Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़खानाSoft Restaurant Style Naan at Home Without Tandoor Easy Tawa Recipe
तंदूर नहीं, तवे पर बन जाएंगे सॉफ्ट और टेस्टी नान, इस ट्रिक से मिलेगा एकदम रेस्टोरेंट वाला स्वाद!

तंदूर नहीं, तवे पर बन जाएंगे सॉफ्ट और टेस्टी नान, इस ट्रिक से मिलेगा एकदम रेस्टोरेंट वाला स्वाद!

संक्षेप:

Restaurant Style Naan at Home: आज हम आपके लिए जो ट्रिक लाएं हैं, उसकी मदद से आप इंस्टेंट नान बना सकती हैं, वो भी अपने नॉर्मल तवे पर।आइए जानते हैं।

Dec 19, 2025 03:43 pm ISTAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सॉफ्ट-सॉफ्ट नान खाना भला किसे पसंद नहीं होता। कभी बाहर रेस्टोरेंट में खाना खाने जाएं, तो ज्यादातर लोग नान ही ऑर्डर करते हैं। लेकिन क्या हो अगर आप घर पर ही नान बना लें? ये किफायती भी है और यकीन मानिए बहुत आसान भी। अब आप सोच रही होंगी कि बिना तंदूर के नान कैसे बन सकता है? और बन भी गया तो उसमें वो स्वाद आएगा ही नहीं जो रेस्टोरेंट वाले नान में आता है, फिर नान बनाने में टाइम भी तो लगता है। आपकी ये सारी कन्फ्यूजन ठीक हैं लेकिन आज हम आपके लिए जो ट्रिक लाएं हैं, उसकी मदद से आप इंस्टेंट नान बना सकती हैं, वो भी अपने नॉर्मल तवे पर। 'फूडीज फूड कोर्ट' यू ट्यूब चैनल पर तवे पर नान बनाने वाला ऐसा तरीका मिला है, जिसे आप फटाफट ट्राई करना चाहेंगी। आइए जानते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इंस्टेंट नान बनाने के लिए क्या-क्या सामग्री चाहिए

कई लोग नान इसलिए भी नहीं बनाते क्योंकि इसमें यीस्ट की जरूरत होती है और टाइम भी लगता है। लेकिन इस रेसिपी में ना यीस्ट चाहिए और ना ही ज्यादा समय। बस आपको 2 कप मैदा, आधा कप दूध, आधा कप दही, चुटकी भर नमक और चीनी, 1 चम्मच बेकिंग सोडा, 1 चम्मच बेकिंग पाउडर, 2 चम्मच तेल, कलौंजी के दाने, धनिया पत्ता और तेल या घी की जरूरत होगी।

सबसे पहले लगा लें सॉफ्ट सा आटा

नान बनाने के लिए सबसे पहले एक सॉफ्ट सा आटा लगा लें। इसके लिए मैदा में दूध, दही, चुटकी भर नमक और चीनी, बेकिंग सोडा, बेकिंग पाउडर और दो चम्मच तेल डालकर सॉफ्ट सा गूंथ लें। अब इसपर हल्का सा ऑयल अप्लाई करें और आधा घंटे के लिए ढककर छोड़ दें।

थोड़ी सी कलौंजी और धनिया पत्ता लगाएं

अब छोटी-छोटी लोईयां बनाकर तैयार कर लें। इन्हें नान की शेप में बेल लें, फिर ऊपर से थोड़े से कलौंजी के दाने और धनिया पत्ता लगा दें। इससे नान खाने में भी टेस्टी लगता है और देखने में काफी रेस्टोरेंट स्टाइल लगता है।

तवे पर सेंक कर बनाएं नान

इस नान को आप तवे पर सेंक कर बना सकती हैं। इसे तवे पर नॉर्मल रोटी की तरह दोनों तरफ से 4-5 मिनट सेंक लें, फिर देसी घी लगाएं और दोबारा दोनों तरफ से सेंक लें। बहुत ही सॉफ्ट और टेस्टी नान बनकर तैयार होते हैं। इन्हें आप गरमा-गरम छोले के साथ सर्व कर सकती हैं।

ये भी पढ़ें:जरा सी मलाई से डबल घी निकलेगा! अगर ये 1 काम करेंगी, प्रीति की रसोई से मिला हैक
ये भी पढ़ें:कुकर में फटाफट बन जाएगी ढाबे वाली दाल तड़का, ट्राई कर के देखें ये वायरल तरीका
Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan
अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वे लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें लिखती हैं। अनमोल नोएडा की रहने वाली हैं और उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। वे 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी। अनमोल को उपन्यास पढ़ना और कविता लिखना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।