
एयर फ्रायर में क्या बन जाते हैं खिले-खिले पुलाव, फूड व्लॉगर ने शेयर की सच्चाई
Reality of making pulao in air fryer: क्या सच में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एयर फ्रायर में खिले-खिले पुलाव बनाना आसान है। इस कंटेंट क्रिएटर ने जो फूड के व्लॉग्स बनाती है शेयर किया कि कैसे एयर फ्रायर में बने पुलाव डिजास्टर हो सकते हैं।
इन दिनों एयर फ्रायर में कई तरह की डिशेज को बनाने का ट्रेंड चल पड़ा है। जबकि काफी सारे लोग इसे फ्राई करने के लिए भी यूज नहीं कर पाते। ऐसे में एयर फ्रायर में खिले-खिले पुलाव बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। अब इस वीडियो को देखकर जब इस कंटेंट क्रिएटर ने पुलाव बनाना शुरू किया तो नतीजा काफी बेकार निकला। जिसे इस कंटेंट क्रिएटर ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। जिसे देखकर आप भी जरूर पुलाव को एयर फ्रायर में बनाने का आइडिया ड्रॉप कर देंगे।
एयर फ्रायर में पुलाव बनाने में आने वाली दिक्कतें
दरअसल, एयर फ्रायर में आप बमुश्किल एक से डेढ़ कप चावल के पुलाव ही तैयार कर सकते हैं। ऐसे में पूरी फैमिली के लिए जिसमे तीन से चार लोग हों तो ये पुलाव पर्याप्त नहीं होगे। अब एक कप पुलाव जो प्रेशर कुकर में मात्र एक सीटी में खिले-खिले बन सकते हैं और इस काम में मुश्किल से 5-10 मिनट टोटल लगेंगे। एयर फ्रायर में यहीं एक कप पुलाव बनाने के लिए आपको पूरे 30 मिनट देने होंगे।
टाइम कंज्यूमिंग प्रोसेस
एक कप चावल को पकाने के लिए आपको बार-बार फ्रायर की बास्केट निकालकर चलाना होगा। नहीं तो चावल जलने लगेंगे। क्योंकि बास्केट में ऊपर की तरफ हीट लगती है, जिससे ऊपर के चावल जल्दी पक जाएंगे। लेकिन नीचे के चावलों में पानी भी नहीं सूखेगा और ना ही चावल पकेंगे। अब इन चावलों को एक सार पकाने के लिए आपको बार-बार फ्रायर की बास्केट को निकालना होगा।
चावल टूट जाएंगे
अब अगर आप बासमती या फिर किसी अच्छे क्वालिटी के पतले चावलों से पुलाव बनाने वाली हों, जो लंबे हो तो उन्हें बार-बार चलाने पर टूटना तय है। अब ये टूटे चावल पुलाव कहलाने लायक तो नहीं रह जाएंगे।
नहीं बनेंगे खिले-खिले पुलाव
वहीं एयर फ्रायर में पुलाव खिले-खिले भी नहीं बनते हैं क्योंकि ऊपर के चावल जल्दी पककर जलने लगते हैं और नीचे का मॉइश्चर ही खत्म नहीं होता। जिससे चावल स्टिकी हो जाते हैं। साथ ही पूरी तरह से पकते भी नही है। तो अब आप इस सही रिव्यू को जान चुकी हैं तो अपना समय एयर फ्रायर में पुलाव बनाने के पीछे बर्बाद ना करें।

लेखक के बारे में
Aparajitaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




