कुकिंग करते समय ये छोटी 5 गलतियां ना करें, खाने का स्वाद हो जाएगा खराब

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

नया-नया खाना बनाना शुरू किए हैं तो कुछ कुकिंग मिस्टेक को हमेशा अवॉएड करें। त्योहारों के सीजन में कुछ नया और स्पेशल बनाना होता है ऐसे में ये 5 गलतियां भूलकर भी ना दोहराएं, इससे खाने के टेस्ट पर फर्क पड़ता है।

beginners friendly cooking mistakes to avoid
बिगिनर्स हैं तो कुकिंग के समय ये 5 गलती ना करें

खाना पकाते वक्त कई सारी छोटी-बड़ी चीजें होती हैं, जिनका हमें ध्यान रखना पड़ता है। सब्जी, चावल-दाल को पकाने का समय, तेल-मसालों की मात्रा जैसी छोटी-छोटी चीजें होती है, जिन्हें अगर सही समय पर सही तरीके से कुकिंग में इस्तेमाल किया जाए तभी खाने का स्वाद बढ़िया होता है और लोग आपके खाने की तारीफ करते हैं। जरा सी समय की गलती सब्जी जला देती है। नमक डालते वक्त मात्रा की गड़बड़ी से नमक तेज हो जाता है। ऐसी ही 5 कुकिंग मिस्टेक जो काफी सारे बिगिनर्स अक्सर कर देते हैं, उन्हें नहीं करना चाहिए। जानें 5 छोटी कुकिंग मिस्टेक जिन्हें नए खाना बनाने वाले शख्स को बिल्कुल नहीं करना चाहिए।

चावल को ज्यादा देर तक भिगोना

चावल को भिगोकर पकाने से ये खिले-खिले और दोगुने साइज के बनकर तैयार होते हैं। लेकिन चावलों को भिगोने का भी एक समय निश्चित होता है। अगर आप एक घंटे तक चावल को पानी में ही भिगा देंगे तो चांस है कि वो ज्यादा पक जाएं और स्टिकी से बन जाए। चावलों को ज्यादा से ज्यादा आधा घंटा ही भिगोना चाहिए।

सब्जियों को काटकर कई दिन के लिए प्लास्टिक बैग में रखना

अपनी सुविधा के लिए आप सब्जियों को काटकर प्लास्टिक बैग में भरकर रख देती हैं। भले ही ये आपके समय को बचा लेता हो लेकिन ऐसा करने से सब्जियों के न्यूट्रिशन और फ्रेशनेस पर फर्क पड़ता है। सब्जियों का नेचुरल पानी सूख जाता है और इस तरह की हफ्तेभर पहले कटी सब्जियों को बनाने पर वो टेस्ट नहीं आता। खासतौर पर सब्जियां जब पानी वाली हों जैसे तोरई, लौकी। कई बार कटी हुई सब्जियां सड़ने भी लगती है। इसलिए अगर हफ्तेभर तक रखना है तो उन्हें सूखे कपड़े में लपेटकर रखें।

कुकर में सीटी आते ही गैस बंद

अगर आप दाल, राजमा जैसी चीजों को पका रही हैं जिसे पकने में थोड़ा सा समय लगता है तो सीटी के आते ही फौरन गैस बंद ना करें। ऐसा करने से कई बार खाना अधपका रह जाता है और पूरा स्वाद नहीं आता। आलू या किसी भी चीज को कुकर में पका रहीं तो सीटियां आने के बाद एक से दो मिनट रुकें उसके बाद गैस की फ्लेम को बंद करें। ऐसा करने से कुकर में बना भाप का प्रेशर फौरन नहीं निकलता और खाना अच्छी तरह से पक जाता है।

सीधे तेल में गरम मसाला डालना

गरम मसाले को सीधे गर्म तेल में नहीं डालना चाहिए। इससे मसाला जल जाता और अपनी महक और स्वाद को रिलीज नहीं कर पाता। इसलिए सही समय पर जब बाकी सारे मसाले पक कर तेल छोड़ने लगें उसके बाद ही मिलाएं। ऐसा करने से मसाला जलता नहीं है और अपने पूरे स्वाद और महक को छोड़ता है।

ठंडा पानी डालना

कुकिंग के वक्त कभी भी ठंडे यानी रूम टेंपरेचर के पानी को नहीं डालना चाहिए। ये कच्चा पानी आपके सब्जी, दाल, छोले जैसे किसी भी खाने के स्वाद को फीका कर देता है। क्योंकि ये पानी रूम टेंपरेचर पर होता है तो जब आप इसे गर्म मसालों के ऊपर डालते हैं तो एकदम से कड़ाही और मसाले का टेंपरेचर डाउन हो जाता है और कुकिंग प्रोसेस रुक जाता है। इससे ना केवल कुकिंग देर से होती है बल्कि स्वाद पर भी असर पड़ता है। हमेशा हल्का उबला गर्म पानी डालें, ऐसा करने से स्वाद बढ़ता है और खाना भी जल्दी पक कर रेडी होता है।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़खानाकुकिंग करते समय ये छोटी गलतियां ना करें, खाने का स्वाद हो जाएगा खराब