बिना मशीन के सिर्फ 5 मिनट में दही से निकाल लेंगी मक्खन, खूब सारा देसी घी भी बन जाएगा!
Kitchen Tips: मलाई से मक्खन बनाने के आपने कई तरीके देखे होंगे, लेकिन उनमें ज्यादातर मिक्सी या ब्लेंडर का इस्तेमाल होता है। अगर आपके पास ये दोनों नहीं हैं, तो फटाफट मक्खन कैसे निकालना है। आइए इस बारे में जानते हैं-

घर के बने फ्रेश मक्खन और देसी घी की बात ही अलग है। इसलिए गृहणियां अक्सर दूध की मलाई इकठ्ठा कर लेती हैं और घर पर ही मक्खन और घी बना लेती हैं। हफ्तेभर की मलाई से अच्छा-खासा मक्खन मिल जाता है, जिससे बढ़िया खुशबूदार देसी घी भी बनाया जा सकता है। अब मलाई से मक्खन बनाने के आपने कई तरीके देखे होंगे, लेकिन उनमें ज्यादातर मिक्सी या ब्लेंडर का इस्तेमाल होता है। अगर आपके पास ये दोनों नहीं हैं, तो फटाफट मक्खन कैसे निकालना है। आइए इस बारे में जानते हैं। इस ट्रिक को 'अंशु का पकवान' यू ट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है। चलिए फटाफट से सीख लेते हैं।
मलाई से दही बनाकर निकालें मक्खन
आप चाहें तो सीधा मलाई से भी मक्खन बना सकती हैं। लेकिन दही से मक्खन निकालना थोड़ा आसान होता है और काम फटाफट भी हो जाता है। इसके लिए अपनी हफ्तेभर इक्कठा की हुई मलाई को फ्रीजर से बाहर निकाल कर कुछ देर छोड़ दें। ये थोड़ी गर्म हो जाए तो इसमें एक चम्मच जामन (दही) डालकर जमने के लिए छोड़ दें। रात भर के लिए छोड़ देंगी तो सुबह तक आराम से गाढ़ी सी दही जम जाएगी।
चम्मच की मदद से मक्खन निकालें
मलाई से जमी हुई दही को एक भगोने में पलट लें। इससे मक्खन निकलाने के लिए आपको एक बड़ी चम्मच लेनी है। अब चम्मच की मदद से दही को लगातार फेंटती रहें। गर्मियों में ज्यादा टाइम नहीं लगता है लेकिन सर्दियों में आपको 5 मिनट तक का समय लग सकता है। इसे लगातार तब तक फेंटे, जब तक ये दानेदार ना होने लगे। कुछ देर में आप दिखेंगी कि ये गाढ़ा होने लगेगा। थोड़ी देर और फेंटने पर इसमें से पानी अलग होने लगेगा और आपका दानेदार सा मक्खन बनकर तैयार हो जाएगा।
मक्खन को पानी से अलग कर लें
जब दानेदार सा मक्खन बनकर तैयार हो जाए तो इसमें थोड़ा सा पानी मिलाएं। हाथों से मक्खन को निचोड़ते हुए निकाल लें। इससे मक्खन की स्मेल चली जाती है। अब इस फ्रेश मक्खन को आप ब्रेड, पराठे पर लगाकर खाने में इस्तेमाल कर सकती हैं या फिर इसका बढ़िया सा देसी घी भी निकाल सकती हैं। इसमें से बचा हुआ पानी छाछ होता है, जिसे आप पीने या कढ़ी बनाने में इस्तेमाल कर सकती हैं।
लेखक के बारे में
Anmol Chauhan परिचय एवं प्रोफेशनल पहचान
अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।
करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।
विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



