पालक-मेथी-धनिया जल्द खराब हो जाते हैं? अपनाएं ये आसान स्टोरेज हैक्स
पालक, मेथी और धनिया जैसी पत्तेदार सब्जियां जल्दी खराब हो जाती हैं। लेकिन सही स्टोरेज ट्रिक अपनाकर आप इन्हें कई दिनों तक ताजा, हरा-भरा और पौष्टिक बनाए रख सकते हैं।

पालक, मेथी, धनिया और सरसों जैसी पत्तेदार सब्जियां भारतीय रसोई का अहम हिस्सा हैं, लेकिन इन्हें लंबे समय तक ताजा रखना अक्सर एक चुनौती बन जाता है। बाजार से लाने के कुछ ही दिनों में ये सब्जियां मुरझाने लगती हैं, पत्तियां पीली पड़ जाती हैं या बदबू आने लगती है, जिससे ज्यादातर लोग इन्हें फेंकने पर मजबूर हो जाते हैं। दरअसल, गलत स्टोरेज और अधिक नमी पत्तेदार सब्जियों के जल्दी खराब होने की सबसे बड़ी वजह होती है। अगर सही तरीके से इन्हें स्टोर किया जाए, तो ये सब्जियां कई दिनों तक फ्रेश और पौष्टिक बनी रह सकती हैं।
ये है काम का हैक
- विशेषज्ञों के अनुसार, पत्तेदार सब्जियों के खराब होने की सबसे बड़ी वजह होती है अतिरिक्त नमी। जब सब्जियां गीली हालत में फ्रिज में रखी जाती हैं तो उनमें बैक्टीरिया जल्दी पनपने लगता है। इसलिए सबसे पहला और जरूरी कदम है नमी को कंट्रोल करना।
- सब्जियां लाने के बाद सबसे पहले उनकी मोटी डंठल या स्टेम हटा दें। ये हिस्सा सबसे ज्यादा नमी छोड़ता है, जिससे पत्तियां जल्दी सड़ती हैं। इसके बाद पत्तियों को हल्के पानी से धोकर अच्छी तरह सुखा लें। ध्यान रखें कि पत्तियों पर पानी की एक भी बूंद ना रहे।
- अब एक साफ कंटेनर लें और उसके नीचे किचन पेपर या टिश्यू पेपर बिछा दें। उसके ऊपर पत्तेदार सब्जियां रखें और फिर ऊपर से दोबारा टिश्यू पेपर की परत लगा दें। यह टिश्यू एक्स्ट्रा नमी को सोख लेता है जिससे सब्जियां लंबे समय तक फ्रेश बनी रहती हैं। इस लेयरिंग टेक्नीक से पालक और मेथी 7–10 दिन तक खराब नहीं होतीं।
इन बातों पर दें ध्यान-
- एक और जरूरी बात यह है कि सब्जियों को पूरी तरह एयरटाइट डिब्बे में बंद ना करें। हल्की हवा का प्रवाह जरूरी होता है, इसलिए ढक्कन थोड़ा ढीला रखें या ऐसे कंटेनर का इस्तेमाल करें जिसमें वेंटिलेशन हो।
- इसके अलावा, पत्तेदार सब्जियों को फ्रिज के सबसे ठंडे हिस्से में रखने से बचें। वेजिटेबल क्रिस्पर ड्रॉअर इसके लिए सबसे सही जगह होती है। समय-समय पर टिश्यू बदलते रहें ताकि नमी जमा ना हो।
इन आसान किचन हैक्स को अपनाकर आप ना सिर्फ पत्तेदार सब्जियों को लंबे समय तक ताजा रख सकते हैं, बल्कि हर दिन पौष्टिक और ताजा भोजन का आनंद भी ले सकते हैं।

लेखक के बारे में
Shubhangi Guptaपरिचय एवं अनुभव
शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।
करियर का सफर
लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।
विशेषज्ञता
शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।
पुरस्कार
लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



