हलवाई जैसी कढ़ी का सीक्रेट: 1 कप दही में कितना बेसन और पानी मिलाएं? नोट करें परफेक्ट रेशियो
Cooking Tips: कढ़ी बनाते हुए सबसे जरूरी है उसके घोल को परफेक्ट बनाना। दही, बेसन और पानी का सही अनुपात रहेगा, तो कढ़ी एकदम हलवाई जैसी बनेगी। ना ज्यादा पतली और ना ही फटी-फटी। यहां पढ़ें कुछ ऐसी ही कमाल की टिप्स।

गरमा-गरम कढ़ी-चावल खाने को मिल जाएं तो मजा आ जाता है। कढ़ी का हल्का खट्टा और तीखा स्वाद भला किसे पसंद नहीं आता। कढ़ी बनाने की रेसिपी हर घर में अलग होती है, इसलिए आज हम आपके साथ रेसिपी शेयर नहीं कर रहे। बल्कि कढ़ी का घोल बनाने का तरीका बता रहे हैं, जो परफेक्ट कढ़ी के लिए सबसे जरूरी होता है। अक्सर घर में कढ़ी बनाते हुए यहीं गलती होगी है, जिस वजह से या तो ये ज्यादा पतली बन जाती है या इसमें गुठलियां पड़ जाती है। बेसन, दही और पानी का अनुपात क्या रखा जाए, कढ़ी को फटने से कैसे बचाया जाए; ये कुछ छोटी-छोटो बातें हैं जो परफेक्ट कढ़ी बनाने के लिए बहुत जरूरी हैं। तो चलिए फटाफट से ये टिप्स नोट कर लीजिए, हर बार बिल्कुल हलवाई स्टाइल कढ़ी बनेगी।
कढ़ी का परफेक्ट घोल कैसे बनाएं?
कढ़ी बनाते हुए सबसे पहला स्टेप होता है इसका बैटर बनाना। बैटर में दही, बेसन और पानी को आपस में मिक्स किया जाता है और फिर इसकी कढ़ी बनती है। यहां सबसे जरूरी है इन सभी चीजों को सही अनुपात में मिलाना। तो फटाफट नोट कर लीजिए। अगर आप 1 कप दही ले रही हैं, तो उसमें 3 चम्मच बेसन और ढाई कप पानी इस्तेमाल करें। इन्हें एक व्हिस्कर की मदद से अच्छी तरह फेंट लें, या फिर फटाफट काम निपटाना है तो एक बार मिक्सर में भी चला सकती हैं।
स्वाद की टिप: कढ़ी बनाने के लिए हमेशा थोड़ी खट्टी दही का इस्तेमाल करें। इससे स्वाद अच्छा आता है। जब भी कढ़ी बनाने वाली हों, दही को फ्रिज से निकालकर 4-5 घंटे के लिए बाहर रख दें, उसमें ठीक-ठाक खटास आ जाएगी।
कढ़ी में दही क्यों फट जाती है?
कई बार कढ़ी बनाते हुए दही बिल्कुल फट जाती है, जिससे ये दिखने में भी खराब लगती है और खाने में भी टेस्ट अच्छा नहीं लगता। ऐसा तब होता है, जब आप दही और बेसन को अच्छी तरह नहीं फेंटती। इसलिए इन्हें अच्छे से फेंटे, फिर लगातार चलाते हुए कढ़ी को पका लें। जब कढ़ी में उबाल आ जाए, इसके बाद ही नमक एड करें।
कढ़ी छौंकने के लिए कौन-कौन से मसाले मिलाएं
बिल्कुल हलवाई जैसी टेस्टी कढ़ी बनानी है तो कौन-कौन से मसाले डलेंगे, ये भी एक कॉमन सवाल है। तो फटाफट नोट कर लीजिए। एक कढ़ाही में सरसों का तेल गर्म करें, उसमें जीरा, कद्दूकस किया हुआ अदरक और मेथी दाना डालकर भून लें। फिर उसमें साबुत हरी मिर्च डालें और बिल्कुल हल्का सा भून लें। अब कढ़ी का बैटर एड करें, उसमें हल्दी पाउडर और लाल मिर्च पाउडर भी मिलाएं। इसे तेज फ्लेम पर तब तक पकाएं, जब तक इसमें उबाल नहीं आ जाता। उबाल होने के बाद स्वादानुसार नमक एड करें।
(Images Credit- Pinterest, Instagram)
लेखक के बारे में
Anmol Chauhanअनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।
करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।
विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन


