कूकर में सीटी लगाकर बनाएं घी, बिना झंझट गर्मी में निकालें मलाई से सफेद-दानेदार ढेर सारा घी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Ghee se malai nikalne ka hack: गर्मी के दिनों में किचन में खड़े होकर घंटों मलाई चलाने और घी बनाना काफी झंझटभरा काम लगता है क्योंकि किचन में गर्मी लगती है। ऐसे में कुकर में घी बनाने का ये हैक बड़े काम का लग रहा। जानें कैसे निकलेगा घी….

कूकर में सीटी लगाकर बनाएं घी, बिना झंझट गर्मी में निकालें मलाई से सफेद-दानेदार ढेर सारा घी

गर्मी के दिनों में रसोई में खाना पकाना किसी सजा से कम नहीं लगता। लेकिन खाना बनाने के अलावा भी बहुत सारे काम किचन में होते हैं। जैसे मलाई से घी निकालना, ये काम भी गर्मियों के दिनों में मुश्किलभरा लगता है क्योंकि किचन में मलाई चलाने के लिए खड़े होना पड़ता है और काफी मेहनत के बाद घी निकलता है। लेकिन इन दिनों कई तरह के हैक वायरल हो रहे हैं, जिसमे मलाई से घी निकालने के आसान तरीके शेयर किए जा रहे। इन्हीं हैक में से एक है कुकर में घी बनाना। जिससे गर्मी में किचन में खड़े होकर मलाई चलाने का झंझट खत्म हो जाएगा और घी भी आसानी से सफेद-दानेदार निकल जाएगा।

इंस्टाग्राम पेज खाना ही खाना पर इस हैक को शेयर किया गया है। जिसमे वो कुकर में सीटी लगाकर मलाई से घी निकालते दिख रही हैं। कुकर में मलाई से घी निकालने के लिए बस छोटे-छोटे स्टेप फॉलो करने की जरूरत है। आप भी नोट कर लें ये आसान तरीका। जिससे कम मलाई से आप ज्यादा मात्रा में और सफेद, दानेदार घी निकाल सकेंगी।

कुकर में मलाई से घी कैसे निकालें

  • आमतौर पर मलाई को किसी कड़ाही या भगोने में पलटकर गैस पर पकाने के लिए रखते हैं। लेकिन कुकर की मोटी तली मलाई से घी को ज्यादा बेहतरीन तरीके से बनाने में मदद करती है।
  • इसके लिए पहले मलाई को लेकर उसमे आधा नींबू निचोड़ें।
  • फिर अच्छी तरह से मिक्स कर लें और फिर कुकर में पलट दें।
  • बस मीडियम फ्लेम पर कुकर में ढक्कन लगाएं और दो सीटी आने तक पकाएं।
  • कुकर में दो सीटी लाएं फिर गैस की फ्लेम बंद कर दें।
  • ठंडा हो जाने पर बस इसे छानकर अलग कर लें।
  • इस प्रोसेस से घी बनाने पर मलाई से घी ज्यादा निकलेगा और आसान तरीके से निकल जाएगा।
  • लेकिन अगर आपको लगे तो दो मिनट तक तेज फ्लेम पर इसे थोड़ा ढक्कन हटाकर पकने दें। जिससे मलाई का टेस्ट सोंधा आ जाए।

कुकर में मलाई बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • मलाई में पानी की मात्रा ना हो और गैस की फ्लेम बिल्कुल धीमी हो। जिससे तली में लगे नहीं।
  • साथ ही कुकर का साइज बड़ा हो और मलाई कम हो। लगभग आधे से कम ही मलाई कुकर में आए। जिससे सीटी आने पर मलाई सीटी के साथ बाहर ना फेंकने लगे।
  • इन दो चीजों का ध्यान रखकर जब घी बनाएंगे तो बहुत आसानी से सफेद, दानेदार और कम मलाई में ज्यादा घी निकलेगा।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।