गर्मी में जल्दी सड़ जाते हैं टमाटर, चटोरी चेतना ने बताया फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका, 15 दिनों तक रहेंगे लाल

Mar 08, 2026 04:15 pm ISTDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share

गर्मी के मौसम में हर सब्जी जल्दी खराब होने लगती है। इस सीजन में देसी टमाटर भी आते हैं, जो सब्जी का स्वाद बढ़ा देते हैं। चटोरी चेतना ने टमाटर को लंबे समय तक स्टोर और फ्रेश रखने का आसान हैक बताया है। 

गर्मी में जल्दी सड़ जाते हैं टमाटर, चटोरी चेतना ने बताया फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका, 15 दिनों तक रहेंगे लाल

टमाटर का यूज लगभग हर चीज में होता है, फिर चाहे वो सब्जी हो, दाल फ्राई हो या फिर सलाद खाना हो। कई लोग टमाटर ऐसे ही खा लेते हैं, जिससे उन्हें सीधा फायदा मिले। गर्मियों के मौसम में छोटे-छोटे लाल-लाल देसी टमाटर आने लगते हैं, जो सब्जी का स्वाद बढ़ा देते हैं। लेकिन इन टमाटर को अगर सही से स्टोर न किया जाए, तो ये 2-3 दिन में भी सड़ने-गलने लगते हैं। फिर इन्हें किसी भी चीज में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। क्या आपके घर में भी टमाटर जल्दी सड़ जाते हैं, अगर हां तो उन्हें स्टोर करने का सही हैक चटोरी चेतना ने बता दिया है। उनका कहना है कि आप टमाटर को समूचा भी स्टोर कर सकते हैं और प्यूरी बनाकर भी रख सकते हैं, अगर सब्जी में प्यूरी डालते हैं तो। चलिए फिर आपको चटोरी चेतना के आसान टिप्स बताते हैं।

टमाटर को धोकर काट लें

सबसे पहले टमाटर को धोकर अच्छे से सुखा लें। टमाटर में पानी न लगा रहे, वरना नमी पाकर ही ये सड़ने लगेंगे। फिर जहां से टमाटर की स्टेम अटैच होती है, वो हिस्सा चाकू से गोल आकार में काटते हुए निकाल लें। ज्यादातर टमाटर की सड़न यही से शुरू होती है। अगर टमाटर किसी और जगह से भी गला हो तो वो हिस्सा भी काटकर हटा दें।

फ्रिज में कैसे करें स्टोर

अब आपको एयरटाइट पैकेट लेना है और उसमें टमाटर को भरकर रखना है। फिर किसी स्ट्रॉ की मदद से पैकेट की पूरा हवा निकाल दें। अब इस पैकेट को आप फ्रिज या फ्रिज में रखें। बस जब भी आपको टमाटर इस्तेमाल करने हो पैकेट से निकालें और काटकर यूज करें। अगर फ्रिजर में रख रही हैं, तो इस्तेमाल करने से कुछ देर पहले टमाटर को पानी में डाल दें। इस हैक की मदद से आप टमाटर को आसानी से 15 से 20 दिनों तक स्टोर कर सकती हैं।

प्यूरी बनाकर स्टोर करें

अगर आप सब्जी में टमाटर की प्यूरी का करते हैं यूज तो इसे भी कर लें स्टोर। प्यूरी बनाने के लिए टमाटर को काट लें और मिक्सर में अच्छे से पीस लें। अब किसी ट्रे में प्यूरी रखकर फ्रिजर में रखें। जब प्यूरी बर्फ की तरह जम जाए, तो गर्म चाकू से इसे क्यूब्स में काट लें। अब इन क्यूब्स को एयरटाइट पैकेट में भरकर फ्रिजर में रखें। आप इस प्यूरी क्यूब्स को करीब 3 महीने तक स्टोर कर सकती हैं, ये खराब नहीं होंगे।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।