रसोई का गंदा-काला चकला-बेलन भी चमक उठेगा, बस पानी में 2 चीजें घोलकर करें सफाई

Deepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share

रोटी बनाने के लिए चकला-बेलन का इस्तेमाल हर घर में होता है। अक्सर इसे साफ करने के दौरान आटा चिपका रह जाता है और ये आसानी से नहीं छूटता। अगर आपका चकला-बेलन भी काला-गंदा दिख रहा है, तो उसे साफ करने के लिए 2 तरीके अपनाएं।

रसोई का गंदा-काला चकला-बेलन भी चमक उठेगा, बस पानी में 2 चीजें घोलकर करें सफाई

रसोई में रोज इस्तेमाल होने वाला चकला-बेलन अगर ठीक से साफ न किया जाए तो उस पर आटे की परत जमने लगती है। धीरे-धीरे यही गंदगी काले दाग में बदल जाती है, जिससे चकला-बेलन पुराना और खराब दिखने लगता है। इतना ही नहीं, बासी आटे और नमी की वजह से बैक्टीरिया और इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ सकता है। चाहे आपका चकला-बेलन लकड़ी का हो या पत्थर का, उसकी सही तरीके से सफाई करना बेहद जरूरी है। अगर आप भी काले और गंदे चकला-बेलन को नया जैसा चमकाना चाहते हैं, तो ये आसान किचन टिप्स आपके बहुत काम आएंगे।

पानी से करें साफ

  • सबसे पहले तो अपना चकला-बेलन आप 10-15 मिनट के लिए पानी में भिगोकर रख दें। पानी में भिगोकर रखने से जमा गंदगी फूल जाएगी और आसानी से निकलने लगेगी। आप चाहे तो गुनगुने पानी में डुबोकर रखें। आपको चकला-बेलन साफ करने के लिए नींबू का रस, डिटर्जेंट, सिरका की जरूरत पड़ेगी। इन चीजों को इकट्ठा कर लें।

नींबू वाला घोल बनाएं

  • चकला-बेलन की कालिख और जमी हुई गंदगी हटाने के लिए नींबू बेहद असरदार माना जाता है। इसके लिए सबसे पहले थोड़ा पानी गुनगुना कर लें और उसमें 1 नींबू का रस निचोड़ दें। अब इसी पानी में थोड़ा सा डिटर्जेंट पाउडर मिलाकर अच्छी तरह घोल तैयार करें। इसके बाद स्पंज या स्क्रबर को इस घोल में डुबोकर चकला और बेलन को रगड़ते हुए साफ करें। अगर दाग ज्यादा पुराने और जिद्दी हैं तो लोहे वाला जूना भी इस्तेमाल कर सकते हैं। नींबू में मौजूद नैचुरल एसिड कालेपन और चिकनाई को हटाने में मदद करता है, जबकि डिटर्जेंट जमा मैल को साफ कर देता है। कुछ ही मिनटों में आपका पुराना और गंदा चकला-बेलन साफ और चमकदार दिखने लगेगा।

सिरके से भी हटेगी जिद्दी गंदगी

  • चकला-बेलन को साफ करने का दूसरा आसान और असरदार तरीका सिरके का इस्तेमाल है। इसके लिए गुनगुने पानी में 2-3 चम्मच सिरका मिलाएं और इस मिश्रण में चकला-बेलन को करीब 5 मिनट तक डुबोकर रखें। सिरका पुराने दाग, चिकनाई और बैक्टीरिया को हटाने में मदद करता है। इसके बाद स्पंज, ब्रश या जूने की मदद से चकला-बेलन को अच्छी तरह रगड़कर साफ करें। अगर दाग बहुत ज्यादा पुराने हैं तो इस पानी में थोड़ा नमक भी मिला दें। नमक नैचुरल क्लीनर की तरह काम करता है और जिद्दी दागों को जल्दी हटाने में मदद करता है। साथ ही यह बैक्टीरिया खत्म करने में भी असरदार माना जाता है।

  • सफाई के बाद चकला-बेलन को साफ पानी से धोकर सूखे कपड़े से पोंछ लें और कुछ देर धूप में रख दें। इससे नमी पूरी तरह खत्म हो जाएगी और चकला-बेलन लंबे समय तक साफ और सुरक्षित रहेगा।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।