चाय बनाते हुए पहले दूध डालें या पानी? 80% लोग करते हैं गलती, तभी खुशबूदार नहीं बनती टी!

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Tasty Chai Tips: चाय बनाते हुए पहले दूध डालना चाहिए या पानी? ये आपको सिंपल सा स्टेप जरूर लगे, लेकिन टेस्टी और खुशबूदार चाय बनाने के लिए बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं एक्सपर्ट्स के मुताबिक सही तरीका क्या है।

Tasty Chai Tips

हमारे देश में चाय के बिना बहुत से लोगों का दिन ही शुरू नहीं होता। अगर आप भी एक टी लवर हैं, तब तो एक अच्छी चाय आपके लिए काफी मायने रखती होगी। भरी गर्मी में भी मूड को ठीक करने की ताकत होती है चाय में। खैर, चाय तो हर घर में बनती है, लेकिन इसे बनाने का तरीका थोड़ा अलग-अलग होता है। कुछ लोग सबसे पहले दूध पकाते हैं, फिर उसमें पानी, चीनी चायपत्ती और बाकी मसाले एड करते हैं। वहीं कुछ लोग पहले पानी में सारे मसाले पकाते हैं, फिर लास्ट में दूध एड करते हैं। अब सवाल है कि इन दोनों में से कौन सा तरीका सही है? देखिए अच्छी चाय बनाने में यही छोटी-छोटी बातें काफी मायने रखती हैं। इसलिए ये जानना जरूरी है कि चाय बनाते हुए पहले दूध डालें या पानी।

चाय बनाते हुए पहले दूध डालें या पानी?

एक्सपर्ट्स की मानें तो अच्छी चाय बनाने के लिए सबसे पहले आपको पानी उबालना चाहिए। जब पानी में चायपत्ती, अदरक, इलायची या बाकी के खड़े मसाले मिलाकर उबाले जाते हैं, तो उनकी खुशबू और स्वाद पानी में अच्छी तरह रिलीज हो जाते हैं। इससे चाय का ओवरऑल टेस्ट भी काफी गहरा और रिच आता है। इसके बाद पानी को लो मीडियम फ्लेम पर 4-5 मिनट के लिए अच्छी तरह पकने दें, फिर इसमें जरूरत के हिसाब से दूध एड करें। चाय एकदम गाढ़ी, खुशबूदार और स्वादिष्ट बनेगी।

स्वाद की टिप: अदरक, इलायची और लौंग को अच्छी तरह से कूट कर पेस्ट बना लें, फिर इसे पानी में एड करें। इससे मसालों का अरोमा पानी में अच्छी तरह रिलीज होगा और आपकी चाय एकदम कड़क और स्वादिष्ट बनेगी।

क्या पहले दूध डालने से चाय खराब हो जाती है?

ऐसा बिल्कुल नहीं है कि अगर आप पहले दूध डाल देंगे तो चाय खराब बनेगी। जिन लोगों को सिर्फ दूध वाली गाढ़ी चाय पीना पसंद है, वो दूध में ही चायपत्ती और बाकी मसाले डालकर चाय बना लेते हैं। इस तरीके से चाय काफी क्रीमी तो बनती है, लेकिन मसालों और चायपत्ती का फ्लेवर थोड़ा सा हल्का महसूस हो सकता है। अगर आपको बिल्कुल कड़क और मसाला चाय पीना पसंद है, तो पहले पानी में ही मसाले उबालें फिर दूध डालकर चाय तैयार करें।

चाय में चीनी कब मिलानी चाहिए?

वैसे तो आप पानी में ही बाकी मसालों और चायपत्ती के साथ चीनी मिला सकते हैं। लेकिन कई बार चीनी का सही अंदाजा नहीं लग पाता है, इसलिए बहुत से लोग दूध मिलाने के बाद ही चीनी एड करते हैं। ये तरीका भी बिल्कुल सही है और इससे चाय के स्वाद पर भी कोई असर नहीं पड़ता है।

दूध और पानी की मात्रा क्या रखें?

अगर आपको गाढ़ी और क्रीमी चाय पीना पसंद है तो आप दूध की मात्रा ज्यादा रख सकते हैं। बहुत से लोग सिर्फ दूध की ही चाय पीना पसंद करते हैं। वहीं अगर नॉर्मल कड़क चाय की बात करें तो अगर आप दो कप चाय बना रहे हैं, तो एक कप दूध और डेढ़ कप पानी ले सकते हैं। इस माप से बिल्कुल परफेक्ट चाय बनती है।

(Images Credit- Pinterest)

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।