अखरोट में लग गई फंगस? कंटेंट क्रिएटर ने बताया स्टोर करने का सही तरीका, महीनों तक रहेंगे फ्रेश

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

अखरोट ऐसा ड्राई फ्रूट है, जो पोषक तत्वों का भंडार माना जाता है। अखरोट लोग रोजाना खाते हैं लेकिन लंबे समय तक रखने से कई बार इनमें से अजीब सी महक आने लगती है। साथ ही सफेद फंगस भी लग जाती है, ऐसे में कंटेंट क्रिएटर जॉली ने अखरोट स्टोर करने का सही तरीका बताया है।

simple hack to store walnut prevent from white fungus

अखरोट (Walnut) पोषक तत्वों से भरपूर ड्राई फ्रूट माना जाता है। इसमें हेल्दी फैट, प्रोटीन, फाइबर, ओमेगा-3 फैटी एसिड, एंटीऑक्सीडेंट और कई जरूरी विटामिन-मिनरल पाए जाते हैं। ज्यादातर घरों में अखरोट रोजाना खाया होता है और इसे कई डिशेस में भी डाला है। लेकिन कई बार लंबे समय तक रखे हुए अखरोट में से अजीब से महक आने लगती है और इनमें सफेद रंग की फंगस लग जाती है। साथ ही अखरोट में मौजूद नैचुरल तेल गर्मी, नमी और हवा के संपर्क में आने पर उड़ जाता है। ऐसे में अखरोट खाने से सेहत को कोई फायदा नहीं मिलता। अगर आपके अखरोट में भी सफेद फंगस या सुकड़ी लगी हुई दिख रही है, तो इसे खाने की गलती न करें। कंटेंट क्रिएटर जॉली मक्कड़ ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर अखरोट को स्टोर करने का सरल हैक बताया है। उनका कहना है कि इस ट्रिक की मदद से आप कई महीनों तक अखरोट स्टोर कर सकते हैं, इनमें कभी फंगस नहीं लगेगी।

अखरोट

अखरोट स्टोर करने के सरल तरीके

रोस्ट कर लें

जॉली का कहना है कि अक्सर लोग अखरोट का पैकेट खोलकर उन्हें सीधे डिब्बे में बंद करके रख देते हैं, लेकिन अगर आप उन्हें लंबे समय तक ताजा और खराब होने से बचाकर स्टोर करना चाहती हैं, तो यह तरीका बेहतर नहीं माना जाता। स्टोर करने से पहले एक छोटा सा स्टेप अपनाने से अखरोट ज्यादा समय तक अच्छे रह सकते हैं।इसके लिए सबसे पहले गैस पर एक तवा या पैन हल्का गरम कर लें और फिर गैस बंद कर दें। अब इस गरम पैन में अखरोट डालकर कुछ देर के लिए हल्का गरम करें। ध्यान रखें कि अखरोट को ज्यादा देर तक रोस्ट नहीं करना है और न ही इतना गरम करें कि उसका प्राकृतिक तेल बाहर आने लगे।

अखरोट

कैसे डिब्बे में रखें

रोस्ट करने के बाद अखरोट को तुरंत कंटेनर में बंद न करें। पहले उन्हें कुछ देर के लिए हल्का ठंडा होने दें, ताकि अंदर बची हुई गर्मी और नमी बाहर निकल जाए। अगर गर्म अखरोट सीधे बंद डिब्बे में रख दिए जाएं, तो कंटेनर के अंदर नमी जमा हो जाती है, जिससे अखरोट जल्दी सील सकते हैं और उनका स्वाद व टेक्सचर भी खराब हो सकता है। अखरोट पूरी तरह ठंडे होने के बाद उन्हें एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें। अगर आप इन्हें टिफिन या किसी डिब्बे में रख रही हैं, तो यह जरूर जांच लें कि उसका ढक्कन अच्छी तरह टाइट बंद हो। ढीला ढक्कन हवा और नमी को अंदर आने देता है, जिससे अखरोट नरम पड़ सकते हैं।

धूप दिखाएं

अखरोट को अगर आप रोस्ट करके नहीं रखना चाहती हैं, तो हल्की धूप दिखा सकती हैं। 10 मिनट की धूप 4-5 दिन दिखाएं। इससे ये लंबे समय तक सही बने रहेंगे और महक भी नहीं आएगी। बस फिर आप अखरोट को जैसे चाहे वैसे खाएं।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।