दूध कितना भी पतला हो..बिना मिल्क पाउडर के गाढ़ी बनेगी चाय! बस 1 चम्मच ये मिला दें

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Chai Making Tips: दूध पतला हो या कम हो, चाय फिर भी गाढ़ी और टेस्टी बना सकते हैं; अगर आपको ये सिंपल सी ट्रिक पता है। इसके लिए आपको कोई मिल्क पाउडर नहीं चाहिए, बस 1 सीक्रेट इंग्रीडिएंट एड करना और फिर देखिए चाय का स्वाद कैसे बढ़ता है।

Tasty Tea making Tips

हमारे देश में चाय महज एक ड्रिंक नहीं, बल्कि इमोशन है। जब तक सुबह-सुबह एक कप चाय ना मिले, तब तक लोगों का दिन ही शुरू नहीं होता। मौसम कोई भी हो, दिन में दो से तीन कप चाय तो टी लवर्स के लिए नॉर्मल है। खैर, चाय भी अच्छी तभी लगती है जब वो एकदम गाढ़ी हो। जाहिर है इसके लिए दूध भी गाढ़ा होना चाहिए लेकिन आजकल तो डेयरी वाले इतना पतला दूध देते हैं कि उसमें अच्छी चाय बनाना मुश्किल है। वहीं कभी-कभार दूध कम भी होता है, तो उसमें ज्यादा पानी मिलाना पड़ता है। ऐसे में अच्छी चाय कैसे बनाएं, ये असली चैलेंज है। अब मिल्क पाउडर वाला तरीका तो आपने भी देखा होगा, लेकिन आज हम आपके साथ बड़ा यूनिक तरीका शेयर कर रहे हैं। दूध कितना भी पतला हो, इस तरीके से चाय एकदम गाढ़ी और टेस्टी बनेगी।

पतले दूध से गाढ़ी चाय कैसे बनाएं?

अगर आपके यहां बिल्कुल पतला दूध आता है या कम दूध में गाढ़ी चाय बनानी है, तो ये एक काम आप पहले से कर के रख सकती हैं। कुछ लोग चाय को गाढ़ा करने के लिए मिल्क पाउडर भी एड करते हैं, लेकिन मिल पाउडर हर घर में मौजूद नहीं होता है। ऐसे में ये वाला तरीका बड़े काम आएगा। आपको बस कोई भी सिंपल ग्लूकोज बिस्किट लेना है और उसे मिक्सर में पीसकर एक फाइन पाउडर बना लेना है। इसे किसी डब्बे में भरकर रख लें, जब भी चाय बनानी हो इस पाउडर को एड करें। एकदम गाढ़ी, क्रीमी और टेस्टी चाय बनकर तैयार होगी।

कैसे और कब एड करें बिस्किट का पाउडर?

चाय बनाने के लिए सबसे पहले पतीले में पानी गर्म करें। इसमें अदरक, दालचीनी या जो भी मसाला आपको एड करना है वो डालें। फिर जरूरत के हिसाब से चायपत्ती एड करें। पानी अच्छी तरह उबाल जाए तो चायपत्ती अपना कलर छोड़ दें, तो इसमें दूध मिलाएं और चीनी डालकर अच्छे से पकने दें। चाय जब लगभग बनकर तैयार हो जाए तो इसमें 1 चम्मच बिस्किट का पाउडर एड कर दें। अब चाय को लगातार चलाते हुए 1 मिनट तक पका लें, ताकि बिस्किट अच्छी तरह मिक्स हो जाए। आपकी चाय एकदम गाढ़ी बनेगी।

काम की टिप: बिस्किट मीठा होता है इसलिए चाय में चीनी थोड़ी सी कम रखें, वरना चाय ज्यादा मीठी बन सकती हैं। साथ ही ध्यान रखें कि आपको बहुत ज्यादा बिस्किट का पाउडर चाय में नहीं डालना है, इससे चाय का स्वाद बदल सकता है। सिर्फ 1 चम्मच पाउडर ही काफी रहेगा।

बिस्किट से क्यों गाढ़ी हो जाती है चाय

दरअसल बिस्कुट में चीनी, मैदा, फैट और कॉर्न फ्लोर होता है; जिससे चाय में गाढ़ापन और क्रीमी टेस्ट आता है। यही कारण है कि पतले या कम दूध में भी अच्छी गाढ़ी चाय बनकर तैयार होती है। हालांकि ध्यान रहे आपको सिंपल ग्लूकोज बिस्किट ही इस्तेमाल करना है। फ्लेवर वाले बिस्किट से चाय का स्वाद पूरी तरह बदल सकता है।

(Images Credit- Pinterest)

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।