दादी-नानी वाली 1 ट्रिक से उबालें दूध, पराठे जैसी मोटी मलाई जमेगी! घर पर घी भी बना लेंगी

Anmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share

Kitchen Tips: दूध उबालते हुए ये छोटी-छोटी बातें ध्यान रखेंगी तो पराठे जैसी मोटी मलाई जमेगी। इससे आप घर पर देसी घी भी बना सकती हैं या चाहें तो पराठे या ब्रेड पर लगाकर भी एंजॉय किया जा सकता है।

दादी-नानी वाली 1 ट्रिक से उबालें दूध, पराठे जैसी मोटी मलाई जमेगी! घर पर घी भी बना लेंगी

दूध उबालते हुए मोटी मलाई आए, ये हर कोई चाहता है। कई घरों में आज भी गृहणियां 4-5 दिन की मलाई इक्कठा कर के अच्छा-खासा घी निकाल लेती हैं। यही नहीं ब्रेड पर लगाने या सब्जी बनाने में भी मलाई का इस्तेमाल होता है। हालांकि ये शिकायत भी अक्सर सुनने को मिलती है कि हमारे दूध में तो सिर्फ नाम की मलाई आती है। इतनी पतली और कम मलाई तो किसी भी काम नहीं आती। दरअसल दूध में मोटी मलाई आए, ये भी एक ट्रिक है। दूध को उबालते हुए आपको बस कुछ बातों का ध्यान रखना होता है, जिससे दूध में एकदम पराठे जैसी मोटी मलाई आती है। पूनम देवनानी ने ऐसी ही एक ट्रिक शेयर की हैं, जो आपको एक बार जरूर जान लेनी चाहिए।

हमेशा फुल क्रीम दूध इस्तेमाल करें

अक्सर हम पैसे बचाने के चक्कर में टोंड मिल्क ले लेते हैं। ये सिर्फ पीने के लिए ठीक रहता है लेकिन इसमें बहुत ही थोड़ी मलाई निकलती है। इसलिए अगर आपको मोटी मलाई चाहिए तो हमेशा फुल क्रीम दूध इस्तेमाल करें। इसमें काफी सारी मलाई निकल जाती है, जिससे आप ढेर सारा घी भी बना सकते हैं। मलाई निकालने के बाद टोंड मिल्क बच जाता है, जिसे आप पीने में इस्तेमाल कर सकते हैं।

दूध को सही तरीके से उबालना है जरूरी

दूध को उबलने के लिए रखने से पहले पतीले में थोड़ा सा पानी डालें, फिर दूध डालकर गैस पर चढ़ा दें। पानी डालने से दूध पतीले की तली में बिल्कुल नहीं चिपकेगा। अब दूध को मीडियम फ्लेम पर धीरे-धीरे उबलने दें। जब दूध में उबाल आ जाए तो गैस को बंद कर दें।

काम की टिप: अगर आप थोड़ी गाढ़ी मलाई चाहते हैं तो उबालने के बाद दूध को 4-5 मिनट के लिए हल्की आंच पर पकने दें। इससे दूध गाढ़ा होता है और मलाई भी ज्यादा जमती है।

फ्रिज में रखने से पहले करें ये काम

गर्म दूध को सीधा फ्रिज में रखने की गलती बिल्कुल ना करें। मलाई सही से सेट हो इसके लिए सबसे पहले दूध पर एक छलनी ढककर उसे हल्का ठंडा होने दें। ध्यान रखे दूध को पूरी तरह किसी प्लेट या बर्तन से कवर नहीं करना है, वरना मलाई की परत अच्छा से सेट नहीं हो पाएगी। दूध को बिना ढके ठंडा होने देना चाहिए। हालांकि कुछ गिरे ना इसके लिए आप छलनी वाला ढक्कन इस्तेमाल कर सकते हैं।

मोटी मलाई के लिए फ्रिज में कितनी देर रखें दूध

मलाई अच्छे से सेट हो, इसके लिए दूध को ठंडा होने के बाद फ्रिज में रख दें। दूध रातभर फ्रिज में रहेगा तो मलाई भी काफी मोटी और ज्यादा मात्रा में जमेगी। अब एक चाकू या चम्मच की मदद से पतीले की साइड से मलाई को खुरचकर अलग करें, फिर एक पलटे की मदद से बाहर निकाल लें। इस मलाई को आप घी बनाने, मिठाई बनाने, ब्रेड पर लगाकर खाने या फिर आटे में गूंथकर पराठा बनाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। बचा हुआ टोंड मिल्क पीने या चाय बनाने में इस्तेमाल किया जा सकता है।

(Images Credit- Pinterest)

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।