5 मिनट में तैयार होंगे ये 10 ब्रेकफास्ट, ऑफिस के लिए कभी नहीं होंगे लेट, हेल्दी और टेस्टी भी होगा
सुबह लेट उठने और ऑफिस के लिए हो रही देरी की वजह से हम अक्सर अपना नाश्ता स्किप कर देते हैं। जबकि सुबह नाश्ता करना सबसे जरूरी होता है। तो चलिए हम आपको 10 क्विक ब्रेकफास्ट आइडियाज बताते हैं।

ऑफिस जाने की जल्दी में अक्सर लोगों का नाश्ता छूट जाता है। कभी लेट सोकर उठे या कभी जल्दी ऑफिस जाना है, ऐसे में बिना कुछ खाए घर से निकलना सेहत के लिए भी अच्छा नहीं है। अगर आप भी अक्सर ऑफिस टाइम पर पहुंचने के लिए अपना नाश्ता स्किप कर देते हैं, तो हम आपको 10 क्विक ब्रेकफास्ट ऑप्शन बताने जा रहे हैं। ये नाश्ते जल्दी बनकर तैयार हो जाएंगे और टाइम के साथ सेहत के लिए भी परफेक्ट रहेंगे। तो चलिए आपको बताते हैं इन झटपट ऑप्शन के बारे में-
10 क्विक ब्रेकफास्ट लिस्ट
1- रवा का चीला
रवा का चीला आप 10 मिनट में बना सकते हैं। रवा-दही को मिक्स करके रात में फ्रिज में रखें। सुबह इसमें टमाटर-धनिया-प्याज बारीक काटकर डालें और नमक के साथ घोल मिक्स करें। बस नॉन-स्टिक पैन पर घी के साथ चीला बना लें। रवा से पेट भरेगा और हेल्दी भी रहेगा।
2- पीनट बटर-ब्रेड
ब्रेड लेनी है, इसमें पीनट बटर लगाना है और इसे एक फोल्ड करते हुए फॉइल पेपर में लपेटकर रख लें। रास्ते में खाते हुए जाएं, ये ऑप्शन प्रोटीन युक्त और क्विक रहेगा।
3- एग फ्राई
2 अंडे लें और उन्हें फटाफट नॉन-स्टिक तवे पर हल्का सा घी डालकर फोड़ें। काला नमक-चाट मसाला डालकर हाफ फ्राई खाएं। हेल्दी के साथ ये टेस्टी होगा और पेट भी भरेगा।
4- पोहा मूंगफली वाला
पोहा पानी में 1 मिनट के लिए भिगो दें और कढ़ाही में घी डालकर तड़का लगाएं। राई, जीरा, करी पत्ता, हरी मिर्च, प्याज, हल्दी, नमक, मैजिक मसाला, भूनी मूंगफली और फिर पोहा डालकर चलाएं। बस पोहा तैयार है।
5- बेसन का चीला
कुछ समझ न आए तो बेसन का चीला बनाएं। बेसन का चीला बनाने के लिए आपको बेसन घोलना है, उसमें हल्दी, नमक, अजवायन डालना है और बस पैन पर घी डालकर चीला बना लेना है। अगर थोड़ा समय हो तो बैटर में प्याज भी काटकर डाल सकते हैं।
6- वेज सैंडविच
खीरा, टमाटर आप रात में काटकर रख दें फ्रिज में। सुबह बस प्याज को गोल काट लें और ब्रेड में मक्खन लगाएं। इस पर खीरा, टमाटर, प्याज सजाएं, काला नमक, चाट मसाला डालकर चीज लगाते हुए दूसरी स्लाइस ब्रेड से सैंडविच को बंद करें। फिर मक्खन में ही तवे पर दोनों साइड से सेंक लें। 1 सैंडविच की पेट भर देगी।
7- ब्रेड पोहा
ब्रेड को टुकड़ों में तोड़ लें और आलू को रात में ही उबालकर रखें। सुबह घी में जीरा, प्याज का तड़का लगाएं। प्याज लाल होने पर आलू डालें और फिर ब्रेड, नमक-मिर्च-खटाई डालकर चलाएं। आपका ब्रेड पोहा बनकर तैयार हो जाएगा।
8- ऑमलेट
कुछ समझ नहीं आ रहा है, तो सिंपल सा ऑमलेट बनाकर खाएं। 2 अंडे कटोरी में फोड़कर फेंट लें और इसमें नमक-मिर्च मिक्स करें। समय हो तो प्याज-धनिया भी मिलाएं। बस फिर घी डालकर पैन में ऑमलेट बना लें।
9- मूंग दाल चीला
मूंग की दाल को 1 दिन पहले भिगोएं और फिर पीसकर फ्रिज में स्टोर करें। सुबह इसमें नमक-मिर्च मिलाकर पैन में चीला फटाफट बना लें। मूंग दाल का चीला प्रोटीन युक्त होगा और क्विक बनेगा भी।
10- चना-मूंग चाट
चना-मूंग को एक साथ रात में भिगोकर रख दें। सुबह कढ़ाही में तेल डालें, प्याज-टमाटर डालकर भूनें। नमक स्वादानुसार डालते हुए इसमें चना-मूंग डाल दें। अब ऊपर से मैजिक मसाला डालें और 2 मिनट भाप से पकाएं। बस ये नाश्ता चपपटा, हेल्दी और टेस्टी होगा।
लेखक के बारे में
Deepali Srivastavaदीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।
करियर का सफर
दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।
एजुकेशन
दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।
विशेषज्ञता
हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


