मैदा नहीं! गेहूं के आटे से बनाएं हलवाई जैसे खस्ता समोसे, बस ये 1 चीज मिलाकर गूंथे आटा
Cooking Tips: समोसे को थोड़ा हेल्दी ट्विस्ट देना चाहते हैं तो मैदा की जगह गेहूं का आटा इस्तेमाल कर सकते हैं। बस आटा गूंथते हुए ये 1 चीज मिला दें, समोसे बाजार जैसे खस्ता और कुरकुरे बनेंगे।

चाय के साथ गरमा-गरम समोसे खाने को मिल जाएं तो मजा आ जाता है। अब तो वैसे भी बरसात का मौसम शुरू होने वाला है, ऐसे में क्रिस्पी समोसे खाने की क्रेविंग सभी को होने लगती है। लेकिन हर बार मार्केट वाले समोसे खाना भी सही नहीं है। एक तो वहां ठीक तेल यूज नहीं होता और ऊपर से मैदा वाले समोसे हेल्दी भी नहीं होते। बेस्ट रहता है कि आप इन्हें घर में बना लें और मैदा को आटे से रिप्लेस कर लें। जी हां, गेहूं के आटे से भी काफी खस्ता और कुरकुरे हलवाई जैसी समोसे बन सकते हैं। बस आपको डो लगाते हुए कुछ छोटी-छोटी टिप्स फॉलो करनी हैं। आज हम आपको समोसे का परफेक्ट आटा लगाने का तरीका बता रहे हैं, ताकि बिना मैदा आप एकदम क्रिस्पी समोसे बना पाएं।
गेहूं के आटे से बनाएं खस्ता हलवाई जैसे समोसे
अगर आप मैदा खाना अवॉइड करते हैं, तो गेहूं से आटे से भी बिल्कुल हलवाई जैसे खस्ता और कुरकुरे समोसे बनाकर तैयार कर सकते हैं। इसके लिए बस आपको आटा ठीक से लगाना आना चाहिए। उसमें कुछ इंग्रेडिएंट्स एड करने से एकदम परफेक्ट खस्तापन आएगा, जैसा मार्केट वाले समोसे में आता है। आइए जानते हैं समोसे का आटा कैसे लगाएं और उसमें क्या-क्या चीजें एड करें।
आटे में ये 1 चीज मिलाने से क्रिस्पी बनेंगे समोसे
समोसे क्रिस्पी बनें इसके लिए आप आटे में थोड़ी सी सूजी मिला सकते हैं। अगर एक कप के करीब गेहूं का आटा ले रहे हैं तो उसमें दो चम्मच बारीक सूजी मिला दें। बारीक वाली सूजी नहीं है तो दानेदार सूजी को ही आप मिक्सर में ग्राइंड कर के मिला सकते हैं। गेहूं के आटे में खस्तापन एड करने का काम सूजी ही करती है, इसलिए इसे जरूर मिलाएं।
स्वाद के लिए आटे में मिलाएं ये चीजें
समोसे की स्टफिंग के साथ-साथ इसकी बाहर वाली लेयर भी टेस्टी होना जरूरी है। इसके लिए आप हाथों से क्रश कर के थोड़ा सा अजवाइन एड कर सकते हैं। अजवाइन से बहुत ही अच्छी खुशबू और फ्लेवर एड हो जाता है। इसके अलावा स्वादानुसार नमक जरूर मिला दें, ताकि बाहरी परत खाने में फीकी ना लगे।
कितना और कौन सा मोयन लगाएं?
समोसे की खस्ता परत के लिए मोयन सबसे जरूरी चीज होता है। अब सवाल है कि मोयन तेल का लगाएं या घी का। ये पूरी तरह आप पर निर्भर है, लेकिन स्वाद के लिहाज से देखें तो घी का मोयन ज्यादा बेहतर होता है। इससे समोसे खस्ता भी ज्यादा बनते हैं और उनकी खुशबू भी काफी अच्छी आती है। मात्रा की बात करें तो अगर एक कप गेहूं का आटा है, तो उसमें करीब दो बड़े चम्मच देसी घी का मोयन काफी रहेगा।
काम की टिप: मोयन मिलाने के बाद आटे को मुट्ठी में दबाकर देखें। अगर ये लड्डू की तरह बंध रहा है तो समझ लें, आपने परफेक्ट मोयन लगाया है।
आटा गूंथने का सही तरीका है जरूरी
मोयन लगाने के बाद आटे में थोड़ा थोड़ा पानी डालकर एक सख्त सा डो लगा लें। जैसा आटा आप पूड़ी के लिए लगाते हैं, उससे थोड़ा सा सख्त आटा समोसे के लिए लगेगा। फिर इसे ढककर कम से कम 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। ताकि इसमें मौजूद सूजी और मोयन अच्छी तरह सेट हो जाए। अब आप इसके समोसे बनाकर तैयार कर सकते हैं। बिल्कुल मैदा जैसे खस्ता बनेंगे।
(Images Credit- Pinterest)
लेखक के बारे में
Anmol Chauhanअनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।
करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।
विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन


