मलाई इकट्ठा करने की जरूरत नहीं! दही से 10 मिनट में बना लें फ्रेश मक्खन, घी के भी काम आएगा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

घर पर ही मक्खन बनना हो, तो अक्सर गृहणियां पहले मलाई इक्कठा करती हैं फिर जा कर बटर बनता है। लेकिन ये काम और भी आसान हो सकता है, अगर आप सिर्फ दही से ही मक्खन बना लें। ये पारंपरिक तरीका घी बनाने के काम को भी आसान कर देगा।

Fresh Butter From Curd
दही से मक्खन

घर पर बना मक्खन सिर्फ फ्रेश ही नहीं होता, बल्कि खाने में भी ज्यादा स्वादिष्ट और मलाईदार होता है। कोई डिश बनानी हो या पराठे, ब्रेड पर लगाकर खाना हो, घर पर बने मक्खन की बात ही कुछ और है। आमतौर पर मलाई से बटर निकाला जाता है। कई दिनों तक मलाई इकट्ठा करो, फिर जा कर ताजा मक्खन निकलता है। इसी झंझट की वजह से लोग घर पर मक्खन निकालना पसंद नहीं करते। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दही से भी मक्खन निकाला जा सकता है? जी हां, अगर आपके घर दही रखी है, तो फ्रेश मक्खन बनाकर तैयार कर सकते हैं। बहुत ही आसानी से बटर बन जाता है और ये ज्यादा पौष्टिक भी होता है। बाजार से हाई फैट दही ला कर भी आप ताजा मक्खन बना सकते हैं, जिससे घी भी निकाला जा सकता है। आइए जानते हैं कैसे -

दही से निकालें गाढ़ा और मलाईदार मक्खन

दही से मक्खन बनाना आसान भी है और ये ज्यादा पौष्टिक भी बनता है। हालांकि घर पर मक्खन बनाने के लिए हमेशा गाढ़ी, हाई फैट दही का ही इस्तेमाल करें। अगर आप आधा किलो के करीब मक्खन निकलना चाहते हैं तो 3 से 4 लीटर दही आराम से लग जाएगी। इसलिए बेस्ट रहता है कि आप घर पर ही गाढ़ी दही सेट कर लें और उससे ताजा-ताजा बटर बनाकर तैयार करें।

स्टेप बाय स्टेप जानें दही से मक्खन बनाने की विधि

स्टेप 1- सबसे पहले दही को किसी गहरे बर्तन में डालें। फिर किसी मथनी, व्हिस्कर, हैंड ब्लेंडर या मिक्सर की मदद से इसे लगातार फेंटते रहें। कुछ देर के लिए दही को इसी तरह फेंटे।

बोनस टिप: मक्खन बनाने से पहले दही को ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दें। ठंडी दही को मथने पर मक्खन जल्दी अलग होता है।

स्टेप 2- कुछ देर बाद इसमें थोड़ा-थोड़ा कर के बर्फ वाला ठंडा पानी एड करें और दोबारा मथना शुरू करें। थोड़ी ही देर में आपको सफेद रंग के मक्खन के टुकड़े बनते दिखना शुरू हो जाएंगे।

स्टेप 3- सफेद रंग का मक्खन ऊपर की तरफ इक्कठा होने लगेगा और नीचे छाछ अलग दिखाई देगी। आपको अपने हाथ या किसी चम्मच की मदद से मक्खन को अलग कर लेना है।

स्टेप 4- मक्खन को ठंडे पानी से 2-3 बार अच्छी तरह धो लें। ऐसा करने से इसमें बची हुई छाछ और दही की खटास निकल जाती है और मक्खन खाने में ज्यादा स्वादिष्ट लगता है। साथ ही जल्दी खराब भी नहीं होता।

स्टेप 5- अगर आपको थोड़ा नमकीन मक्खन पसंद है, तो आप इसमें थोड़ा सा नमक मिला सकते हैं। ब्रेड, पराठे, टोस्ट या अलग-अलग रेसिपीज में ये मक्खन इस्तेमाल किया जा सकता है।

मक्खन बनाते हुए ये टिप्स भी काम आएंगी

  • मक्खन बनाने के लिए खट्टी और फुल फैट वाली दही का इस्तेमाल करें। इससे ज्यादा मक्खन बनता है।
  • बटर बनाते हुए बर्फ वाले ठंडे पानी का इस्तेमाल करना बेहतर होता है। गर्म पानी से मक्खन का टेक्चर खराब हो जाता है।
  • मक्खन निकालने के बाद बचा हुआ लिक्विड ना फेंके। ये छाछ है, इसमें आप नमक मिलाकर पी सकते हैं या फिर कढ़ी बनाने में इस्तेमाल कर सकते हैं।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़खानामलाई इकट्ठा करने की जरूरत नहीं! दही से 10 मिनट में बना लें फ्रेश मक्खन