पहले इसे फ्रीजर से बाहर निकालकर रख दें ताकि ये हल्की सी मेल्ट हो जाए।

हमेशा एयर टाइट कंटेनर में रखें मलाई

ज्यादातर लोग किसी भी खुले बर्तन में मलाई स्टोर कर के रख देते हैं, जिस वजह से फ्रिज में रखी बाकी चीजों की खुशबू भी मलाई में आ सकती है। इससे मलाई के जल्दी खराब होने का खतरा भी रहता है। हमेशा एक एयर टाइट कंटेनर चुनें, जिसमें आप मलाई को हमेशा स्टोर कर सकते हैं। स्टील का एयर टाइट कंटेनर एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

गर्म मलाई को स्टोर ना करें

जब भी आप मलाई फ्रिज में स्टोर करने वाली हों, तो सबसे पहले उसे अच्छी तरह ठंडा होने दें। गर्म मलाई को पुरानी वाली मलाई में डालने से भी स्मेल आने या मलाई खराब होने का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा मलाई वाले कंटेनर में कभी भी गंदी चम्मच या हाथ ना लगाएं। इसे बार बार बाहर निकालने से भी बचें। बस ये छोटी-छोटी बातें ध्यान में रखेंगी तो हफ्ते-दस दिन भी मलाई एकदम फ्रेश और खुशबूदार बनी रहेगी।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।