पनीर असली या नकली कैसे करें पहचान? घर बैठे चेक करने का जान लें तरीका
Real or Fake Paneer Test: रेस्टोरेंट में पनीर वाली डिशेज का लुत्फ उठाते हैं और फिर घर में भी पनीर की सब्जी और पराठें खाना पसंद करते हैं, तो संभल जाएं। बाजार में मिलने वाला मिलावटी पनीर की पहचान करना जरूर सीख लें।

पनीर खाना खूब पसंद है। घर और रेस्टोरेंट में जाकर पनीर टिक्का, पनीर मोमो, पनीर लबाबदार जैसी डिशों का लुत्फ उठाते हैं तो संभल जाएं। मार्केट में मिलने वाली ज्यादातर पनीर नकली है। कई बार नकली पनीर पकड़ी जाती है। ऐसे में सेहत का ध्यान रखते हुए जानना जरूरी है कि आखिर नकली पनीर किन चीजों को मिलाकर तैयार की जाती है। साथ ही इस नकली पनीर की पहचान कैसे की जाए। यहां जानें कैसे करें नकली पनीर की पहचान...
कैसे करें नकली पनीर की पहचान
नकली, केमिकल से बने पनीर की पहचान करने के 5 तरीके हैं। जिनकी मदद से आप पहचान सकते हैं कि जो पनीर आप खा रहें वो असली है या नकली।
वाटर टेस्ट
नकली और असली पनीर टेस्ट करने के लिए कांच के गिलास में पानी लें और उसमे पनीर का छोटा टुकड़ा डालें। अगर पानी धुंधला या झागदार हो जा रहा और पनीर का टुकड़ा ऊपर ही तैर रहा तो इसका मतलब है कि पनीर नकली है।
वहीं असली पनीर धीरे-धीरे करके पानी में नीचे की तरफ बैठ जाएगा।
रबिंग टेस्ट
असली पनीर की पहचान- असली पनीर के छोटे टुकड़े को लेकर हाथ में मसल देते हैं तो ये बिल्कुल सॉफ्ट, जल्दी से टूट जाता है और हल्का सा दानेदार रहता है।
नकली पनीर की पहचान- वहीं नकली पनीर भी सॉफ्ट होगी, साथ ही टेक्सचर हल्का रबर जैसा लगता है, या फिर चिपचिपा लगता है। कई बार मिलावट की वजह से ये पनीर रगड़ने पर प्लास्टिक जैसा भी लगता है।
टेस्ट और महक से पहचान
नकली पनीर-नकली पनीर की महक अजीब सी होगी, वहीं मुंह में रखते ही कोई टेस्ट नहीं आएगा या अजीब सा, कड़वा भी लग सकता है।
असली पनीर- वहीं असली पनीर की गंध दूध जैसी आती है और स्वाद बिल्कुल प्लेन, क्रीमी सा लगता है। जीभ पर रखने पर इसका स्वाद पसंद आता है।
आयोडीन टेस्ट
स्टार्च मिलाकर बनी पनीर पर ये टेस्ट काम करता है। इसमे आयोडीन की एक से दो बूंद पनीर पर डालें। अगर रंग पनीर का रंग काला या नीला हो गया तो मतलब पनीर नकली है। वहीं, असली पनीर का रंग नहीं बदलता।
नकली पनीर कैसे बनता है
नकली पनीर बनाने के कई तरीके होते हैं…
- कुछ जगह पर सस्ते दूध पाउडर, हाइड्रोजेनेटेड तेल और इमल्सिफायर मिलाए जाते है। ये मिक्सचर पनीर जैसा सफेद और सॉफ्ट टेक्सचर का होता है।
- स्टार्च जैसे आलू या कॉर्नस्टार्च या मैदे को पानी में मिलाकर गाढ़ा किया जाता है। फिर उसमे केमिकल एजेंट डालकर ठोस ब्रिक बनाए जाते हैं।
- पनीर को सफेद और बढ़िया दिखाने के लिए कई बार डिटर्जेंट या सस्ते केमिकल का यूज किया जाता है।
- वहीं पर कई बार पनीर को हार्ड बनाने के लिए उसमे सिंथेटिक रेजिन की मिलावट की जाती है।
लेखक के बारे में
Aparajitaअपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।
विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


