कपड़ों पर तेल के जिद्दी दाग से परेशान? अपनाएं यह एकदम देसी और स्मार्ट हैक
कपड़ों पर तेल के दाग लग जाना आम बात है, लेकिन इन्हें हटाना उतना मुश्किल नहीं जितना लगता है। सही घरेलू तरीका अपनाकर आप बिना मेहनत और नुकसान के कपड़ों को फिर से साफ और नया जैसा बना सकते हैं।

कपड़ों पर तेल गिर जाना जितना आम है, उतना ही परेशान करने वाला भी। खाना खाते वक्त, किचन में काम करते समय या बाहर कुछ खाते हुए कपड़ों पर तेल के छींटे पड़ ही जाते हैं। खास बात यह है कि तेल के दाग जल्दी सूख जाते हैं और अगर सही समय पर इन्हें साफ ना किया जाए तो ये हमेशा के लिए कपड़े खराब कर सकते हैं। लेकिन अच्छी खबर यह है कि इसके लिए महंगे केमिकल या ड्राई क्लीनिंग की जरूरत नहीं है। एक बेहद आसान और असरदार घरेलू हैक से आप कपड़ों को फिर से नया जैसा बना सकते हैं।
इस आसान हैक के लिए आपको केवल दो चीजों की जरूरत होगी- बेकिंग सोडा और डिशवॉश लिक्विड। ये दोनों ही चीजें लगभग हर घर में आसानी से मिल जाती हैं और तेल को सोखने व हटाने में बेहद कारगर होती हैं।
तेल का दाग हटाने का आसान तरीका
- सबसे पहले जिस कपड़े पर तेल का दाग लगा है, उसके अंदर एक प्लेट या मोटा कार्डबोर्ड रख दें। इससे दाग दूसरी तरफ फैलने से बच जाएगा। अब दाग वाली जगह पर बेकिंग सोडा की एक मोटी परत डालें। बेकिंग सोडा तेल को सोखने का काम करता है, इसलिए इसे अच्छे से दाग पर ढक दें।
- इसके बाद बेकिंग सोडा के ऊपर डिशवॉश लिक्विड डालें। डिशवॉश लिक्विड में मौजूद ग्रीस-कटिंग गुण तेल को तोड़ने में मदद करते हैं। अब चम्मच या उंगलियों की मदद से बेकिंग सोडा और डिशवॉश लिक्विड को मिलाकर एक पेस्ट बना लें और इसे दाग वाली जगह पर अच्छी तरह फैला दें।
- इस पेस्ट को करीब 10 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें। इस दौरान यह मिश्रण कपड़े के रेशों में मौजूद तेल को बाहर खींच लेता है। समय पूरा होने के बाद कपड़े को सामान्य पानी से धो लें। अगर कपड़ा मशीन वॉश के लिए है तो आप इसे हल्के डिटर्जेंट के साथ धो सकते हैं।
रिजल्ट: धोने के बाद आप देखेंगे कि तेल का दाग पूरी तरह गायब हो चुका है और कपड़ा पहले जैसा साफ नजर आ रहा है। यह तरीका खासतौर पर ताजे तेल के दागों पर बहुत अच्छा काम करता है, लेकिन हल्के पुराने दागों पर भी असर दिखाता है।
कुछ जरूरी टिप्स
- दाग लगते ही उसे हटाने की कोशिश करें, इससे बेहतर रिजल्ट मिलेगा।
- सिल्क या बहुत नाजुक कपड़ों पर इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
- गरम पानी का इस्तेमाल दाग हटाने से पहले ना करें, क्योंकि इससे दाग पक्का हो सकता है।
- अगर आप रोजमर्रा की लाइफ में इस आसान हैक को अपनाते हैं, तो तेल के दाग आपकी चिंता नहीं बनेंगे। बिना खर्च और बिना मेहनत- कपड़े रहेंगे हमेशा साफ और नए जैसे।
लेखक के बारे में
Shubhangi Guptaपरिचय एवं अनुभव
शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।
करियर का सफर
लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।
विशेषज्ञता
शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।
पुरस्कार
लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



