गुब्बारे की तरह फूलेंगे भटूरे! दही में ये 5 चीजें मिलाकर लगाएं आटा, दुकान से खाना भूल जाएंगे
Cooking Tips: छोले भटूरे का असली मजा तब आता है जब भटूरे गुब्बारे की तरह फूले हुए हों। अगर आप बिना यीस्ट के आटा सही तरीके से लगाना सीख लें, तो घर पर भी एकदम हलवाई जैसे भटूरे आसानी से बन सकते हैं।

छोले भटूरे भला किसके फेवरिट नहीं होते। बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट, फूले-फूले भटूरे खाने में मजा ही आ जाता है। खासकर घर पर जिस दिन छोले भटूरे बन जाएं, तब तो जी भरके आप इन्हें एंजॉय कर सकते हैं। खैर, घर पर भटूरे बनाना कोई मुश्किल भी नहीं है, लेकिन कई बार छोटी-छोटी गलतियों की वजह से ये फूलते नहीं है। इनमें तेल भर जाता है या फिर खाने में रबड़ की खिंचते हैं। ये सब प्रॉब्लम तभी होती हैं, जब आटा ठीक से ना लगा हो। खासकर मैदा में खमीर उठाना बहुत जरूरी होता है। इसके लिए अगर आपके पास यीस्ट नहीं है तो आप दही का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन दही कितनी डालनी है, किस तरह डालनी है और आटा लगाते हुए किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है; ये सभी चीजें जाननी जरूरी हैं। आइए एक-एक कर के डिटेल में समझते हैं।
1 कप मैदा के लिए कितनी दही काफी होगी
बिना यीस्ट के भटूरे का आटा लगा रहे हैं, तो सबसे पहला सवाल यही रहता है कि दही का इस्तेमाल कितना करना है। अगर दही बहुत ज्यादा हो जाती है तो भटूरे में खट्टापन आ सकता है। तो फटाफट नोट कर लीजिए कि अगर आप 1 कटोरी मैदा ले रहे हैं, तो उसमें लगभग 1/3 कप फ्रेश दही आपको इस्तेमाल करनी है। इस तरह से आप जितनी भी मैदा ले रहे हैं, दही की मात्रा को एडजस्ट कर सकते हैं।
दही में क्या-क्या चीजें मिलाएं
सिर्फ दही मिलाने से मैदा में खमीर नहीं उठेगा। इसके लिए आपको कुछ और चीजें भी एड करनी होंगी। अगर 1/3 कप दही है (1 कप मैदा के हिसाब से) तो इसमें 2 चम्मच चीनी, 1/2 चम्मच नमक, 1/4 चम्मच बेकिंग सोडा और 1/2 चम्मच बेकिंग पाउडर मिलाएं। सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें और लगभग 10 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
सूजी मिलने से क्रिस्पी बनेंगे भटूरे
दही वाले मिक्सचर को 10 मिनट रखने के बाद उसमें दो चम्मच सूजी भी मिलाएं। सूजी मिलाने से भटूरे सिर्फ अच्छे से फूलते ही नहीं, बल्कि उनका टेक्सचर भी अच्छा आता है और ये काफी क्रिस्पी बनते हैं। सूजी मिक्स करने के बाद फिर इसे 10 मिनट के लिए छोड़ दें, ताकि सूजी अच्छी तरह फूल जाए।
भटूरे का आटा ऐसे लगाएं
अब दही वाले मिक्सचर में मैदा मिलाएं और उसे हल्के गुनगुने पानी से गूंथ लें। आटा आपको ना ज्यादा टाइट लगाना है, ना ही ज्यादा सॉफ्ट। लास्ट में थोड़ा सा तेल डालें, फिर हाथों से खींच-खींचकर आटा गूंथे। अब इसे कवर कर के 1-2 घंटे के लिए गर्म जगह पर छोड़ दें। मौसम ठंडा है तो 4-6 घंटे के लिए भी छोड़ सकते हैं, ताकि फर्मेंटेशन अच्छे से हो।
भटूरे तलने की सही ट्रिक सीख लें
भटूरे तलने के लिए सबसे पहले तेल को तेज गर्म होने दें। फिर गैस की फ्लेम को धीमा करें और 30 सेकंड के लिए तेल को ठंडा होने दें। अब इसमें भटूरा तलने के लिए डालें, इसे 3-4 सेकंड में पलट दें ताकि दोनों तरफ से अच्छा तरह फूल सकें। आपके भटूरे एकदम गुब्बारे की तरह फूलेंगे और खाने में भी परफेक्ट स्वाद आएगा।
लेखक के बारे में
Anmol Chauhanअनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।
करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।
विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


