अनार-अंगूर मीठे हैं या खट्टे, बिना खाए 1 ट्रिक से करें पता, इन फलों को पहचानने का तरीका भी जानें

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

अनार-अंगूर जैसे फलों का सीजन आ रहा है और हर कोई इन्हें खाना पसंद करता है। लेकिन कई बार हम अनजाने में मीठे की जगह खट्टे या कम पके फल ले लेते हैं। आज हम आपको मीठे फलों की पहचान करने की सिंपल ट्रिक बताने जा रहे हैं।

1 trick to identify sweetness of fruits
बिना चखे ही समझ जाएं फल मीठा है या नहीं, बस 1 ट्रिक से चल जाएगा पता

जब भी आप फल खरीदने जाते होंगे, तो ठेले वाले से जरूर पूछते होंगे कि यह मीठा है या फिर जरा सा खाने के लिए दो। जो फल सबसे मीठा होगा वही दुकानदार आपको चखा देता है और आप बाकि ऐसे ही खरीद लेते हैं। दुकानदारों को पहचान होती है कि कौन सा फल मीठा है और कौन सा नहीं लेकिन हम ऐसा नहीं कर पाते। अगर आप अपने हाथों से मीठे फल टोकरी में रखना चाहते हैं, तो बस 1 ट्रिक जान लीजिए। इस ट्रिक को जानने के बाद आप अनार, अंगूर, नाशपाती, अमरूद, एवोकाडो जैसे फलों को खरीदते समय कभी धोखा नहीं खाएंगे। अनुराग घोष ने अपनी वीडियो में इस ट्रिक के बारे में बताया है और उनका कहना है कि फलों में ही मिठास का राज छिपा होता है बस आपको नजर घुमाने की जरूरत है।

1. अनार की पहचान कैसे करें

अनार के ऊपर फूल वाला आकार बना होता है, जहां से वह पेड़ पर लगा होता है। इस फूल पर अगर आप गौर करें तो देखें कि ये खुला हुआ या फिर बंद होगा। अगर अनार का ऊपर वाला फूल खुला हुआ दिख रहा है, तो उसे आपको खरीदना है। वह अनार मीठा और रसीला होगा लेकिन अगर ये फूल बंद है, तो वह अनार मीठा नहीं होगा।

2. अंगूर की लकड़ी देखें

अंगूर का गुच्छा उसकी लकड़ी पर टिका होता है और आपको खरीदते समय इसे ही देखना है। अगर अंगूर की लकड़ी भूरे रंग में दिख रही है, तो वह मीठा-रसीला होगा लेकिन अगर लकड़ी हरे रंग की है, तो उसे न खरीदें। ऐसे अंगूर स्वाद में खट्टे और कम रसीले होते हैं।

3. एवोकाडो का छिलका

एवाकाडो

एवोकाडो की मिठास का राज उसके छिलके में छिपा होता है। अगर एवोकाडो का छिलका भूरे रंग का है, तो वह मीठा और पका हुआ फल है लेकिन अगर छिलका हरे रंग का दिख रहा है, तो वह सही से पका नहीं है। ऐसे एवोकाडो को बिल्कुल भी न खरीदें।

4. अमरूद की मिठास कैसे पता करें

अमरूद के डंठल के पास हल्की मीठी खुशबू आ रही हो और फल दबाने पर बहुत ज्यादा सख्त न लगे, तो आमतौर पर पका और मीठा अमरूद होगा। अगर दबाने पर अमरूद सख्त है और खुशबू न आ रही हो, तो वह कच्चा और खट्टा हो सकता है।

5. नाशपाती का क्या है राज

पकी हुई मीठी नाशपाती कैसे चुनें

नाशपाती की मिठास का राज भी उसकी डंठल के पास छिपा है। वहां पर हल्का सा दबाकर देखेंगे तो वह नरम महसूस होगी, ऐसी नाशपाती रसीली और मीठी होती है। अगर डंठल वाला हिस्सा सख्त है, तो मतलब होता है कि नाशपाती कम पकी हुई है और मिठास भी कम हो सकती है।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़खानाबिना चखे ही समझ जाएं फल मीठा है या नहीं, बस 1 ट्रिक से चल जाएगा पता