स्टील vs ग्लास कंटेनर: खाना पैकिंग और स्टोरेज के लिए क्या है ज्यादा सुरक्षित?

Feb 14, 2026 03:07 pm ISTShubhangi Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share

खाना पैक करते समय हम अक्सर कंटेनर पर ध्यान नहीं देते, जबकि गलत चुनाव सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। स्टील और ग्लास- दोनों के फायदे-नुकसान जानकर सही विकल्प चुनना बेहद जरूरी है।

स्टील vs ग्लास कंटेनर: खाना पैकिंग और स्टोरेज के लिए क्या है ज्यादा सुरक्षित?

आज की तेज रफ्तार जिंदगी में हम खाना बनाने पर तो पूरा ध्यान देते हैं, लेकिन उसे पैक या स्टोर करने वाले कंटेनर की सेफ्टी को अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। ऑफिस का टिफिन हो, बच्चों का लंच बॉक्स या फ्रिज में रखा बचा हुआ खाना- हर जगह सही कंटेनर का चुनाव हमारी सेहत पर सीधा असर डालता है। कई बार अनजाने में इस्तेमाल किया गया गलत बॉक्स खाने की क्वालिटी को खराब कर सकता है और धीरे-धीरे शरीर में नुकसानदायक तत्व पहुंचा सकता है।

घरों में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले विकल्प हैं स्टील बॉक्स और ग्लास कंटेनर। स्टील को मजबूत और भरोसेमंद माना जाता है, वहीं ग्लास को केमिकल-फ्री और हेल्दी विकल्प के तौर पर देखा जाता है। लेकिन क्या हर तरह के खाने के लिए दोनों समान रूप से सुरक्षित हैं? किसमें खाना ज्यादा देर तक फ्रेश रहता है और कौन सा रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए सही है? इन्हीं सवालों के जवाब इस लेख में विस्तार से जानेंगे।

स्टील बॉक्स: फायदे और सीमाएं

स्टील के डिब्बे भारतीय रसोई का हिस्सा रहे हैं। खासकर स्टेनलेस स्टील को सुरक्षित माना जाता है।

फायदे:

  • मजबूत और लंबे समय तक चलने वाले, गिरने पर टूटते नहीं।
  • प्लास्टिक की तरह केमिकल लीचिंग का खतरा नहीं।
  • गर्म खाना रखने के लिए बेहतर।
  • किफायती और आसानी से उपलब्ध।

नुकसान:

  • अम्लीय (खट्टे) भोजन जैसे नींबू, टमाटर या सिरका लंबे समय तक रखने पर रिएक्शन हो सकता है।
  • इन्हें माइक्रोवेव में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।

ग्लास कंटेनर: फायदे और सीमाएं

ग्लास कंटेनर को आजकल हेल्दी स्टोरेज का विकल्प माना जाता है, खासकर शहरी घरों में।

फायदे:

  • केमिकल-फ्री और नॉन-रिएक्टिव
  • अम्लीय और मसालेदार खाना भी सुरक्षित
  • माइक्रोवेव और फ्रिज-फ्रेंडली, ट्रांसपेरेंट होने से खाना दिखता है।

बदबू और दाग नहीं पकड़ता

नुकसान:

  • गिरने पर टूटने का खतरा
  • वजन ज्यादा होने से ट्रैवल के लिए असुविधाजनक
  • बच्चों के लंच बॉक्स के लिए जोखिम भरा
  • स्टील की तुलना में महंगा

हेल्थ के नजरिए से कौन बेहतर?

अगर सेहत को प्राथमिकता दें, तो ग्लास कंटेनर ज्यादा सुरक्षित माने जाते हैं क्योंकि इनमें किसी भी तरह का मेटल रिएक्शन नहीं होता। खासकर खट्टे, मसालेदार या लंबे समय तक स्टोर किए जाने वाले खाने के लिए ग्लास बेहतर विकल्प है। वहीं, स्टील बॉक्स रोजमर्रा के इस्तेमाल, गर्म खाना और बाहर ले जाने के लिए ज्यादा प्रैक्टिकल और टिकाऊ हैं- बस यह ध्यान रखें कि स्टेनलेस स्टील अच्छी क्वालिटी का हो।

किसे चुनें और कब?

  • ऑफिस या स्कूल टिफिन: स्टील बॉक्स
  • घर में खाना स्टोर करना: ग्लास कंटेनर
  • खट्टा या मसालेदार खाना: ग्लास
  • ट्रैवल और डेली यूज: स्टील

नोट: स्टील और ग्लास- दोनों के अपने फायदे हैं। सही कंटेनर का चुनाव आपके इस्तेमाल, खाने के प्रकार और सुविधा पर निर्भर करता है। सेहत और सेफ्टी के लिए दोनों का सही जगह पर इस्तेमाल ही सबसे बेहतर विकल्प है। इसके अलावा किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए एक्सपर्ट से उचित सलाह ले सकते हैं।

Shubhangi Gupta

लेखक के बारे में

Shubhangi Gupta

परिचय एवं अनुभव

शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।


करियर का सफर

लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।


विशेषज्ञता

शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।


पुरस्कार

लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।