Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़खानाstop throwing lemon peels 7 benefits to boost health taste and home nimbu ke chilke ke fayde
कचरा समझकर फेंक देते हैं नींबू के छिलके, ये 7 फायदे जानकर दंग रह जाएंगे आप!

कचरा समझकर फेंक देते हैं नींबू के छिलके, ये 7 फायदे जानकर दंग रह जाएंगे आप!

संक्षेप:

Benefits of Lemon Peel : क्या आप जानते हैं नींबू का असली जादू सिर्फ उसके खट्टे रस में नहीं, बल्कि उन छिलकों में भी छिपा है, जिनमें रस के मुकाबले कहीं ज्यादा विटामिन और एसेंशियल ऑयल्स मौजूद होते हैं।

Jan 29, 2026 05:44 pm ISTManju Mamgain लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

ज्यादातर घरों में नींबू का रस निकालने के बाद उसे छिलकों को कचरा समझकर कूड़े में फेंक दिया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं नींबू का असली जादू सिर्फ उसके खट्टे रस में नहीं, बल्कि उन छिलकों में भी छिपा है, जिनमें रस के मुकाबले कहीं ज्यादा विटामिन और एसेंशियल ऑयल्स मौजूद होते हैं। बात चाहे घर की जिद्दी गंदगी को साफ करने की हो या खाने के जायका बढ़ाने की- ये छिलके एक जादुई छड़ी की तरह काम करते हैं। थोड़ी सी समझदारी से इन छिलकों को भोजन और स्वास्थ्य दिनचर्या का शक्तिशाली हिस्सा बनाया जा सकता है। तो अगली बार डस्टबिन में नींबू के छिलके फेंकने से पहले एक पल रुककर इस खबर में बताए गए फायदों को जरूर याद कर लीजिएगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:परफेक्ट मां नहीं, खुश मां बनें: मॉम गिल्ट से बाहर आने के 5 असरदार तरीके

नींबू के छिलकों के 7 गजब के फायदे

1. नेचुरल इम्यूनिटी बूस्टर

फोर्टिस अस्पताल (शालीमार बाग) के फिजिशियन डॉ. पवन कुमार गोयल कहते हैं कि नींबू के छिलके विटामिन सी, फ्लेवोनॉइड्स और एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करते हैं। ये तत्व फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं और शरीर की सूजन को कम करते हैं। खासकर मौसम बदलने पर छिलकों को सुखाकर पाउडर बना लें और चुटकी भर गुनगुने पानी या चाय में मिलाकर पिएं।

2. पाचन में सुधार करता है

नींबू के छिलके में मौजूद फाइबर, विशेषकर पेक्टिन, पाचन तंत्र और आंतों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है। यह अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाने में मदद करता है और गैस व कब्ज जैसी समस्याओं को कम करता है। कद्दूकस किया हुआ नींबू का छिलका (जेस्ट) सलाद, सूप या छाछ में मिलाया जा सकता है।

3. हृदय स्वास्थ्य

नींबू के छिलकों में मौजूद फ्लेवोनॉइड्स कोलेस्ट्रॉल कम करने और रक्त संचार बेहतर बनाने में सहायक माने जाते हैं। भोजन में नियमित रूप से जेस्ट का उपयोग हृदय स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हो सकता है। इसे करी, चटनी या मेरिनेड में मिलाया जा सकता है।

4. वजन कंट्रोल करने में मददगार

नींबू के छिलके में मौजूद पेक्टिन फाइबर पेट भरा हुआ महसूस कराने में मदद करता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती है। छिलकों को उबालकर गुनगुना किया हुआ पानी पीने से भूख नियंत्रित करने में मदद मिलती है।

5. प्राकृतिक स्वाद बढ़ाने वाला

नींबू जेस्ट बिना ज्यादा खट्टापन बढ़ाए भोजन में ताजगी भरा स्वाद जोड़ता है। यह बेकिंग, मिठाइयों, पास्ता, चावल के व्यंजन और मसाला मिश्रणों में उपयोगी है। सूखे छिलकों का पाउडर मसाले की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है।

6. बॉडी करें डिटॉक्स

नींबू के छिलके का पानी हल्के डिटॉक्स ड्रिंक की तरह काम कर सकता है, जो शरीर से विषैले तत्व बाहर निकालने में मदद करता है। इसके एंटीऑक्सिडेंट त्वचा को स्वस्थ रखने और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम करने में सहायक हैं।

7. त्वचा के लिए फायदेमंद

कुछ लोग चमकदार त्वचा के लिए नींबू के छिलके का पाउडर फेस पैक में मिलाकर चेहरे पर लगाते हैं।

सुरक्षित उपयोग के लिए सुझाव

नींबू को अच्छी तरह धोकर ही छिलका उपयोग करें, ताकि कीटनाशक या मोम हट जाए। संभव हो तो ऑर्गेनिक नींबू चुनें। छिलकों को छाया में सुखाकर एयरटाइट डिब्बे में पाउडर स्टोर करें।

अगली बार नींबू इस्तेमाल करते समय छिलका फेंकने से पहले दोबारा सोचें। यह छोटा सा 'किचन वेस्ट' आपके स्वास्थ्य और स्वाद दोनों को बड़ा लाभ दे सकता है।

Manju Mamgain

लेखक के बारे में

Manju Mamgain
मंजू ममगाईं लाइव हिन्दुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। मंजू ने अपना पीजी डिप्लोमा भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली और ग्रेजुएशन दिल्ली विश्वविद्यालय से किया हुआ है। इन्हें पत्रकारिता जगत में टीवी, प्रिंट और डिजिटल का कुल मिलाकर 16 साल का अनुभव है। एचटी डिजिटल से पहले मंजू आज तक, अमर उजाला, सहारा समय में भी काम कर चुकी हैं। आज तक में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन लीड करने के बाद अब मंजू एचटी डिजिटल में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।