दूध कितना भी पतला हो..दही गाढ़ी थक्केदार जमेगी, बिना मिल्क पाउडर के ये 1 ट्रिक सीख लें!

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Thick Curd Setting Tips: मार्केट जैसी गाढ़ी थक्केदार दही घर पर जमाना बिल्कुल सिंपल है। इसके लिए आपको कोई मिल्क पाउडर या कॉर्न फ्लोर की जरूरत नहीं है। बस शेफ का बताया ये तरीका फॉलो करें; पतले दूध में भी परफेक्ट दही जमकर तैयार होगी।

Thick Curd Setting Tips

दही एक ऐसी चीज है जो ज्यादातर लोग डेली बेसिस पर खाते हैं, खासकर गर्मियों में। यही वजह है कि लगभग रोज हर घर में दही जमाकर रखी जाती है। ये घर वाली दही प्योर तो होती है, लेकिन मार्केट जैसी गाढ़ी और क्रीमी नहीं जमती। खासकर अगर आपके घर में दूध की क्वालिटी थोड़ी खराब आती है, यानी दूध पतला आता है तब तो दही भी बिल्कुल पानी सी ही जमती है। दरअसल मार्केट जैसी गाढ़ी दही जमाना कोई मुश्किल काम नहीं है, बस छोटी-छोटी टिप्स हैं जिन्हें ध्यान में रखना है। ऐसी ही कुछ कमाल की टिप्स शेफ यमन अग्रवाल ने साझा की हैं। इन्हें एक बार नोट कर लेंगे तो दूध कितना भी पतला हो, दही बिल्कुल गाढ़ी और मलाईदार जमेगी। आइए फटाफट से जान लेते हैं-

मोटी तली की कढ़ाही में अच्छे से उबालें दूध

दही जमाने के लिए सबसे पहला स्टेप होता है, दूध को उबालना। शेफ बताते हैं कि अगर दूध में ज्यादा पानी मिलाया गया है तो उसे उबालकर ही कम किया जा सकता है। इसके लिए दूध को मोटी तली की कढ़ाही में बॉयल होने के लिए रख दें और उसे बीच-बीच में चलाते रहें। दूध में एक उबाल आ जाए तो मीडियम फ्लेम पर इसे 15-20 मिनट और पकने दें। कुल मिलाकर दूध में ज्यादा पानी हो तो थोड़ी ज्यादा देर उबाल लें, कम पानी हो तो कुछ मिनटों में ही दूध थोड़ा गाढ़ा सा हो जाएगा।

दूध को फेंटते हुए ठंडा करें

दूध बॉयल हो कर गाढ़ा सा हो जाए तो उसे थोड़ा गुनगुना होने दें। इसके लिए आपको दूध को फेंटते हुए ठंडा करना है। कोई भी बर्तन लें, उसमें दूध भरें फिर गिराएं। आपने ढाबे पर चाय बनते देखी होगी, ठीक उसी तरह चलाते हुए आपको दूध ठंडा कर लेना है। महज 7-8 मिनट में ये गुनगुना सा हो जाएगा।

काम की टिप: दही के लिए जामन लगाते वक्त दूध बस हल्का सा गर्म होना चाहिए। आप इसमें अपनी उंगली रखकर चेक कर सकते हैं। उंगली आराम से रख पा रहे हैं लेकिन दूध में हल्की सी गर्माहट भी है; तो दूध बिल्कुल रेडी है।

इस तरह लगाएं दही में जामन

शेफ बताते हैं कि दही जमाने के लिए मिट्टी का बर्तन काफी अच्छा होता है। इसमें दही बढ़िया जमती है और उसका फ्लेवर भी काफी अच्छा आता है। इसके लिए पहले सारे दूध को मिट्टी के बर्तन में पलट लें, फिर जामन के लिए एक छोटी कटोरी में थोड़ी सी दही लें। इस दही को चम्मच से थोड़ा सा फेंट लें, फिर इसमें बराबर मात्रा में दूध मिलाएं और दोनों को अच्छे से मिक्स कर लें। इस जामन को दूध में एड करें और अच्छी तरह से मिला दें। थोड़ी देर दूध को जामन के साथ अच्छी तरह फेंट लें। गाढ़ी-थक्केदार दही जमाने के लिए ये जरूरी स्टेप है।

ध्यान रखने वाली बात: दही जमने रख दी है, तो उस बर्तन को बार बार ना हिलाएं। इस वजह से दही अच्छे से सेट नहीं हो पाती है। कई बार ये पानी भी छोड़ देती है।

काम की टिप: जामन के लिए बाजार वाली दही ले रहे हैं, तो हमेशा कर्ड इस्तेमाल करें योगर्ट नहीं। इन दोनों में अलग बैक्टीरिया होते हैं और कर्ड से अच्छी दही जमती है।

कितने घंटे में जमेगी गाढ़ी दही?

जामन लगाने के बाद दूध को लगभग 8 घंटे के लिए किसी गर्म जगह पर रखकर छोड़ दें। 8 घंटे में दही अच्छे से जम जाएगी, फिर इसे लगभग तीन घंटे के लिए फ्रिज में सेट होने छोड़ दें। दही एकदम गाढ़ी और थक्केदार सी बनकर तैयार होगी।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।