गर्मी में उबालते ही फट जाता है दूध? दूधवाले भैया की बताई 1 सिंपल ट्रिक अपनाएं, घंटों तक रहेगा फ्रेश
गर्मियों में खाने-पीने की चीजों का काफी नुकसान होता है, जैसे दूध, दही, फल-सब्जियां। खासतौर पर दूध जो अक्सर फट जाता है। अगर आप भी दूध के फटने से परेशान रहती हैं, तो बस एक ट्रिक आजमाकर देख लें।

गर्मियों में कोई भी चीज बाहर रख दो तो कुछ ही घंटों में वह खराब हो जाती है, फिर चाहे कोई फल हो या सब्जी। अगर दूध भी आप उबालने के बाद 1-2 घंटे बाहर छोड़ दें, तो फटने लगता है। कई बार ऐसा होता है कि फ्रिज में स्टोर किया हुआ दूध उबालते ही फट जाता है। तो वहीं कई बार पैकेट वाला या गाय-भैंस का दूध भी उबालते समय फट जाता है। ऐसे में मूड भी खराब होता है और पैसे भी। अगर आप भी दूध के फटने से परेशान हो चुके हैं, तो अब एक ट्रिक आजमाकर देखिए। घर में आने वाले दूधवाले भैया ने इस ट्रिक को बताया है और उनका कहना है कि इस तरीके से दूध को उबालने से कभी नहीं फटेगा। तो चलिए आपको बताते हैं।
दूध उबालने का तरीका
दूध उबालने का तरीका आप सभी लोग जानते होंगे, साफ भगोने में उसे निकालें और गैस पर चढ़ा दें। दूध को धीमी आंच में पकाएंगी तो ये लंबे समय ताजा बना रहेगा। फ्रिज में निकालकर दूध गरम करना हो, तो उसे करीब 10-15 मिनट तक छोड़ दें। फ्रिज से निकालकर दूध अगर तुरंत गैस पर उबलने के लिए चढ़ा देंगे तो ये फट जाएगा। फ्रिज से निकालकर तुरंत तेज गैस पर रखने से तापमान अचानक बदलता है, जिससे दूध फट सकता है।
क्या है आसान ट्रिक
दूधवाले भैया के मुताबिक, गर्मियों में दूध फटने की सबसे बड़ी वजह उसे तेज आंच पर तुरंत उबालना होती है। ऐसे में दूध का तापमान अचानक बढ़ जाता है और अगर उसमें हल्का सा भी खट्टापन हो, तो वह तुरंत फट सकता है। इससे बचने के लिए हमेशा दूध को धीमी या मध्यम आंच पर ही गर्म करना चाहिए। उन्होंने एक आसान और बेहद काम की ट्रिक भी बताई। जब आप दूध को उबालने के लिए गैस पर चढ़ाएं, तो शुरुआत में उसे तेज आंच पर बिल्कुल न रखें। दूध जब हल्का गरम हो जाए और उबलने से थोड़ा पहले की स्थिति में पहुंचे, तब उसमें चुटकीभर बेकिंग सोडा डाल दें। ध्यान रखें कि बेकिंग सोडा बहुत ज्यादा नहीं डालना है, वरना दूध का स्वाद बदल सकता है। बस उंगलियों से एक छोटी चुटकी बेकिंग सोडा लेकर दूध में डालें और फिर दूध को आराम से पकने दें। इस ट्रिक से दूध जल्दी फटता नहीं है, खासकर गर्मियों में जब तापमान ज्यादा होने की वजह से दूध खराब होने का डर रहता है। साथ ही दूध लंबे समय तक ताजा बना रहता है।
स्टोर कैसे करें
दूध को जब आप अच्छे से पकाकर उबाल लेंगे, तो उसे ठंडा होने के लिए रखें। गरम होने के तुरंत बाद फ्रिज में रखने की गलती न करें। कई बार ऐसा होता है कि दूध पकाते ही लोग फ्रिज में उठाकर रख देते हैं। ऐसा करने से भी दूध फटने की संभावना बढ़ती है। जिस पतीले में दूध उबाल रहे हैं उसमें नींबू, दही या कोई खट्टी चीज का अंश हो, तब भी दूध फट सकता है। ध्यान रखें कि बर्तन हमेशा साफ हो।


