काम की बात: अलर्ट! बाजार में मिल रहा मिलावटी घेवर, तीज पर खरीदने से पहले ये 5 चीजें जरूर चेक करें

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

सावन और तीज के आसपास घेवर की डिमांड काफी बढ़ जाती है, इसलिए मार्केट में भी मिलावटी घेवर धड़ल्ले से मिलने लगता है। ऐसे में अगर आप भी घेवर खरीद रहे हैं, तो ये 5 टिप्स आपके बड़े काम आएंगी। इनकी मदद से आप ताजा और शुद्ध घेवर आसानी से चुन सकते हैं।

Tips To Identify Adulterated Ghevar
मिलावटी घेवर की पहचान कैसे करें

तीज-त्यौहारों का मौसम है और इन दिनों घेवर की बात ना हो, ऐसा भला कैसे हो सकता है। खासकर सावन में हरियाली तीज और रक्षाबंधन के आसपास तो घेवर की डिमांड बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। आप भी इन दिनों घेवर की खरीदारी करने वाले हैं, तो आज की टिप्स आपके बड़े काम आने वाली हैं। दरअसल इन दिनों ज्यादा डिमांड होने की वजह से बाजार में मिलावटी घेवर भी आना शुरू हो जाता है। ये घेवर खाने में बेशक आपको नॉर्मल लगे, लेकिन सेहत के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं होता। इसमें मिलावटी मावा और गंदे रंगों का इस्तेमाल किया जाता है और फिर सस्ते दामों पर बेचा जाता है। ऐसे में घेवर खरीदते हुए थोड़ी सी समझदारी बरतना बहुत जरूरी है। ये छोटी-छोटी बातें नोटिस कर के आप मिलावटी घेवर खरीदने से बच सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे-

मिलावटी घेवर की पहचान करने में मदद करेंगे ये टिप्स

टिप 1- रंग से करें मिलावट की पहचान

घेवर खरीदते समय सबसे पहले उसका रंग नोटिस करें। अगर घेवर बहुत ज्यादा चमकीला या सफेद रंग का दिख रहा है, तो उसे खरीदने से पहले सावधानी बरतें। क्योंकि प्राकृतिक रूप से घेवर का रंग हल्का नारंगी या सुनहरा होता है। बहुत ज्यादा चमकीला रंग इसमें मिलावट का एक संकेत हो सकता है।

टिप 2- लेने से पहले चेक करें घेवर की खुशबू

रंग के अलावा घेवर की खुशबू भी एक बार जरूर जांचें, तभी लें। नॉर्मली ताजे घेवर में से देसी घी की तेज महक आती है, जो साफ पता चल जाती है। लेकिन अगर घेवर बासी है या उसमें मिलावट है, तो उसकी महक अलग ही होती है। अगर घेवर में से खट्टी, अजीब, बासी या किसी केमिकल जैसी गंध हल्की सी भी महसूस हो रही है, तो ऐसा घेवर खरीदने से आपको बचना चाहिए।

टिप 3- घेवर की बनावट पर दें ध्यान

घेवर खरीदते वक्त उसकी बनावट पर भी जरूर ध्यान दें। ताजा और अच्छा घेवर जल्दीदार और कुरकुरा होता है। अगर ये बहुत ज्यादा सख्त या चिपचिपा हो, तो इसमें मिलावट की गुंजाइश हो सकती है। घेवर के ऊपर भी कई तरह की टॉपिंग होती हैं, जैसे रबड़ी, मावा या मलाई। उनकी खुशबू और रंगत भी एक बार जरूर देखनी चाहिए।

टिप 4- बहुत सस्ता और खुले में रखा घेवर लेने से बचें

सावन में घेवर की डिमांड बढ़ जाती है, इसलिए कई बार बहुत सस्ता घेवर भी मिल जाता है। लेकिन सस्ता देखकर खरीदने से बचना चाहिए, क्योंकि इसमें मिलावट का रिस्क सबसे ज्यादा होता है। साथ ही अगर किसी दुकान पर घेवर खुले में रखा है, उसकी स्टोरेज ठीक नहीं है तो भी एक बार उसकी क्वालिटी देखने के बाद ही घेवर खरीदें।

टिप 5- कैसे खरीदें ताजा और शुद्ध घेवर?

ताजा और शुद्ध घेवर खरीदने के लिए ये छोटी छोटी चीजें आप चेक कर सकते हैं। इसके अलावा हमेशा किसी अच्छी और भरोसेमंद जगह से ही मिठाई खरीदें। यदि ब्रांड अच्छा होता है, तो मिलावट के चांस भी उतने ही कम हो जाते हैं। सस्ते के चक्कर में आपकी सेहत को दांव पर लगाना समझदारी वाला फैसला नहीं है।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़खानाअलर्ट! बाजार में मिल रहा मिलावटी घेवर, तीज पर खरीदने से पहले ये 5 चीजें चेक करें