सस्ती हुई गोभी को सालभर के लिए स्टोर करने का जान लें तरीका, गर्मी में भी खा सकेंगे सब्जी-पराठा

Feb 15, 2026 08:23 am ISTDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

गोभी का सीजन जल्द ही बाय-बाय बोलने वाला है और अभी गोभी काफी सस्ती मिल रही है। ऐसे में आप गोभी को सालभर के लिए स्टोर करके रख सकते हैं। गोभी स्टोर करने का स्मार्ट हैक हम आपको बताने जा रहे हैं।

सस्ती हुई गोभी को सालभर के लिए स्टोर करने का जान लें तरीका, गर्मी में भी खा सकेंगे सब्जी-पराठा

सर्दियों के मौसम में कई सब्जियों का सीजन आता है, जिन्हें हम हमेशा खाना पसंद करते हैं। गोभी, सोया, मेथी जैसी सब्जियां खाने में स्वादिष्ट और बनाने में काफी आसान होती हैं। गोभी से कई तरह की चीजें बनाई जा सकती हैं। गोभी लबाबदार, गोभी की सूखी सब्जी, पराठा वगैरह। गोभी खाना हर कोई पसंद भी करता है और ऐसे में इसे हम सालभर खा सकते हैं। लेकिन गर्मी के सीजन में गोभी अच्छी नहीं मिलती है। ऐसे में आप सर्दी वाली गोभी को लंबे समय तक स्टोर करने का तरीका जान लें। जी हां, गोभी को स्टोर करना काफी आसान है और ये सालभर खराब नहीं होगी। चलिए आपको गोभी स्टोर करने का स्मार्ट हैक बताते हैं।

साफ करें गोभी

सबसे पहले बाजार से अच्छी गोभी खरीद लें। गोभी में दाग-धब्बे न हो और न ही ये सड़ी हो। घर आकर इसे बड़े टुकड़ों में काट लें। ध्यान रखें कि गोभी को डंठल के साथ काटकर रखना है। अब गोभी को थोड़े गर्म पानी में 5-7 मिनट के लिए भिगोकर रखें और इसमें थोड़ा सा नमक भी डाल दें। ऐसा करने से गोभी के बैक्टीरिया खत्म हो जाएंगे और ये सख्त भी हो जाएगी। कुछ देर बाद पानी हटाकर इसे सूखे बर्तन में रख लें।

धूप में सुखाएं

किसी सूती कपड़े पर गोभी के इन टुकड़ों को फैलाकर सूखने के लिए रख दें। वैसे तो 1-2 दिन आप गोभी में धूप दिखा सकते हैं वरना रात में पंखे के नीचे रखकर भी सुखा सकते हैं। गोभी को सूखने के लिए समय दें, जिससे जरा भी पानी इस पर न रह जाए।

स्टोर करें

अब गोभी को आप एयरटाइट कंटेनर या फिर जिप लॉक बैग में रखकर पैक करें। इस कंटेनर को फ्रिज में रखें। गोभी को नमी नहीं मिलेगी, तो ये खराब नहीं होगी और ठंडक में ये हरी बनी रहेगी। फिर जब भी आपको गोभी से जुड़ी कोई चीज बनानी हो, तो फौरन इसे निकालकर इस्तेमाल करें। स्टोर की हुई गोभी का इस्तेमाल करने से पहले उसे साफ पानी से धोएं।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

परिचय


दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;