बिरयानी में रेस्टोरेंट जैसा स्वाद चाहिए तो शेफ से सीखें चावल पकाने का सीक्रेट तरीका
Cooking Tips: बिरयानी घर में बनाती हैं लेकिन वो रेस्टोरेंट जैसा फ्लेवर नहीं मिलता तो इसका कारण आपके चावल हो सकते हैं। बिरयानी के चावलों को पकाने के लिए इन चीजों का इस्तेमाल जरूरी होता है। जिससे मसालों की महक और खूशबू दोनों बनी रहे।

बिरयानी के एक-एक चावलों में मसाले की खुशबू और स्वाद बसा होता है। लेकिन घर में जब भी बिरयानी बनाएं तो वो स्वाद और महक चावलों से नहीं निकलती। इसका कारण पकाने का तरीका होता है। अगर आप चाहती हैं कि आपकी बिरयानी में रेस्टोरेंट जैसा स्वाद हो बल्कि चावल का हर दाना बिल्कुल खिला-खिला बनकर तैयार हो। तो इसके लिए बिरयानी बनाते वक्त चावल पकाने पर भी पूरा फोकस करना होता है। चावल में मसालों का फ्लेवर बना रहे इसलिए शेफ ने बताया कैसे करें कुक।
बिरयानी के चावल बनाने का तरीका
बिरयानी के चावलों में मसालों का स्वाद और महक दोनों आए इसके लिए जरूरी है कि पकाते वक्त ही इसमे कुछ मसालों का इस्तेमाल किया जाए। शेफ ने बताया कि जब चावल को पकाने के लिए पानी रखें तो उसमे इन चीजों को डालें।
- सबसे पहले पानी को गर्म हो जाने दें और फिर उसमे लहसुन-अदरक का पेस्ट डालें।
- साथ ही खड़े मसाले डालें। इन खड़े मसालों में तेजपत्ता, जावित्री, बड़ी सौंफ, काली मिर्च, चक्रफूल, जायफल, पत्थर फूल, शाह जीरा डालें। साथ ही हल्दी डालें और साथ में गुलाब जल, केवड़ा जल भी डाल दें। चावलों में अरोमा बढ़ाने के लिए धनिया की डंठल को बारीक छोटा-छोटा काटकर डालें और फिर इसमे चावल को डालकर पकाएं। इससे सारे मसाले का टेस्ट और महक दोनों चावल में बस जाए।
भिगोना है जरूरी
बिरयानी बनाने के लिए चावलों को अच्छी तरह से धोकर भिगोना जरूरी है। अक्सर लोग कहते हैं कि भिगोने से बिरयानी के चावल टूट जाते हैं। लेकिन ऐसा नही हैं अच्छी तरह से भीगे चावल जल्दी पकते हैं। जिससे मसालों का सही फ्लेवर बिरयानी में आता है। तो अगली बार जब घर में बिरयानी बनाना हो तो चावल पकाते समय इन मसालों को जरूर डालें। जिससे सही खुशबू और टेस्ट चावलों में मिले। चावलों को भिगोने के लिए ध्यान रखें कि चावल की वैराइटी के अनुसार कभी 30 मिनट को तभी एक घंटा तक भी चावल भिगोने पड़ते हैं। साथ ही चावल को दो बैच में पकाया जाता है। पहले बैच में आधे से ज्यादा चावल हों और दूसरे बैच में बचे चावल।
पहले से तैयार कर लें चावल
जब भी बिरयानी बनानी हो तो चावल पकाने की तैयारी पहले ही कर लें। या चावल को थोड़ा पहले ही पकाकर साइड कर लें। जिससे ये अच्छी तरह से पक जाएं और खिले-खिले बनें।
लेखक के बारे में
Aparajitaअपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।
विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


