Kitchen Hacks: अनानास-अनार जैसे फल मिनटों में कट जाएंगे, शेफ कुनाल कपूर ने बताए आसान हैक्स
अनानास, कीवी, अनार जैसे फलों को काटना थोड़ा झंझट भरा काम होता है और यही वजह है कि लोग इन्हें खरीदने से कतराते हैं। अब आपको ये फल भी काटना आसान लगने लगेंगे, शेफ कुनाल कपूर ने इन फलों को काटने का बढ़िया तरीका बताया है।

अनानास, अनार और कीवी जैसे फल अक्सर इसलिए छोड़ दिए जाते हैं क्योंकि इन्हें काटना झंझट भरा लगता है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। कुनाल कपूर ने इन फलों को मिनटों में आसानी से काटने के कुछ आसान और स्मार्ट हैक्स बताए हैं, जिन्हें अपनाकर आप समय और मेहनत दोनों बचा सकते हैं। चलिए आपको उनके बताए आसान हैक्स बताते हैं, इन्हें जानने के बाद आप कभी अनानास-अनार जैसे फलों को काटने से नहीं घबराएंगे।
शेफ कुनाल कपूर ने बताए फलों को काटने के आसान हैक्स-
1- अनानास कैसे काटें
अनानास का पहले पत्ते वाला हिस्सा काटकर निकाल देंगे और फिर उसे सीधा खड़ा करेंगे। फिर बीच से सीधा काटेंगे। अनानास दो हिस्सों में आधा कट जाएगा, तब आप देखेंगे कि इसमें साइड वाली लाइनें दिखती हैं। अब इन लाइनों पर चाकू को रखते हुए दो-दो के गैप में अनानास काट लीजिए। यही तरीका अपनाते हुए दूसरी तरफ से जा रही लाइनों पर चाकू रखते हुए अनानास काट लें। बस आपका अनानास टुकड़ों में कट जाएगा और फिर आप इसे ऐसे भी खा सकते हैं और नीचे का छिलका हटाकर भी।
2- कीवी
कीवी को पहले अच्छे से धो लें लेकिन हाथों से दबाएं नहीं। फिर इसके तने वाले हिस्से से चाकू से गोलाई में कट लगाएं लेकिन पूरा एकदम से नहीं काटना है। फिर इसे हाथों से घुमाते हुए निकालें, जिससे पूरा तना वाला हिस्सा निकल आएगा। इसके बाद आपको कीवी को बीच से काट लेना है और चाय वाली छोटी चम्मच से छिलके अंदर से गोल घुमाते हुए कीवी का गूदा निकाल लेना है। दूसरा तरीका है इसका छिलका छिलनी वाली चाकू से छील लें और फिर इसे पीस में करके खाएं।
3- अनार काटने का तरीका
अनार को काटने के लिए पहले उसकी जड़ चाकू से काटकर अलग कर दें, फिर ऊपर की ओर चार कट लगाएं। इन्हीं कट पर चाकू को रखते हुए नीचे की ओर स्लाइस में अनार को काटें। ऐसा करने से अनार चार भागों में अलग हो जाएगा और फिर इसके दानों को ठंडे पानी में निकाल लें। इसके ऊपर से सफेद परत-छिलके को हटा लें। कुछ देर बाद इसे पानी से निकालकर खाएं।
4- सेब कैसे काटें
सेब को काटने के लिए आप पहले एक पीलर लें और उससे छिलके को हटा दें, अगर आप बिना छिलके के खाते हैं तो। फिर आधा कट करें और फिर इसकी डंडी हटाते हुए पूरा सेब टुकड़ों में काट लें। इन तरीकों से आप इन चारों फलों को आसानी से काट सकते हैं।
लेखक के बारे में
Deepali Srivastavaदीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।
करियर का सफर
दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।
एजुकेशन
दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।
विशेषज्ञता
हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


