One City One Breakfast: आगरा जाएं तो मिस न करें बेड़ई-आलू की सब्जी, सदियों पुराना है इसका इतिहास
उत्तर प्रदेश का खूबसूरत शहर आगरा सिर्फ ताजमहल के लिए ही नहीं बल्कि अपने मशहूर नाश्ते बेदमी पूड़ी और आलू की सब्जी के लिए भी जाना जाता है। आज हम आपको इस नाश्ते के बारे में जानकारी देंगे।

One City One Breakfast: उत्तर प्रदेश का खूबसूरत शहर आगरा को ताज नगरी कहा जाता है और यहां पर लोग दूर-दूर से ताजमहल का दीदार करने आते हैं। आगरा सिर्फ ताजमहल के लिए ही मशहूर नहीं है बल्कि अपने खान-पान और रहन-सहन के लिए भी जाना जाता है। सुबह अगर आप आगरा की सैर करने निकल जाएं, तो वहां की हर गली-चौराहों पर बेड़ई (बेदमी) और आलू की सब्जी आपको खाने के लिए मिल जाएगी। आगरा का मशहूर नाश्ता यही है और इसे लोग बड़े चाव से खाते हैं। आलू की रसीली सब्जी और दाल भरी पूड़ी, जिसे सूजी-आटा मिलाकर बनाया जाता है, खाने में खस्ता और टेस्टी होती है। आज हम आपको हर शहर का नाश्ता सीरीज में आगरा की बेड़ई और आलू की सब्जी के बारे में बताने जा रहे हैं। अगर आप कभी आगरा जाएं, तो इसे खाना बिल्कुल न भूलें।
बेड़ई और आलू की सब्जी कहां से आई
बेड़ई का इतिहास गुप्त काल (Gupta Empire) की सादी पूरी से जुड़ा है। समय के साथ, इसे अधिक पौष्टिक और स्वादिष्ट बनाने के लिए इसमें पिसी हुई उड़द की दाल को भरा जाने लगा। पहले सादी पूड़ी बनाई जाती थी और दूर जाने वाले राहगीर इसे खाया करते थे। फिर इसमें स्वाद और जोड़ा गया और दाल का भरावन डाला गया। इसके बाद इसमें हींग और सौंफ भी डाला जाने लगा। पहले इस पूड़ी को सूखा या फिर अचार से लोग खाते थे। 16वीं शताब्दी में भारत में आलू आया और इसके बाद पूड़ी के साथ आलू की रसीली सब्जी बनने लगी। अब इसे रायता और आलू की सब्जी के साथ परोसा जाता है।
बेड़ई के नाश्ते का बिजनेस
आगरा के बेलनगंज तिकौनिया की रामा कचौड़ी वालों की तीसरी पीढ़ी बेड़ई का नाश्ता बना रही है। उनका कहना है कि उनके पिता रामा ने 1955 में मैदा की कचौड़ी की जगह आटे की लोई में उड़द की दाल भरकर बेड़ई बनाना शुरू किया था। तब मसाले वाले आलू घर से बनाकर लाए जाते थे और फिर रसे में डूबो देते थे। पूड़ी को सरसों के तेल में तला जाता था, अब लोग इसे रिफाइंड में भी बनाने लगे हैं।
कैसे फैली लोकप्रियता
काम की तलाश में कई मजबूर हर दिन आगरा आया करते थे और सुबह के नाश्ते में यही खाते थे। आगरा का ये नाश्ता ज्यादा स्वादिष्ट होता था और कम दाम में आसानी से मिल जाता था। इसलिए इसे लोग पैक करवाकर सफर पर भी ले जाते थे। ऐसे एक शहर से दूसरे शहर तक आगरा के इस नाश्ते की लोकप्रियता हो गई। इसके बाद जब भी लोग आगरा आते तो बेदमी पूड़ी और आलू की सब्जी जरूर खाते थे।
आगरा में कहां खाएं
आगरा में बेड़ई-आलू के लिए सबसे पुरानी और मशहूर जगह है देवीराम स्वीट्स। ये दुकान प्रतापपुरा चौराहा और एमजी रोड पर स्थित है। इसके अलावा फुलाती बाजार में स्थित पुष्पक स्वीट्स की दुकान अपनी स्वादिष्ट और शुद्ध देसी घी की बेड़ई के लिए मशहूर है। आगरा में ये नाश्ता आपको 30 रुपये से शुरू होकर 80 रुपये की एक प्लेट तक मिल जाएगा। बाकि दाम क्वालिटी और दुकान पर भी निर्भर करते हैं।
लेखक के बारे में
Deepali Srivastavaदीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।
करियर का सफर
दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।
एजुकेशन
दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।
विशेषज्ञता
हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


