1 कप बेसन में कितनी सूजी मिलाकर बनाएं हलवा? दानेदार हलवे के लिए नोट कर लें टिप्स

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

बेसन-सूजी का हलवा खूब टेस्टी लगता है, लेकिन ये तभी परफेक्ट बनता है जब इसमें बेसन, सूजी और घी का अनुपात ठीक हो। ऐसी ही कुछ टिप्स हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं, जिन्हें जान लेंगे तो हमेशा परफेक्ट हलवा बनकर तैयार होगा।

1 कप बेसन में कितनी सूजी मिलाकर बनाएं हलवा? दानेदार हलवे के लिए नोट कर लें टिप्स

कुछ मीठा खाने का दिल करे और गरमा-गरम देसी घी में बना हुआ हलवा खाने को मिल जाए, इससे मजे की बात भला क्या हो सकती है। हलवा खाने के लिए किसी खास मौके का इंतजार करने की जरूरत नहीं, बस जब मन करे थोड़ा सा जरूर बना लेना चाहिए। ऐसे मौकों के लिए बेसन और सूजी का हलवा परफेक्ट रहता है। इसका दानेदार टेक्सचर और मुंह में घुलने वाला स्वाद, बस एक बार खा लो तो बार-बार मन करता है। इसे बनाना बिल्कुल सिंपल है, लेकिन कितने बेसन में कितनी सूजी मिलाई जाए, देसी घी और चीनी की मात्रा क्या रहेगी; ऐसी छोटी छोटी सी कन्फ्यूजन अक्सर बनी रहती हैं। तो चलिए आज परफेक्ट बेसन-सूजी हलवा बनाने के लिए सही अनुपात जान लेते हैं। साथ ही कुछ टिप्स भी, ताकि हलवा हर बार स्वादिष्ट बने।

हलवे के लिए 1 कप बेसन में कितनी सूजी मिलाएं?

सूजी-बेसन का परफेक्ट हलवा बनाने के लिए इसका सही अनुपात रखना सबसे जरूरी स्टेप है। हलवाई जैसा स्वाद और टेक्चर पाने के लिए आमतौर पर अगर आप 1 कप बेसन ले रहे हैं, तो सूजी की मात्रा 1/3 कप रखें। इससे हलवा बिल्कुल परफेक्ट बनता है। जहां बेसन हलवे में गहरा स्वाद और खुशबू लाता है, वहीं सूजी से दानेदार टेक्चर आता है। दोनों का बैलेंस अगर सही रहे, तो हलवा बहुत ज्यादा टेस्टी बनता है।

चीनी और देसी घी की सही मात्रा भी जरूरी है

हलवा तभी टेस्टी बनता है, जब इसमें अच्छी मात्रा में देसी घी की खुशबू और स्वाद आए। अगर आप एक कप बेसन और 1/3 कप सूजी ले रहे हैं, तो देसी घी की मात्रा भी लगभग एक कप रखें। घी कम होने पर मिश्रण अच्छे से भून नहीं पाता, जिससे कच्चापन रह सकता है। वहीं अगर चीनी की बात करें तो इतने हलवे के लिए लगभग आधा कप चीनी काफी रहती है। बाकी आप कितना मीठा खाना पसंद करते हैं, उस हिसाब से चीनी की मात्रा एडजस्ट कर सकते हैं।

इस तरह बनाने से बढ़ेगा हलवे का स्वाद

बेसन-सूजी का टेस्टी हलवा बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाही में देसी घी को गर्म कर लें। पहला जरूरी स्टेप है बेसन की अच्छे से भुनाई करना। घी में बेसन को पहले अच्छे से मिक्स कर लें ताकि किसी तरह की गुठलियां ना रहें। फिर इसमें सूजी एड करें और इन्हें चलाते हुए तक तक भूनें, जबतक इनका कलर गोल्डन ब्राउन ना होना शुरू हो जाए।

हलवे में ड्राई फ्रूट्स का स्वाद भी काफी अच्छा लगता है। इस स्टेज पर किशमिश या कटे हुए काजू बादाम एड कर सकते हैं। फिर इसमें स्वादानुसार चीनी मिलाएं और अच्छे से मिक्स कर लें। चीनी मेल्ट हो जाए तो थोड़ा सा इलायची पाउडर भी मिला सकते हैं। इससे हलवे की खुशबू और स्वाद दोनों बढ़ जाते हैं।

हलवे में पानी की मात्रा क्या रखें?

आखिर में हलवे में थोड़ा सा पानी एड किया जाता है, ताकि एकदम परफेक्ट टेक्चर आए और हलवा अच्छे से पक भी जाए। अगर बताई गई मात्रा में सामग्री ले रहे हैं, तो एक कप पानी इसमें एड करें। फिर इसे लगातार चलाते हुए पका लें। एक और बात ध्यान रखें कि हलवे में हमेशा गर्म पानी मिलाएं, इससे इसमें गुठलियां नहीं बनती हैं।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।