प्रेशर कुकर हैक: ठंडी रोटी सारी एकसाथ गर्म करने का कमाल का तरीका, बनी रहेगी सॉफ्ट

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Kitchen Hack: घर में मेड आती है या फिर रोटियां बनाकर रखी रहती हैं और खाते वक्त दोबारा गर्म करने पर कड़क हो जाती हैं तो ये हैक आपके बड़े काम आने वाला है। ठंडी हो चुकी रोटियों को प्रेशर कुकर हैक से गर्म करेंगे तो ये सॉफ्ट भी रहेंगी और गर्म भी हो जाएंगी।

प्रेशर कुकर हैक: ठंडी रोटी सारी एकसाथ गर्म करने का कमाल का तरीका, बनी रहेगी सॉफ्ट

खाने का स्वाद को गर्मागर्म ही आता है। लेकिन काफी सारे लोगों को ये नसीब नहीं होता। ज्यादातर वर्किंग लोगों के घरों में मेड होती हैं जो पहले से ही रोटी वगैरह सारा खाना बनाकर चली जाती हैं। अब इन बनी हुई रोटियों को दोबारा गर्म करके खाने का मन हो तो ये कड़ी हो जाती हैं और एक-एक कर गर्म करने में टाइम भी बहुत लगता है। घर में अगर ओवन ना हो तो मुश्किल और भी बढ़ जाती है क्योंकि घी या बटर लगाकर सेंकने पर टेस्ट चेंज हो जाता है और ये हेल्थ के लिए भी नुकसान करता है। ऐसे में एक हैक आपकी खूब मदद करेगा। बासी या ठंडी रोटियों को गर्म करने का ये तरीका आसान है और इससे रोटियां बिल्कुल वैसे ही गर्म होकर टेस्ट देती हैं जैसे ताजी बनी हों। तो आप भी जान लें क्या है ये प्रेशर कुकर हैक।

ठंडी रोटी गर्म करने का हैक

बनाकर रखी रोटी ठंडी हो चुकी है और खाते वक्त गर्म करती हैं तो अक्सर वो कड़ी हो जाती है। जिससे रोटी का टेस्ट भी चेंज हो जाता है और ये सूखी लगती है। ऐसे में ये कमाल का हैक जरूर जान लें। जिसमे रोटी को प्रेशर कुकर की मदद से गर्म किया जाता। जिससे रोटी बिल्कुल सॉफ्ट बनी रहती है और इसमे किसी भी तरह का घी या बटर लगाने की भी जरूरत नहीं पड़ती है। स्टेप बाई स्टेप फॉलो करें ये हैक।

  • सबसे पहले रोटी को रखने के लिए प्लास्टिक कोटेड कैसरोल की बजाय पुराने देसी स्टील के डिब्बों का यूज करें।
  • इन डिब्बों में साफ-सुथरे कॉटन के कपड़े में रोटी को लपेटकर रखें।
  • जब आपको रोटियां गर्म करनी हो तो एक प्रेशर कुकर लें। ध्यान रहे कि प्रेशर कुकर इतना बड़ा हो कि रोटी का डिब्बा इसके अंदर आराम से रखा जा सके।
  • अगर डिब्बा बड़ा है तो किसी छोटे स्टील के टिफिन में भी रोटी को रखा जा सकता है। बस ध्यान रहे कि ये टिफिन कुकर में आराम से रखा जा सके।
  • बस प्रेशर कुकर में रोटी रखे टिफिन को सीधे रख दें। अब ढक्कन की सीटी लगी रहने दें लेकिन रबर को हटा दें। ढक्कन को बंद करके दो मिनट तक गैस पर गर्म होने दें।
  • फिर गैस की फ्लेम को बंद कर दें और इसे कुकर में ही बंद रहने दें। जब कुकर का सारा प्रेशर निकल जाए फिर ढक्कन को खोलें।
  • ऐसा करने से कुकर के अंदर रखा स्टील का टिफिन गर्म होगा और रोटियां पूरी तरह सॉफ्ट होने के साथ ही गर्म भी हो जाएंगी। जिसे आप आराम से खा सकती हैं और सबको खिला सकती हैं।
  • सबसे खास बात कि इस हैक की मदद से आप एक साथ पूरे परिवार की 15-20 रोटी गर्म कर सकती हैं और सबको साथ में खाना खिला सकती हैं।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।