सिर्फ 110 रुपये में तैयार करें 600 ग्राम होममेड पनीर, मिलेगा बिल्कुल मार्केट जैसा स्वाद
बाजार से महंगा और मिलावटी पनीर लाकर खाने से बेहतर है कि आप घर पर बना लें। सिर्फ 110 रुपये में आप 600 ग्राम पनीर बनाकर तैयार कर सकते हैं। शेफ पूनम देवनानी ने ये तरीका बताया है, चलिए आपको भी ये टिप्स देते हैं।

महंगाई के इस दौर में जहां बाजार में पनीर के दाम लगातार बढ़ रहे हैं और ये मिलावटी भी होता है। वहीं अब आप घर पर ही बेहद कम खर्च में ताजा और सॉफ्ट पनीर तैयार कर सकते हैं। सिर्फ 110 रुपये में करीब 600 ग्राम पनीर बनाना न केवल किफायती है, बल्कि सेहत के लिहाज से भी बेहतर ऑप्शन है। घर का बना पनीर शुद्ध होता है, इसमें किसी तरह के प्रिजर्वेटिव या मिलावट का डर नहीं रहता। खास बात ये है कि इसे बनाना बेहद आसान है और इसके लिए आपको ज्यादा समय या मेहनत की भी जरूरत नहीं पड़ती। सही तरीके से बनाया गया पनीर बिल्कुल बाजार जैसा सॉफ्ट, स्पंजी और स्वादिष्ट बनता है, जिसे आप सब्जी, पराठा या स्नैक्स में इस्तेमाल कर सकते हैं। मास्टरशेफ पूनम देवनानी ने पनीर बनाने का सरल तरीका बताया है।
पनीर के लिए कैसा दूध लें
सबसे पहले आपको 110 रुपये का 2 किलो फुल क्रीम दूध लें। इसमें थोड़ा पानी मिलाकर गैस पर उबलने के लिए चढ़ा दें। जब दूध पूरी तरह से पक जाए, तब इसमें नींबू का रस या फिर सफेद सिरका डालें और चम्मच से चलाते रहें। इससे दूध फट जाएगा।
पानी छान लें
अब आपको फटे हुए दूध से पनीर को कपड़े या छन्नी से छानकर अलग करना है और पानी को अलग कर दें। बड़ी छन्नी या कॉटन का कपड़ा ले सकते हैं। निकाला हुआ पनीर आप कॉटन के कपड़े में अच्छे से बांधकर निचोड़ दें, जिससे बचा हुआ पानी भी निकल जाए।
भारी चीज से दबाएं
अब इस पनीर को भारी बर्तन, पानी भरे भगोने या फिर चकला से दबाकर 1-2 घंटे तक छोड़ दें। बस फिर आप देखेंगे कि पनीर बिल्कुल सॉफ्ट और स्पंजी बन चुका है। इसे टुकड़ों में काटकर स्टोर करें या फिर ऐसे ही पानी में रखकर फ्रिज में रखें। इससे सब्जी, स्नैक्स जो भी आप चाहे वो बना लें। मार्केट जैसा पनीर 110 रुपये में बनकर तैयार हो जाएगा। इस पनीर को आप करीब हफ्तेभर तक स्टोर कर सकते हैं लेकिन बीच में पानी को बदलते रहें। इससे पनीर में महक नहीं आएगी।
लेखक के बारे में
Deepali Srivastavaदीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।
करियर का सफर
दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।
एजुकेशन
दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।
विशेषज्ञता
हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


