आटा गूंथते हुए परात में चिपक जाता है? ट्राई करें 1 छोटा सा हैक, नाखून से रगड़ना नहीं पड़ेगा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Kitchen Tips: आटा गूंथते समय एक प्रॉब्लम बड़ी आम है। वो है इसका परात या बाउल में चिपक जाना। इसकी सफाई करना भी बड़ा मुश्किल हो जाता है। लेकिन आज का ये हैक आपकी इस प्रॉब्लम को हमेशा के लिए खत्म कर देगा।

Kitchen Hack
इस हैक से परात पर नहीं चिपकेगा आटा

रोटी से ले कर पूड़ी-पराठे तक, ये चीजें हर घर में डेली बेसिस पर बनती हैं। इनमें से कुछ भी बनाना हो सबसे पहला स्टेप होता है आटा गूंथना। अक्सर किसी बड़ी परात या बाउल में थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर डिश के मुताबिक सख्त या सॉफ्ट आटा लगाया जाता है। हालांकि इससे जुड़ी एक प्रॉब्लम हर किसी को फेस करनी पड़ती है, वो है आटे का परत में चिपक जाना। गूंथने के बाद काफी सारा आटा परात या बाउल में चिपक जाता है, जिसे साफ करना मुश्किल होता है। अगर ये कुछ देर सूख जाए तो इतना हार्ड हो जाता है कि इसे हटाना मुश्किल हो जाता है। कई बार लोग नाखून या किसी चाकू की मदद से सूखे आटे को हटाने की कोशिश करते हैं, लेकिन इसमें बहुत टाइम लग जाता है। ऐसे में ये हैक आपके बड़े काम आ सकता है।

आटा गूंथते हुए परात में कब चिपकता है?

अगर आटा गूंथते हुए पानी की मात्रा थोड़ी ज्यादा हो जाए तो डो काफी चिपचिपा सा हो जाता है। इस वजह से जिस भी बर्तन में आप इसे गूंथ रहे हैं, ये काफी बुरी तरह से चिपक जाता है। इसके अलावा अगर आटे को बहुत देर तक गूंथा जाए तो भी वो परात के सर्फेस पर चिपक सकता है। इसलिए शुरुआत में ही आटे में बहुत सारा पानी नहीं मिलाना चाहिए, इससे आटा भी खराब हो जाता है और परात पर भी चिपक सकता है।

ये 1 काम करने से परात पर नहीं चिपकेगा आटा

अगर आपके साथ भी अक्सर यही प्रॉब्लम होती है तो ये एक छोटा सा हैक आप ट्राई कर के देख सकते हैं। इसके लिए आपको आटा गूंथने वाली परात या किसी भी बर्तन में थोड़ा सा नमक और दो बूंद तेल फैलाकर लगा लेना है। ये काम आपको आटा गूंथने से पहले करना है। नमक और तेल बर्तन पर एक लेयर चिकनी लेयर बना लेंगे, जिससे आटा गूंथ भी जाएगा और बर्तन पर भी नहीं चिपकेगा।

परात में चिपका आटा कैसे साफ करें?

अगर आपकी परात या बाउल में आटा चिपक गया है तो नॉर्मली उसे स्पंज या हाथों से रगड़कर साफ करना बेकार है। इसमें मेहनत भी बहुत लगती है और ठीक से आटा निकलता भी नहीं है। इसके लिए आप छोटा सा दादी-नानी वाला हैक ट्राई कर सकते हैं। आटा गूंथने के बाद उस परात में थोड़ा सा पानी भरकर रख दें। कुछ देर में ही आटा फूलकर सॉफ्ट हो जाएगा, जिसे आप नॉर्मली हाथों से रगड़कर क्लीन कर सकते हैं।

आटा ज्यादा सूख जाए तो ये ट्रिक आजमाएं

कई बार आटा परात में देर के लिए रखा रह जाता है, ऐसे में वो चिपककर काफी सूख जाता है। इसे साफ करना बहुत मुश्किल होता है। इसके लिए आप थोड़ा गर्म पानी परात में भरकर छोड़ सकते हैं। उसमें दो बूंद तेल भी मिला दें। गर्म पानी से सख्त आटा सॉफ्ट हो जाएगा और तेल की चिकनाई से वो आसानी से साफ हो जाएगा। इसके बाद लिक्विड डिशवॉश और स्पंज की मदद से इसे साफ कर सकते हैं।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़खानाआटा गूंथते हुए परात में चिपक जाता है? ट्राई करें ये हैक, आसान हो जाएगी सफाई